- एक हाथ का प्राणी अचल, हाथ हिलाओ निकले जल ।
- कटोरे-पे- कटोरा, बेटा बाप से भी गोरा ।
- एक दुकानदार ऐसा, जो दाम भी लेता, माल भी लेता।
- ये धनुष है सबको भाता, मगर लड़ने के काम न आता।
- खाते है इसको सब, लेकिन स्वाद कोई न बता सका । लोग खिलते भी है लेकिन, कोई उसे न चख सका ।
- चार ड्राईवर एक सवारी | उसके पीछे जनता भारी ||
- एक छोटा सा बंदर, जो उछले पानी के अंदर |
- बच्चे भी कहते है मामा, बूढ़े भी कहते है मामा | दीदी भी कहती है मामा, बोलो कौन से मामा |
- लाल रंग की पोशाक देख, लोग मुझसे घबराए। हरे रंग की पोशाक देख, लोग बड़े प्यार से खाये।।
- काला रंग मेरी शान, सबको मैं देता हूँ ज्ञान, शिक्षक करते मुझे पर काम, नाम बताकर बनो महान ।
- वह कौन सा अंधेरा है, जो रौशनी से बनता है।
- पक्षी एक देखा अलबेला, पंख बिना उड़ रहा अकेला। बांध गले मे लंबी डोर, नाप रहा अंबर का चोर।
- बड़ी न छोटी, जवाहर की बेटी।
- घर बसे एक प्यारा दुश्मन, क्षण भर में ले ले जान, ईधन, प्रकाश, आवाज़ दे, जल्दी बोलो उसका नाम
- लाल डिब्बे में हैं पीले खाने, खानों में है लाल-लाल मोती के दाने।
Ans:
- हैंडपंप
- नारियल
- नाई
- इंद्रधनुष
- कसम
- मुर्दा
- मेढक
- चंदा मामा
- हरी मिर्च
- ब्लैकबोर्ड
- परछाई
- पतंग
- इन्दिरा गांधी
- बिजली
- अनार