“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

भगवान पर भरोसा

एक दिन पृथ्वी, हवा और वर्षा एक बड़ी चट्टान से बातें कर रहे थे | चट्टान ने कहा, ‘तूम सब एक साथ मिल जाओ, तब भी तुम मेरा मुकाबला नहीं कर सकती |’

पृथ्वी और हवा दोनों इस बात पर सहमत थी कि चट्टान बहुत मजबूत है, पर वर्षा इस बात पर सहमत नहीं थी कि वह चट्टान का मुकाबला नहीं कर सकती | उसने कहा, ‘तुम मजबूत हो, यह मैं जानती हूँ, लेकिन मैं कमजोर नहीं |’

इस बात को सुनकर पृथ्वी, हवा और चट्टान हँसने लगे | तब वर्षा ने कहा, देखो, मैं क्या कर सकती हूँ | यह कहकर वह तेज गति से बरसने लगी | कई दिन बरसने पर चट्टान को कुछ नहीं हुआ | कुछ समय बाद पृथ्वी और हवा पुन: हँसने लगी | प्रतिउत्तर में वर्षा ने कहा, ‘थोड़ा धैर्य रखो बहन |’

वर्षा चट्टान पर लगातार दो वर्षों तक बरसती रही | उसके कुछ समय बाद हवा और पृथ्वी चट्टान से मिलने पहुंची | देखा, चट्टान बीच से कट गयी है | तब वर्षा ने कहा, “यह छेद चट्टान को हिंसक रूप से काटकर नहीं बनाया गया, बल्कि यह चट्टान पर मेरे लगातार, नियमित रूप से गिरने से बना है |”

Moral of Story : इस शिक्षाप्रद कहानी से सीख मिलती है कि कठिन से कठिन लक्ष्य पाने के लिए अभ्यास की निरंतरता आवश्यक है |

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Also Read  Daily Current Affairs, News Headlines 21.01.2025

Share this post

error: Content is protected !!