“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

 

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

पृथ्वी पर कितने महासागर हैं और उनके नाम

पृथ्वी पर कितने महासागर हैं और उनके नाम

पृथ्वी पर कुल 5 महासागर है जिनके नाम हिंदी में – प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महासागर या दक्षिणी महासागर हैं.

1. प्रशांत महासागर | 168,723,000 वर्ग किलोमीटर

  • पृथ्वी के पाँच महासागरों में प्रशांत महासागर सबसे बड़ा और गहरा महासागर हैं.
  • इसमे पृथ्वी की जल सतह का लगभग 46% भाग शामिल है.
  • विश्व का सबसे गहरा बिंदु मारियाना ट्रेंच है, प्रशांत महासागर में ही स्थित है.
  • प्रशांत महासागर को अंग्रेज़ी में ‘Pacific Ocean’ कहते हैं.

2. अटलांटिक महासागर | 85,133,000 वर्ग किलोमीटर

  • अटलांटिक महासागर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है.
  • यह पृथ्वी के जल सतह क्षेत्र का लगभग 29% भाग कवर करता है.
  • अटलांटिक महासागर को अंग्रेज़ी में ‘Atlantic Ocean’ ही बोलते हैं.

3. हिंद महासागर | 70,560,000 वर्ग किलोमीटर

  • हिंदी महासागर, पृथ्वी के पाँच महासागरों में से तीसरा सबसे बड़ा महासागर हैं.
  • इसमें पृथ्वी की सतह का लगभग 20% हिस्सा है.
  • इसके पूर्व में ऑस्ट्रेलिया, पश्चिम में अफ्रीका, उत्तर में एशिया और दक्षिण में अंटार्कटिक महासागर पड़ता है.
  • हिंद महासागर को अंग्रेज़ी में ‘Indian Ocean’ बोलते हैं, जो भारत (India) देश के नाम पर पड़ा हैं.

4. दक्षिणी महासागर | 21,960,000 वर्ग किलोमीटर

  • दक्षिणी महासागर को अंटार्कटिक महासागर भी बोलते हैं.
  • इसे पांच महासागरों में से दूसरा सबसे छोटा माना जाता है जो कि प्रशांत, अटलांटिक और भारतीय महासागरों से छोटा है लेकिन आर्कटिक महासागर से बड़ा है.
  • दक्षिणी महासागर को अंग्रेजी में ‘Southern Ocean’ बोलते हैं.

5. आर्कटिक महासागर | 15,558,000 वर्ग किलोमीटर

  • आर्कटिक महासागर पृथ्वी के सभी महासागरों में सबसे छोटा महासागर हैं.
  • आर्कटिक महासागर को अंग्रेज़ी में ‘Arctic Ocean’ ही बोलते हैं.

महासागर के नाम हिंदी और इंग्लिश में (Ocean Name in Hindi-English)

महासागर के नाम हिंदी में महासागर के नाम in English
प्रशांत महासागर Pacific Ocean
अटलांटिक महासागर Atlantic Ocean
हिंद महासागर Indian Ocean
अंटार्कटिक महासागर Antarctica Ocean
आर्कटिक महासागर Arctic Ocean

पृथ्वी पर कितने महासागर हैं और उनके नाम

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!