“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

 आचार्य विनोबा भावे जन्मदिवस 

 आचार्य विनोबा भावे जन्मदिवस 

आज 11 सितम्बर को आचार्य विनोबा भावे का जन्म दिवस है। इनका जन्म 11 सितम्बर 1895 को महाराष्ट्र के रायगढ़ के गगोडे ग्राम में हुआ था।
इनका नाम विनायक नरहरि भावे था। इन्हें विनोबा नाम गांधीजी ने दिया था।

17 अक्टूबर 1940 को गांधी जी के आह्वाहन पर स्वयं द्वारा स्थापित महाराष्ट्र के पवनार आश्रम से इन्होंने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन के प्रथम सत्याग्रही बनने का गौरव हासिल किया। द्वितीय सत्याग्रही जवाहर लाल नेहरू थे। 1951 में आंध्र प्रदेश के पोचम्पली ग्राम से भूदान आंदोलन की शुरुवात की थी। भूदान आंदोलन में जमींदारों एवं अमीर कृषकों से इन्होंने जमीन दान में लेकर गरीब भूमिहीन कृषकों को उपहार में देकर महान कार्य किया था ।

1958 में इन्हें एशिया का नोबेल पुरस्कार के नाम से प्रसिद्ध रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये प्रथम भारतीय थे जिन्हें यह पुरस्कार सेवा के क्षेत्र में दिया गया।

“गीता प्रवचन” भूदान गंगा इनकी प्रसिद्ध पुस्तकें है। इन्हें गांधीजी का आध्यात्मिक उत्तराधिकारी कहा जाता है। इन्होंने “जय जगत” का नारा दिया था।

15 नवंबर 1982 को इनकी मृत्यु हो गयी। 1983 में मरणोपरांत इन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की गयी।

17 सितम्बर 1992 को हज़ारीबाग़ में इनके नाम पर “विनोबा भावे विश्वविद्यालय” इनके भूदान आंदोलन से प्राप्त जमीन पर स्थापित किया गया। विनोबा भावे जी को भूदान आंदोलन में सबसे ज्यादा जमीन हज़ारीबाग़ में मिली थी।

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Also Read  Daily Current Affairs-News Headlines 25.06.2025

Share this post

error: Content is protected !!