“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

Part-1 Of MCQs on Gupta period (गुप्त काल पर एमसीक्यू)

Q. ‘गुप्त’ राजा जिसने ‘विक्रमादित्य’ की पदवी ग्रहण की थी, वह था-
(a) स्कंदगुप्त
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त II
(d) कुमार गुप्त
Answer- c 
Q. गुप्त वंश का वह राजा कौन था जिसने हूणों को भारत पर आक्रमण करने से रोका?
(a) कुमारगुप्त
(b) समुद्रगुप्त
(c) स्कंदगुप्त
(d) चंद्रगुप्त
Answer- c 
Q. निम्नलिखित में से किसको अपनी विजयों के कारण भारत का नेपोलियन खा जाता है?
(a) स्कंदगुप्त को
(b) चंद्रगुप्त को
(c) ब्रह्मगुप्त को
(d) समुद्रगुप्त को
Answer- d
Q.गुप्त शासन के दौरान निम्नलिखित में से ऐसा व्यक्ति कौन था, जो एक महान खगोल-विज्ञानी तथा गणितज्ञ था?
(a) भानुगुप्त
(b) वाणभट्ट
(c) आर्यभट्ट
(d) वराहमिहिर
Answer- c 
Q. गुप्त शासकों की सरकारी/दरबारी भाषा थी-
(a) पाली
(b) प्राकृत
(c) हिंदी
(d) संस्कृत
Answer- d 
Q. धन्वंतरि थे-
(a) चंद्रगुप्त मौर्य के विख्यात जनरल
(b) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के राजदरबार के ‘नवरत्न’ में से एक जो की प्रसिद्ध चिकित्सक थे
(c) हर्ष के समय के एक प्रसिद्ध नाटककार
(d) अशोक के राज दरबार में संगीतज्ञ
Answer- b 
Q. समुद्रगुप्त की सैनिक उपलब्धियों का वर्णन उसके किन अभिलेखों में उपलब्ध है-
(a) गया के
(b) एरण के
(c) नालन्दा के
(d) प्रयाग के
Answer- d
Q. गुप्तकालीन रजत मुद्राओं को नाम दिया गया था-
(a) दीनार
(b) कर्षापण
(c) रूपक
(d) निष्क
Answer- c 

Q. नालंदा (महाविहार) का निर्माण शुरू में किसने करवाया था?
(a) धरमपाल
(b) अशोक
(c) कुमारगुप्त
(d) हरिहर
Answer- c
Q.ताँबा का सिक्का जारी करने वाला पहला गुप्त शासक कौन था ?
(a) चंद्रगुप्त-I
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त-II
(d) रामगुप्त
Answer- d
Q.हरिषेण, जो प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख का लेखक था वह किस गुप्त शासक का दरबारी कवि था?
(a) चंद्रगुप्त द्वितीय
(b) समुद्रगुप्त
(c) रामगुप्त
(d) कुमारगुप्त
Answer- b 
Q. चंद्रगुप्त II के काल में विद्या, कला व साहित्य का महान केंद्र कौन-सा था?
(a) धारवाड़
(b) वाराणसी
(c) उज्जैन
(d) विदिशा
Answer- c 
Q.किस गुप्त शासक को ‘कविराज’ कहा गया है?
(a) चंद्रगुप्त द्वितीय
(b) समुद्रगुप्त
(c) रामगुप्त
(d) कुमारगुप्त
Answer- b
Q. गुप्तकाल में किस प्रकार की भूमि को ‘अप्रहत’ कहा जाता था?
(a) सिंचित भूमि
(b) बिना जोती हुई जंगली भूमि
(c) घने जंगल वाली भूमि
(d) जोती हुई भूमि
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं/उपरोक्त में से एक से अधिक
Answer- b 
Q. ‘ओदन्तपुर’ शिक्षा केन्द्र निम्न में से किस राज्य में अवस्थित था?
(a) बिहार
(b) बंगाल
(c) गुजरात
(d) तमिलनाडु
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं/उपरोक्त में से एक से अधिक
Answer- a 
Q. गुप्त काल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) विष्णु पुराण के एक उद्धरण में निर्दिष्ट है कि प्रयाग तक गंगा से लगे सभी भूभागों पर गुप्त वंश का आधिपत्य था
(b) इस काल में बलात् श्रम (विष्टि), पहले की तुलना में अधिक प्रचलित हुआ
(c) महरौली शिलालेख यह इंगित करता है कि चन्द्रगुप्त बंगाल में शत्रुओं के राज्यसंघ के विरूद्ध लड़ा था और उसने पंजाब में भी एक अधियान का नेतृत्व किया था
(d) सौराष्ट्र, गुप्त सम्राज्य का हिस्सा नहीं था
Answer- d
Q. भारतीय इतिहास में गुप्त काल के बारे में, निमलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) महिलाओं की स्थिति को पुन: परिभाषित किया गया । वे औपचारिक शिक्षा की हकदार थी और इसी कारण से उस काल में महिलाएँ शिक्षक, दार्शनिक एवं डॉक्टर थी । समयपूर्व विवाह कानून द्वारा निषेध था तथा उन्हें संपत्ति का अधिकार था।
(b) संस्कृत भाषा एवं साहित्य, सदियों के विकास के पश्चात, शाही संरक्षण के माध्यम से वहाँ पहुंचा जिसे शास्त्रीय प्रकर्ष के एक स्तर के रूप में वर्णित किया गया है।
(c) पुजारियों एवं मंदिरों को प्रशासनिक एवं वित्तीय निरापदताओं के साथ-साथ भूमि तथा गाँवों के बढ़े हुए (अधिक) अनुदान दिए जाने से, प्रशासनिक सत्ता का विकेन्द्रीकरण प्रभावित था।
(d) भूमि अनुदानों ने भारत में कृषिदासता के उद्भव का तथा सामंती विकासों का रास्ता खोला, जिसके परिणामस्वरूप कृषक वर्ग में निराशा हुई।
Answer- a 
Q.कौन-सा गुप्तकालीन अभिलेख आर्य उदिताचार्य का भागवत कुशिक के वंशज के रूप में उल्लेख करता है?
(a) चन्द्रगुप्त द्वितीय का मथुरा स्तम्भ अभिलेख
(b) दुर्जनपुर स्थित रामगुप्त का जैन प्रतिमा अभिलेख
(c) स्कन्दगुप्त का जूनागढ़ अभिलेख
(d) चन्द्र का मेहरौली स्तम्भ अभिलेख
Answer- a 

