Children’s Day | Pt. Jawaharlal Nehru Birthday
Children’s Day is celebrated every year in India on 14 November, the birth anniversary of Prime Minister Jawaharlal Nehru।
Children’s Day Pt. It is celebrated to pay tribute to Jawaharlal Nehru and in his memory। On November 14, 1889, Pt. Jawaharlal Nehru was born।
On June 1, about 50 countries of the world celebrate Children’s Day। But Britain is a country where Children’s Day is not celebrated। Even though, in most countries, Children’s Day is still celebrated only on 20 November।
Children’s Day was celebrated not 14 but earlier on 20 November
Children’s Day was celebrated for the first time in India in 1956। But at that time Children’s Day was celebrated on 20 November and not 14। Before 1964, India celebrated Children’s Day on 20 November, a day marked by the United Nations।
After Pandit Nehru’s death in 1964, it was decided that his birthday be celebrated as Children’s Day। Since then, 14 November was celebrated as Children’s Day।
Let us tell you that a resolution was brought in the Indian Parliament to celebrate Children’s Day from 20th November to 14th November, after which it was passed and the date was changed।
बाल दिवस | पं. जवाहरलाल नेहरू जन्मदिवस
भारत में हर साल प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।
बाल दिवस पं. जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने और उनकी याद में मनाया जाता है। 14 नवंबर, 1889 को पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था।
एक जून को दुनिया के लगभग 50 देश बाल दिवस मनाते हैं। लेकिन ब्रिटेन एक ऐसा देश है, जहां बाल दिवस नहीं मनाया जाता है। हालांकि अब भी अधिकतर देशों में 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है।
14 नहीं पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस
भारत में पहली बार बाल दिवस 1956 में मनाया गया था। लेकिन उस वक्त बाल दिवस 14 नहीं बल्कि 20 नवंबर को मनाया जाता था। 1964 से पहले भारत 20 नवंबर को बाल दिवस मनाता था, इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा चिन्हित किया गया है।
1964 में पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद, यह फैसला लिया गया कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाए। उसके बाद से 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
बता दें कि बाल दिवस को 20 नवंबर से 14 नवंबर को मनाने के लिए भारतीय संसद में एक प्रस्ताव लाया गया था, उसके बाद उसे पारित कर तारीख बदली गई।