“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

 

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

Sources of Indian Constitution

-> भारतीय संविधान के 395 अनुच्छेद में से लगभग 250 अनुच्छेद भारत शासन अधिनियम, 1935 से लिए गए हैं | तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं दूसरे देशों से ली गई है | वे देश हैं – फ्रांस, रूस, कनाडा, अमेरिका, आयरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका |
इन देशों को आप आसानी से याद कैसे रखें इसके लिए एक महत्वपूर्ण ट्रिक दिया जा रहा है |
Trick-फारूख, आज अमेरिका ब्रिटेन से आजाद हुआ |
[Explanation-कोई आदमी फारुक से कहता है फारुक आज अमेरिका ब्रिटेन से आजाद हुआ ]

Sources of Indian Constitution
भारत के संविधान में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से लिए गए तथ्य-
     ->स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका
     ->मूल अधिकार( मौलिक अधिकार)
     ->वित्तीय आपातकाल
     ->निर्वाचित राष्ट्रपति पर महाभियोग
     ->न्यायाधीशों को हटाने की विधि
     ->उपराष्ट्रपति का पद
     ->राज्यसभा का पदेन सभापति
     ->संविधान की सर्वोच्चता
     ->न्यायिक पुनरावलोकन
* भारत के संविधान में आयरलैंड के संविधान से लिए गए तथ्य-
     ->नीति निर्देशक तत्व
     ->राष्ट्रपति का निर्वाचक-मंडल
     ->राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में सदस्यों का मनोनयन
* भारत के संविधान में ब्रिटेन(इंग्लैंड) के संविधान से लिए गए तथ्य-
     ->एकहरी या एकल नागरिकता
     ->संसदीय शासन
     ->कानून निर्माण प्रक्रिया
     ->कानून के समक्ष समानता
* भारत के संविधान में ऑस्ट्रेलिया के संविधान से लिए गए तथ्य-
     ->समवर्ती सूची
     ->प्रस्तावना की भाषा
     ->केंद्र एवं राज्य के बीच संबंध तथा शक्तियों का विभाजन
     ->संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक
* भारत के संविधान में कनाडा के संविधान से लिए गए तथ्य-
     ->संघात्मक शासन
     ->अवशिष्ट शक्तियों का केंद्र में निहित होना
     ->केंद्र द्वारा राज्य के राज्यपालों की नियुक्ति
     ->उच्चतम न्यायालय का परामर्शी न्याय निर्णयन
* भारत के संविधान में दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिए गए तथ्य-
    ->संविधान संशोधन प्रक्रिया
    ->राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन
* भारत के संविधान में फ्रांस के संविधान से लिए गए तथ्य-
    ->गणतंत्र
    ->प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्श
* भारत के संविधान में जापान के संविधान से लिए गए तथ्य-
    ->विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया
* भारत के संविधान में रूस के संविधान से लिए गए तथ्य-
    ->मौलिक कर्तव्य
    ->पंचवर्षीय योजना
* भारत के संविधान में जर्मनी के संविधान से लिए गए तथ्य-
   ->आपातकालीन शक्तियां

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Also Read  मूल अधिकार का वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions of Fundamental Rights )

Share this post

error: Content is protected !!