“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

E-Sampada Portal

देश के विकास के लिए सभी कार्यो को डिजिटल माध्यम द्वारा पूरा किया जा रहा है और डिजिटली प्रोसेस को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास कर रही है। नागरिकों को विभिन्न तरह की सेवाएं डिजिटल माध्यम से प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने ई-संपदा पोर्टल (E-Sampada Portal) को शुरू किया गया है। 25 दिसंबर 2020 को केंद्र सरकार ने गवर्नेंस दिवस (एक राष्ट्र एक प्रणाली) के दिन ई-संपदा पोर्टल पर संपदा मोबाइल एप को लांच किया। सरकार की सभी सेवाओं का लाभ सरकारी कर्मचारी एक ही प्लेटफार्म पर प्राप्त कर सकते है। पोर्टल पर नागरिक सरकारी आवास, सरकारी संस्थाओं के लिए ऑफिस, ऑफिस काम्प्लेक्स और अन्य सेवाएं बुक कर सकते है। अगर आप भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है तो संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

ई-संपदा पोर्टल – Esampada.mohua.gov.in

अटल बिहारी वाजपाई जी की पुण्यतिथि के दिन एक राष्ट्र एक प्रणाली के अंतर्गत इस पोर्टल को शुरू करने का एलान किया गया।ई-संपदा पोर्टल को आवास व शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप एस पुरी द्वारा नेशनल लेवल कार्यक्रम में सीनियर ऑफिसर्स की मौज़ूदगी में आरम्भ किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से 1 लाख से भी ज्यादा सरकारी रिहायशी आवासों के आवंटन, सरकारी सन्गठनो (आर्गेनाईजेशन) के लिए कार्यालयों के स्थान का आवंटन, 1176 हॉलिडे होम रूम्स एवं सामाजिक समारोह हेतु 5 अशोक रोड स्थलों की बुकिंग आदि जैसी सभी सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाई जाएँगी।

इसके तहत चार वेबसाइट और दो मोबाइल एप्लीकेशन को एक साथ जोड़ा गया है। पोर्टल पर एलातीज एवं स्टेकहोल्डर्स को निमंत्रण देंगे जिससे वह सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। पोर्टल पर नागरिकों को पंजीकरण करना आवश्यक है। तभी वह सेवा का लाभ ले सकेगा। आवेदक इसके अलावा संपदा मोबाइल एप डाउनलोड करके ही पोर्टल पर जारी सभी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकता है। आवेदक अपने रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉगिन करके अपने अनुसार सेवा का लाभ लेने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करा सकते है।

योजना नाम ई-संपदा पोर्टल
लांच 25 दिसंबर 2020
के द्वारा केंद्र सरकार
मंत्रालय संपदा निदेशालय
लाभ लेने वाले देश के सरकारी कर्मचारी
उद्देश्य ऑनलाइन सेवा उपलब्ध करवाना
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट esampada.mohua.gov.in
E-Sampada

ई-संपदा पोर्टल की विषेशताएं

सरकार ने एक राष्ट्र एक प्रणाली (वन नेशन वन सिस्टम) करने के प्रयास से पोर्टल को शुरू किया है। जिसके माध्यम से सभी संपत्ति सेवाओं को एक ही प्लेटफार्म के जरिये एक्सेस किया जा सके। यह एक तरह की कैशलेस और पेपरलेस प्रक्रिया है जिसके जरिये सरकारी नागरिक इसमें से अपने अनुसार सेवा चुन के आवेदन कर सकते है। पोर्टल से जुडी विषेशताएं इस प्रकार से है:

  • पोर्टल के तहत 40 विभिन्न स्थानों पर 109474 सरकारी आवासीय निवास उपलब्ध कराये जायेंगे।
  • 28 स्थानों पर 45 ऑफिस काम्प्लेक्स में 1.25 करोड़ वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस का आवंटन।
  • 62 स्थानों पर 1176 हॉलिडे होम रूम की उपलब्धता।
  • विज्ञान भवन की बुकिंग और साथ-साथ सामाजिक कार्यो (सोशल वर्क) हेतु जगहों की बुकिंग भी पोर्टल के माध्यम से हो सकेगी।
  • यह सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत ही लाभकारी है।
  • सरकार द्वारा विभिन्न डिपार्टमेंट्स और निदेशालयों द्वारा बनाये गए 4 पोर्टल जैसे: (gpra.nic.in, Estates.gov.in, eawas.nic.in, Holidayhomes.nic.in) और दो मोबाइल एप (एम अशोका 5 और एम-आवास) को मिलाकर ई-संपदा सिंगल पोर्टल/ई-संपदामोबाइल एप की शुरुवात की गयी।
  • ई-संपदा पोर्टल पर आवेदक अपने फॉर्म की आवेदन स्थिति, लाइसेंस ड्यू फीस की स्थिति, बुक वेन्यू, वेटिंग लिस्ट आदि की सुविधा आसानी से देख सकता है।
  • आवेदक पोर्टल पर किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज, आवश्यक दस्तावेज अपलोड, ऑनलाइन हियरिंग के लिए भी उपस्थित हो पाएंगे।
  • पोर्टल पर आवेदक कई सुविधाएं और सेवाओं के साथ मोबाइल एप्लीकेशन का लाभ भी ले सकेंगे।
  • पोर्टल पर आवेदक पंजीकरण करके लॉगिन कर सकते है और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।
  • सेवाओं का आवेदन करने के लिए आवेदक को फॉर्म में अब ज्यादा स्टेप्स नहीं भरने होंगे। यह पोर्टल समय को महत्व देता है।
  • सरकार द्वारा देश के विकास के लिए वन नेशन वन सिस्टम के अंतर्गत सभी जगहों और प्रकारों के लिए एक ही अलॉटमेंट साइकिल होगी।

