“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

Latest Post -:

महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस🌸प्रेरक प्रसंग  !! दर्जी की सीख !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! वास्तविक चरित्र !!🌸प्रेरक प्रसंग !! प्रकृति की नियति !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! दया पर संदेह !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! चूहे दानी !!🌸प्रेरणा प्रसंग अविद्या क्या है!🌸प्रेरक प्रसंग  !! राजा की चिंता !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! दूसरों के पीछे मत भागो !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! बुद्धिमत्ता की परीक्षा !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! तीन मूर्तियाँ !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! मधुर व्यवहार !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! समस्या !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! एक रुपये का सिक्का !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! पेड़ों की समस्या !!🌸 प्रेरक प्रसंग  !! बूढ़े गिद्ध की सलाह !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! मानव चरित्र !!🌸प्रेरक प्रसंग  : परख !!🌸प्रेरणा प्रसंग : जैसा खाओ अन्न, वैसा होवे मन🌸प्रेरक प्रसंग !! किसान और लोमड़ी !!

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

 

An Initiative by: Kausik Chakraborty.
महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस🌸प्रेरक प्रसंग  !! दर्जी की सीख !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! वास्तविक चरित्र !!🌸प्रेरक प्रसंग !! प्रकृति की नियति !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! दया पर संदेह !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! चूहे दानी !!🌸प्रेरणा प्रसंग अविद्या क्या है!🌸प्रेरक प्रसंग  !! राजा की चिंता !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! दूसरों के पीछे मत भागो !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! बुद्धिमत्ता की परीक्षा !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! तीन मूर्तियाँ !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! मधुर व्यवहार !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! समस्या !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! एक रुपये का सिक्का !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! पेड़ों की समस्या !!🌸 प्रेरक प्रसंग  !! बूढ़े गिद्ध की सलाह !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! मानव चरित्र !!🌸प्रेरक प्रसंग  : परख !!🌸प्रेरणा प्रसंग : जैसा खाओ अन्न, वैसा होवे मन🌸प्रेरक प्रसंग !! किसान और लोमड़ी !!

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

पंजाब सामान्य ज्ञान Punjab General Knowledge

स्थापना दिवस – 1 नवम्बर 1966
राजधानी – चण्डीगढ़
सबसे बड़ा शहर – लुधियाना
राजभाषा – पंजाबी
उच्च न्यायालय – पंजाब और हरियाणा
जनसंख्या – 2,77,43,338
जनसंख्या घनत्व – 551/किमी
क्षेत्रफल – 50,362 किमी
जिलों की संख्या – 22
साक्षरता दर – 76.7
लिंगानुपात – 1000/893
राजकीय पशु – चिंकारा
राजकीय पक्षी – नॉदॅर्न गोशाक
राजकीय वृक्ष – शीशम
विधान सभा सीटों की संख्या – 117
राज्य सभा सीटों की संख्या – 7
लोक सभा सीटों की संख्या – 13
डाक सूचक संख्या – 14 और 15
वाहन अक्षर – PB