Q.आर्यभट्ट और कालिदास किस ‘गुप्त’ शासक के दरबार में थे?
(a) कुमार गुप्ता-I
(b) चंद्रगुप्त-II
(c) समुद्रगुप्त
(d) स्कंद गुप्त
Answer- b
Q.‘परम भागवत’ उपाधि धारण करनेवाला प्रथम गुप्त शासक था-
(a) चंद्रगुप्त-I
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त-II
(d) रामगुप्त
Answer- b 
Q.किस सम्राज्य को हिंदुत्व का स्वर्ण युग माना जाता है?
(a) मौर्या
(b) मुगल
(c) गुप्त
(d) चोला
Answer- c 
Q. घटोत्कच (जिसने 290-305 ई. में राज्य किया था) किस साम्राज्य का राजा था?
(a) गुप्त साम्राज्य
(b) कण्व साम्राज्य
(c) शुंग साम्राज्य
(d) मौर्य साम्राज्य
Answer- a
Q. भारत के इतिहास में किसके शासनकाल को भारत का स्वर्णिम युग कहा जाता है?
(a) मुगल साम्राज्य
(b) मराठा साम्राज्य
(c) गुप्त साम्राज्य
(d) मौर्य सम्राज्य
Answer- c 
Q. गुप्त काल के दौरान चीन के किस यात्री ने भारत का भ्रमण किया था?
(a) ह्वेनसांग
(b) फाह्ययान
(c) आई चिंग
(d) ली क्सियु
Answer- b 
Q. ‘पृथिव्या प्रथम वीर’ उपाधि थी:
(a) राजेन्द्र प्रथम की
(b) समुद्रगुप्त की
(c) अमोघवर्ष की
(d) गौतमीपुत्र सातकर्णी की
Answer- b
Q. समुद्रगुप्त के प्रयाग प्रशस्ति वाले स्तम्भ पर निम्नलिखित में से किसका लेख मिलता है?
(a) शाहजहाँ
(b) जहाँगीर
(c) औरंगजेब
(d) दारा शिकोह
Answer- b 
Q. चीनी तीर्थयात्री जिसने छठी शताब्दी में भारत दर्शन किया-
(a) फाहियान
(b) युआन च्वांग
(c) सुंग युन
(d) आइ जिंग
Answer- c 
Q. निम्नलिखित में से कौन एक ‘अष्टांग योग’ का अंश नहीं है।
(a) प्रत्याहार
(b) अनुस्मृति
(c) ध्यान
(d) धारणा
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer- b