पोर्टल पर उपलब्ध सम्पदाओं और स्थानों के आंकड़े

सीरियल नंबर डिटेल्स आंकड़ें
1. GPRA 109474
2. लॉयलिटीज़ 340
3. सिटीज 70
4. गेस्ट हाउस 62
5. ऑफिस स्पेस 1.25 करोड़
6. विजिटर काउंट 3700690
E-Sampada
e-sampada उपयोगकर्ता

जो भी नागरिक इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ ले सकते है हम आपको उनकी जानकारी देने जा रहे है:

  • केंद्र सरकार
  • स्टेट गवर्नमेंट
  • ऑटोनॉमस बॉडीज (स्वायत्त निकाय)
  • स्टटूटोरी बॉडीज (सांविधिक निकाय)
  • स्टेट PSU और केंद्र PSU

ई-संपदा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • आवेदक पोर्टल पर किसी भी संपदा सुविधा के आवंटन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आवेदक को अपना व्यक्तिगत डैशबोर्ड प्रदान होगा।
  • पोर्टल पर आवेदक नो ड्यूज सर्टिफिकेट हेतु आवेदन कर पाएंगे।
  • आवेदक ऑनलाइन माध्यम से जैसी किसी सेवा का आवेदन कर रहे है वह उसका आभासी दौरा भी कर सकते है।
  • पोर्टल लाभार्थियों को यह सेवा प्रदान करता है की वह सर्विस यूसेज कार्ड और रियल टाइम लाइसेंस फीस ड्यू की राशि यूजर अपने डैशबोर्ड में देख सकेंगे।
  • हर एक स्थान और उस जगह के लाइसेंस भुगतान शुल्क की जानकारी पोर्टल पर आवेदक को मिल जाएगी।
  • शिकायत, फीडबैक व सुविधा केंद्र की सुविधा आदि।

ई-संपदा पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें ?

जो भी सरकारी कर्मचारी जो भी सेवा व आवास की बुकिंग करना चाहते है और इसके साथ पोर्टल पर दी गयी अन्य सेवाओं का लाभ लेना चाहते है उन सभी को पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। पंजीकरण होने के पश्चात ही वह पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। हम आपको इसकी पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। पंजीकरण प्रक्रिया जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक को सबसे पहले ई-संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (esampada.mohua.gov.in) पर जाना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर जाकर क्लिक करना है। ई-संपदा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • आपको नए पेज पर रजिस्टर हियर (पंजीकरण करें) के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ई-संपदा OTP रजिस्ट्रेशन
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  • आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: अपना नाम,जन्मतिथि, एम्प्लोयी केटेगरी, सिटी, ईमेल ID और मोबाइल नंबर भरना है।
    ई-संपदा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • ईमेल और मोबाइल नंबर OTP के माध्यम से वेरीफाई होंगे जिसके बाद आप सबमिट पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको डेट ऑफ़ जॉइनिंग और डेट ऑफ़ रिटायरमेंट सेलेक्ट करना है। ई-संपदा रजिस्ट्रेशन डिटेल्स
  • और अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही पॉप अप ओपन होगा जिसमे यह बताया जायेगा कि आपकी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। E-SAMPADA REGISTRATION

लॉगिन करने की प्रक्रिया

लॉगिन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले ई-संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा। होम पेज पर आपको लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर जाकर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: मोबाइल नंबर या ईमेल ID को भरना है। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर या ईमेल ID पर आपको OTP प्राप्त होगा उसे आप बॉक्स भर के कैप्चा कोड को भर दें। जानकारी भरने के साथ ही आप पोर्टल पर लॉगिन हो जायेंगे। जिसके बाद आप अपने अनुसार सेवा हेतु आवेदन कर सकते है। लॉगिन प्रोसेस ई-संपदा पोर्टल

पोर्टल पर प्रोफाइल कैसे अपडेट करें?

  • पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट करने के लिए सबसे पहले ई-संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन पर जाकर लॉगिन करने के लिए पूछी गयी जानकारी भर दें। आवेदक दिए गए QR कोड के माध्यम से भी आसानी से लॉगिन हो सकेंगे।
  • लॉगिन होने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर डैशबोर्ड खुल कर आजायेगा।
  • यहाँ आप माई प्रोफाइल के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें। ई-संपदा प्रोफाइल अपडेट
  • इसके बाद आप पूछी गयी जानकारी भरें और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड कर दें। ई-संपदा अपडेट प्रोफाइल
  • अब आप अपडेट प्रोफाइल पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही आपकी प्रोफाइल अपडेट हो जाएगी। जिसके बाद आप पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

ई-संपदा (E-Sampada) मोबाइल एप

सरकार ने पोर्टल की सुविधा सरकारी कर्मचारियों को प्रदान कर दी है। इसके साथ-साथ सरकार ई-संपदा मोबाइल एप को भी जल्द ही जारी करेगी जिससे नागरिक आसानी से मोबाइल एप को डाउनलोड करके सेवाएं व सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। मोबाइल एप के जरिये आवेदक अपने फ़ोन में एप्लीकेशन बुकिंग स्थिति, रियल टाइम रिपोर्ट और अन्य सभी सुविधाओं की जांच कर सकेंगे। मोबाइल एप्लीकेशन एंड्राइड व IOS वर्शन दोनों के लिए उपलब्ध है। अभी मोबाइल एप प्ले स्टोर और एप स्टोर पर उपलब्ध नहीं करवाया गया है। सरकार द्वारा जल्द ही दोनों मंच पर इस एप को उपलब्ध करवा देगी। हम आपको इसकी सूचना अपने आर्टिकल के माध्यम से बता देंगे। जिसके बाद कर्मचारी आसानी से मोबाइल एप को डाउनलोड सकेंगे।

पोर्टल पर उपलब्ध भाषाएं

केंद्र सरकार द्वारा ई-संपदा पोर्टल को नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से सुविधा देने के लिए प्रदान किया गया है। पोर्टल पर सरकार ने नागरिकों के लिए कई अलग भाषाओँ को उपलब्ध कराया है। जिसके माध्यम से आवेदक अपने अनुसार भाषा का चयन करके उसी भाषा में जानकारी प्राप्त कर सके। पोर्टल पर नागरिक 12 भाषाओं जैसे: हिंदी, अंग्रजी, बंगाली, मराठी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, ओड़िसा, पंजाबी, सिंधी, तमिल, तेलगु आदि में जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह सभी भाषा उपयोगकर्ता को पोर्टल पर ही प्राप्त हो जाएगी इसके लिए वह होम पेज पर जाकर भाषा का चयन करें ऑप्शन पर जाकर अपनी भाषा चुन सकते है।

कंप्लेंट दर्ज कैसे करें?

  • सबसे पहले ई-संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आप टू रजिस्टर/चेक स्टेटस ऑफ़ कंप्लेंट पर जाकर क्लिक हियर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा
  • यहाँ आप अपना मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस को भर दें।
  • और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद आप अपनी कंप्लेंट दर्ज कर सकते है और इसी प्रक्रिया से कंप्लेंट दर्ज की स्थिति भी चेक कर सकते है।

E-Sampada पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर

ई-संपदा पोर्टल क्या है?

यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसमे सभी संपदा सेवाओं के प्रबंधन की सुविधा दी गयी है। पोर्टल पर सरकारी रिहायशी आवासों के आवंटन, सरकारी सन्गठनो (आर्गेनाईजेशन) के लिए कार्यालयों के स्थान का आवंटन, हॉलिडे होम एवं सामाजिक समारोह हेतु अशोक रोड स्थलों की बुकिंग आदि जैसी सभी सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाई जाएँगी।

E-Sampada पोर्टल पर कौन से कर्मचारी सेवा का लाभ ले सकते है?

पोर्टल पर केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सांविधिक निकाय, राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और स्वायत्त निकाय के कर्मचारी भी सेवा का आवेदन कर सकते है।

आवेदक पोर्टल पर लॉगिन किस तरह से कर सकते है?

पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए OTP या QR कोड को स्कैन करना होगा जिसके माध्यम से वह आसानी से लॉगिन हो सकेंगे।

आवेदन की स्थिति, वेटिंग लिस्ट, लाइसेंस शुल्क बकाया आदि की जांच करने की प्रक्रिया क्या है?

आवेदन की स्थिति, वेटिंग लिस्ट, लाइसेंस शुल्क बकाया आदि की जांच करने की प्रक्रिया हमने आपको अपने आर्टिकल में विस्तारपूर्वक बता दी है आवेदक को जानकारी जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा।

क्या पोर्टल पर कर्मचारी अन्य भाषा के जरिये जानकारी प्राप्त कर सकते है?

जी हाँ, पोर्टल पर कर्मचारी अन्य भाषा के जरिये जानकारी प्राप्त कर सकते है। सरकार ने पोर्टल पर 12 भाषाओँ को उपलब्ध कराया है जिससे किसी भी कर्मचारी को जानकारी जानने में परेशानी न हो सके।

हमने आपको ई-संपदा (E-Sampada) पोर्टल यूजर रजिस्ट्रेशन से जुडी सभी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है अगर आपको से सम्बंधित जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे मैसेज करके बता सकते है और यदि आपको इससे सम्बंधित कोई भी सवाल पूछने है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है हम आपके सभी सवालों का जवाब जरूर देंगे।

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post