1. पंजाब राज्य भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित एक राज्य है, जिसकी सीमाएँ पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में जम्मू और कश्मीर राज्य, उत्तर पूर्व में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में हरियाणा और राजस्थान राज्य से मिलती हैं।
2. ‘पंजाब’ शब्द फारसी के ‘पंज’ जिसका अर्थ होता है ‘पांच’ और ‘आब’ जिसका अर्थ होता है ‘पानी’ के मेल से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ ‘पांच नदियों का क्षेत्र’ है। इसलिए इसे पाँच नदियों की भूमि भी कहा जाता है।
3. आज़ादी के बाद सन् 1947 में भारत के विभाजन के समय चिनाब और झेलम नदियां पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चली गयीं थीं। 20 ज़िलों के इस ख़ूबसूरत राज्य में अब चार नदियाँ बहती हैं- सतलुज, व्यास, रावी, घग्गर
4. पंजाब वर्ष 1849 में ब्रिटिश शासन के अधीन था तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारत-पाक विभाजन के बाद यह दो हिस्सों पूर्वी पंजाब तथा पस्चमी पंजाब में बट गया।
5. स्वतंत्रता के पश्चात पूर्वी पंजाब की आठ रियासतों को मिलाकर नए राज्य “पेरसू” अर्थात पूर्वी पंजाब राज्य संघ पटियाला का निर्माण किया गया। वर्ष 1956 में पेरसू को पंजाब में मिलाकर पंजाब का गठन किया गया।
6. पंजाब को भारत का “अन्न-भण्डार” कहा जाता है। सब्जियों एंव फलों भी यहां अच्छा उत्पादन होता है। पंजाब पृथ्वी का सर्वाधिक उपजाऊ क्षेत्र रहा है।
7. पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है। यहां गेंहू की सबसे अधिक बिजाई की जाती है। अन्य मुख्य फसलों में चावल, कपास, गन्ना, बाजरा, मक्का, चना और फल शामिल हैं। प्रमुख उद्योगों में कपड़ा और आटा शामिल है।
8. यह गेहूं उत्पादन के लिए आदर्श क्षेत्र है। भारत के कुल गेहूं उत्पादन का 60 प्रतिशत और चावल 40 प्रतिशत उत्पादन पंजाब में होता है। विश्व के परिदृश्य में इन फसलों का विश्व के कुल उत्पादन का 1/30 प्रतिशत वां अथवा 3 प्रतिशत का योगदान करता है।
9. यहाँ सिख धर्म की संख्या सब धर्म से अधिक है। यह सिख धर्मो की संख्या 14,592,387 है। पुरे राज्य का 59.91% है। उसके बाद सबसे अधिक संख्या में हिन्दु 8,997,942 है। पुरे राज्य का 36.94% हिन्दु धर्म है। बाकि अन्य धर्म में मुस्लिम 1.57 % , ईसाई 1.20% बौद्ध 0.17% , जैन 0.16% अन्य 0.04% धर्म है।
10. गुरु गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना किया और प्रसिद्ध गुरुद्वारा “स्वर्ण मंदिर” पंजाब के अमृतसर स्थित है।
11. पंजाब में सीईकिल पुर्जे, सिलाई मशीन, ऑटो पार्ट , खाद्द प्रसंस्करण, पशुपालन एवं दूध उद्दोग काफी विकसित है।
12. पर्यटन छेत्र में स्वर्ण मन्दिर, दुर्गियाना मंदिर, जालियाँबागवाला बाग, आनंदपुर साहिब, अभोर वन्यजीव अभ्यारण, मोतीबाग वन्यजीव अभ्यारण प्रमुख है।
13. पंजाब में छह विश्वविद्यालय हैं: पटियाला में पंजाबी विश्वविद्यालय, अमृतसर में गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय (केंद्र द्वारा संचालित और चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश में स्थित), लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, जालंधर में पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय, और फ़रीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज़।
14. पंजाब के प्रमुख त्यौहार में दशहरा, दीपावली, बैसाखी, भांगड़ा, झूमर, और सम्मी आदि। ओर भी अन्य त्यौहार यहाँ मनाए जाते है।
पंजाब का परिवहन मार्ग
सड़क मार्ग
* पंजाब राज्य की सड़कों की कुल लम्बाई 50,506 कि.मी. है।
* सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि लगभग सभी गांव सड़कों से जुड़े हुए है।
* पंजाब राज्य सरकार की सड़कों, पुलों और भवनों के रखरखाव का दायित्व पी.डब्लू.डी. की है।
* ‘पंजाब सड़क और बाँध विकास बोर्ड’ की स्थापना 1998 में हुई। इसका उद्देश्य राज्य की सड़कों के लिए अतिरिक्त साधन जुटाना था।
रेल मार्ग
* देश की रेल प्रणाली के एक हिस्से, उत्तरी रेलवे का कार्यकुशल व्यापक संजाल पंजाब में है।
* रेल सेवा की तरह ही डाक व तार सेवा और रेडियों तथा टेलीविश्ज़न का प्रसारण केंद्र सरकार के नियंत्रण में है।
* राज्य में रेलवे मार्ग की कुल लम्बाई 3,726.06 कि.मी. है।
* पाकिस्तान से जुड़ा रेल मार्ग भी पंजाब के अमृतसर से है।
बंदरगाह
* दिल्ली से चंडीगढ़ और अमृतसर, लुधियाना और भटिंडा नगरों के लिए भी नियमित हवाई सेवाएँ उपलब्ध हैं।
* पंजाब राज्य में चार नागरिक विमान क्लब अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर में हैं। इनके अतिरिक्त चंडीगढ़ में एक अंतरराज्यीय हवाई अड्डा , राजासांसी (अमृतसर) में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और पटियाला, सहनेवाल (लुधियाना) में दो हवाई अड्डे हैं।

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post