“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम // जन्मदिवस 

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम // जन्मदिवस 

 विश्व छात्र दिवस 📚

World Students’ Day 2021: पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती मनाने के लिए हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है। इस साल पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की 90वीं जयंती है।

विश्व छात्र दिवस का इतिहास (History of World Students’ Day): साल 2010 में, संयुक्त राष्ट्र ने छात्रों के लिए कलाम के प्रति प्रेम भावना को देखते हुए 15 अक्टूबर को “विश्व छात्र दिवस” ​​घोषित किया, जो खुद एक समर्पित शिक्षक थे।

ए.पी.जे अब्दुल कलाम के बारे में:
ए.पी.जे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को धनुषकोडी, रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था। उनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था। 2002 में, उन्हें भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था और राष्ट्रपति बनने से पहले वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में एक एयरोस्पेस इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे।

उन्होंने एक वैज्ञानिक के रूप में, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान में अपना करियर शुरू किया। इसके अलावा, उन्होंने ISRO में भारत के पहले सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SLV-III) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।

 

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Also Read  Daily Current Affairs-News Headlines 20.05.2025

Share this post

error: Content is protected !!