“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

राजा राममोहन राय

  • राजा राममोहन राय का जन्म 22 मई 1772 में बंगाल में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
  • राजा राममोहन राय को 15 वर्ष की आयु में ही बंगाली, संस्कृत, अरबी तथा फ़ारसी भाषाओं का अच्छा-खासा ज्ञान हो गया था।
  • राजा राममोहन राय ने केवल 17 वर्ष की आयु में मूर्ति पूजा का विरोध किया।
  • अपने जीवन काल में इन्होंने अरबी, अंग्रेजी, ग्रीक, हिब्रू(इसराइल) आदि भाषाओं का अध्ययन किया।
  • इन्होनें धार्मिक ग्रंथ वेद एवं उपनिषदों का बांग्ला एवं अंग्रेजी में अनुवाद किया था।
  • 1805 में बंगाल में ईस्ट इण्डिया कंपनी में कार्य करने लगे।
  • 1814 ई० में इस्तीफा देकर कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) चले गये एवं वहां लोगों की सेवा करना प्रारम्भ कर दिया।
  • जनता की सेवा हेतु 1815 में आत्मीय सभा की स्थापना की।
  • राजा राममोहन राय ने 1816 में पहली बार अंग्रेजी भाषा में HINDUISM(हिंदुत्व) शब्द का इस्तेमाल किया।
  • राजा राममोहन राय ने ईसाई धर्म पर “प्रिसेप्ट ऑफ जीसस” नाम की किताब 1820 ई० में लिखी थी।
  • इन्होने समाचार पत्र की स्वतंत्रता के लिए काफी प्रयास किया।
  • 1821 में राजा राममोहन राय ने बंगाली भाषा में “संवाद कौमुदी” नाम का साप्ताहिक अखबार शुरू किया।
  • इसके बाद राजा राममोहन राय ने फारसी भाषा का पहला अखबार “मिरात-उल-अखबार” शुरू किया। ये भी एक साप्ताहिक अखबार था।
  • 1825 में राजा राममोहन राय ने ‘वेदांत कॉलेज’ की स्थापना कलकत्ता में की।
  • 1828 में राजा राममोहन राय ने ‘ब्रह्म सभा’ की स्थापना की आगे चलकर 1830 में ब्रह्म समाज बन गया।
  • राजा राम मोहन राय ने लॉर्ड विलियम बैंटिक की सहायता से 1829 में सती प्रथा का अंत कर दिया।
  • राजा राम मोहन राय ने भारतीय समाज को बाल विवाह से भी निजात दिलायी।
  • राजा राममोहन राय ने इंग्लिश शिक्षा का समर्थन किया।
  • राजा राममोहन राय को अकबर द्वितीय ने ‘राजा’ की उपाधी दी थी।
  • राजा राममोहन राय को “आधुनिक भारत का जन्मदाता” एवं  “नव भारत का पैगंबर” भी कहा जाता है।
  • 27 सितम्बर 1833 में इंग्लैण्ड में ब्रिस्टल नामक जगह पर राजा राममोहन राय की मृत्यु हो गयी।
  • राजा राममोहन राय को ‘भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक, जनजागरण और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता तथा बंगाल में नव-जागरण युग के पितामह’ के नाम से भी जाना जाता है।

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post