“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

Schedule of Indian Constitution(भारतीय संविधान की अनुसूची)

अनुसूची-1: इसमें संघ एवं इसके राज्य क्षेत्रों के नामों का उल्लेख है -[29 राज्य + 7 केंद्रशासित प्रदेश ]
अनुसूची-2: इसमें विभिन्न पदाधिकारियों को दिए जाने वाले वेतन, भत्ते, और पेंशन का उल्लेख है|
राष्ट्रपति का वेतन :- 1.50 लाख
लोकसभा अध्यक्ष का वेतन :- 1.25 लाख
राज्यसभा के सभापति का वेतन :-1.25 लाख
राज्यपाल का वेतन :-1.10 लाख
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का वेतन :-1लाख
सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश का वेतन :-90 हजार
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का वेतन :-90 हजार
उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश का वेतन :-80 हजार
नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक का वेतन(CAG) :-90 हजार
अनुसूची-3: इसमें विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा पद ग्रहण करने से पूर्व ली जाने वाली शपथ का उल्लेख किया गया है |
पदाधिकारी-
राष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति
मंत्री
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
अनुसूची-4:इसमें विभिन्य राज्यों तथा संघीय क्षेत्रों की राजसभा में प्रतिनिधित्व का उल्लेख किया गया है|
अनुसूची-5:इसमें SC/ST क्षेत्र का प्रशासन एवं नियंत्रण का उल्लेख है |
अनुसूची-6:इसमें असम, मेघालय, त्रिपुरा, और मिजोरम, दार्जिलिंग(पश्चिमी-बंगाल) के SC/ST क्षेत्र का प्रशासन एवं नियंत्रण का उल्लेख है|
अनुसूची-7:इसमें केंद्र एवं राज्यों में शक्तियों के विभाजन का उल्लेख है एवं इसके अंतर्गत तीन सूचियां हैं|
(1)संघ सूची:-(संघ/केंद्र सरकार)- इस सूची में दिए गए विषय पर केंद्र सरकार कानून बनाती है|
->संविधान के लागू होने के समय इसके अंतर्गत 97 विषय थे जो अब बढ़कर 100 हो गई है |
(2)राज्य सूची:-(राज्य सरकार)-> इस सूची में दिए गए विषय पर राज्य सरकार कानून बनाती है |
->संविधान के लागू होने के समय इसकेअंतर्गत 66 विषय थे जो अब घटकर 61 हो गई है|
(3)समवर्ती सूची:- इस सूची में दिए गए विषय पर केंद्र एवं राज्य दोनों सरकारें कानून बना सकती है|
->कानून के विषय समान होने पर केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया कानून ही मान्य होता है |
->संविधान के लागू होने के समय इसके अंतर्गत 47 विषय थे जो अब बढ़कर 52 हो गई है|
अनुसूची-8: इसमें भारत की 22 राष्ट्रीय भाषाओं का उल्लेख है |
->मूल संविधान में 14 भाषा थी, बाद में 8 अन्य भाषाओं को जोड़ा गया |
(1)सिंधी
(2)कोंकणी
(3)मणिपुरी
(4)नेपाली
(5)मैथिली
(6)संथाली
(7)डोगरी
(8)बोडो
->सिंधी को 1967 में शामिल किया गया |
->कोंकणी, मणिपुरी, नेपाली को 1992 में शामिल किया गया |
->मैथिली, संथाली, डोगरी, बोडो को 2004 में शामिल किया गया |
अनुसूची-9: इसे प्रथम संविधान संशोधन 1951 के तहत जोड़ा गया|
->इस अनुसूची में संपत्ति अधिग्रहण, भूमि अधिग्रहण विधियों का उल्लेख है |
->इस अनुसूची में वर्णित विषयों को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है|
[Note:मूल अधिकार को छोड़कर]
अनुसूची-10: इसे 52वें संविधान संशोधन 1985 के तहत जोड़ा गया| इसमें “दल-बदल”निरोधी विधियों का उल्लेख है |
अनुसूची-11: इसे 73वें संविधान संशोधन 1993 के तहत जोड़ा गया तथा ग्रामीण स्थानीय स्वशासन (पंचायतीराज) को संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई|
->पंचायतीराज को कार्य करने हेतु 29 विषय सौंपे गए |
अनुसूची-12: इसे 74 वें संविधान संशोधन 1993 के तहत जोड़ा गया तथा शहरी स्थानीय संस्थाओं (नगर पालिका) को संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई |
->नगरपालिका को कार्य करने हेतु 18 विशेषताओं सौंपे गए |

Also Read  भारतीय संविधान के अनुच्छेदों पर एमसीक्यू

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!