Q. नालन्दा विश्वविद्यालय के स्थापक कौन थे?
(a) कुमारगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
(c) धर्मपाल
(d) पुष्यगुप्त
Answer- a 
Q. ‘प्राचीन भारत का नेपोलियन’ किसे कहा जाता है?
(a) पुष्यमित्र
(b) चन्द्रगुप्त मौर्य
(c) कनिष्क
(d) समुद्रगुप्त
Answer- d 
Q.‘परम भागवत’ उपाधि धारण करने वाला प्रथम गुप्त शासक था –
(a) समुद्रगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त प्रथम
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(d) रामगुप्त
Answer- c
Q. इनमें से किस गुप्त शासक ने हूणों को पराजित किया था?
(a) चन्द्रगुप्त II
(b) समुद्रगुप्त
(c) कुमारगुप्त
(d) स्कन्दगुप्त
Answer- d 
Q. चाँदी के सिक्के जारी करने वाला प्रमुख गुप्त शासक था-
(a) समुद्रगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त प्रथम
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(d) कुमारगुप्त प्रथम
Answer- c 
Q. भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा से सामन्ती व्यवस्था का/के अनिवार्य तत्त्व है/हैं?
1. अत्यन्त सशक्त केन्द्रीय राजनीतिक सत्ता और अत्यन्त दुर्बल प्रान्तीय अथवा स्थानीय राजनीतिक सत्ता
2. भूमि के नियंत्रण तथा स्वामित्व पर आधारित प्रशासनिक संरचना का उदय
3. सामन्त तथा उसके अधिपति के बीच स्वामी-दास सम्बन्ध का बनना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 2 और 3
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3
Answer- a 
Q. किसके शासनकाल के दौरान अजंता की गुफाएं निर्मित की गई?
(a) गुप्ता
(b) कुषाण
(c) मौर्य
(d) चालुक्य
Answer- a 
Q. भारतीय नेपोलियन के नाम से आमतौर पर कौन हिंदू राजा विख्यात है?
(a) चंद्रगुप्त
(b) समुद्रगुप्त
(c) बिंबिसार
(d) अजातशत्रु
Answer- b
Q. गुप्त साम्राज्य द्वारा निम्न में से किन्हें कर-रहित कृषि भूमि प्रदान की जाती थी?
(a) सिविल अधिकारियों को
(b) सैन्य अधिकारियों को
(c) ब्राह्मणों को
(d) दरबारी विद्वानों को
Answer- c
Q.गुप्त साम्राज्य के पतन के विभिन्न कारण थे। निम्नलिखित कथनों में कौन-सा कारण नहीं था?
(a) प्रशासन का सामंतीय ढाँचा
(b) हूण आक्रमण
(c) उत्तरवर्ती गुप्तों का बौद्ध धर्म स्वीकार करना
(d) अरब आक्रमण
Answer- d 
Q. गुप्तकाल में उत्तर भारतीय व्यापार निम्नलिखित में से किस बन्दरगाह से संचालित होता था?
(a) कल्याण
(b) भरूच
(c) खम्भात
(d) ताम्रलिप्ति
Answer- d
Q. किस अभिलेख से ज्ञात होता है कि स्कन्दगुप्त ने हुणों को पराजित किया था?
(a) इलाहाबाद स्तम्भ-लेख
(b) भीतरी स्तम्भ-लेख
(c) मन्दसौर अभिलेख
(d) उदयगिरि अभिलेख
Answer- b 
Q. नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना किस गुप्त शासक द्वारा की गई थी?
(a) कुमारगुप्त I
(b) कुमारगुप्त II
(c) चन्द्रगुप्त II
(d) समुद्रगुप्त
Answer- a 
Q. गुप्तकालीन भारत में ‘महत्तर’ और ‘पट्टकिल’ पदनाम किनके लिए प्रयुक्त होते थे?
(a) ग्राम मुखिया
(b) सैन्य अधिकारी
(c) वैदिक कर्मकाण्ड के विशेषज्ञ
(d) शिल्पी श्रेणियों के प्रमुख
Answer- a
Q. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक भारतीय षड्दर्शन का भाग नहीं है?
(a) न्याय और वैशेषिक
(b) मीमांसा और वेदान्त
(c) लोकायत और कापालिक
(d) सांख्य और योग
Answer- c 
Q.लिच्छवी दौहित्र किसे कहते थे?
(a) चंद्रगुप्त I को
(b) स्कंदगुप्त को
(c) कुमारगुप्त को
(d) समुद्रगुप्त को
Answer- d 
Q. कुमारगुप्त-1 के मन्दसौर अभिलेख में निम्नलिखित में से किस श्रेणी का उल्लेख है?
(a) दन्तकारों का
(b) रेशम बुनकरों का
(c) मालाकारों का
(d) तैलियों का
Answer- b
Q. ‘सती प्रथा’ का प्रथम अभिलेखीय सन्दर्भ प्राप्त हुआ है-
(a) जूनागढ़ से
(b) मन्दसौर से
(c) एरण से
(d) साँची से
Answer- c 
Q.गुप्त वंश के निम्नलिखित शासकों को क्रम से लगाएं-
1. चन्द्रगुप्त
2. समुद्रगुप्त
3. चन्द्रगुप्त-II
4. कुमारगुप्त
5. स्कन्दगुप्त
(a) 2, 1, 3, 5, 4
(b) 1, 4, 3, 5, 2
(c) 1, 3, 4, 2, 5
(d) 5, 4, 3, 2, 1
(e) 1, 2, 3, 4, 5
Answer- e 
Q. गुप्त काल में, वराहमिहिर ने प्रसिद्ध पुस्तक, वृहत् संहिता की रचना की। यह किस विषय पर आधारित प्रबन्ध था?
(a) शासन-कला
(b) खगोल-विज्ञान
(c) चिकित्सा की आयुर्वेद पद्धति
(d) अर्थशास्त्र
Answer- b
Q.भारत में दार्शनिक विचार के इतिहास के सम्बन्ध में, सांख्य सम्प्रदाय (Sankhya School) से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. सांख्य पुनर्जन्म या आत्मा के आवागमन के सिद्धान्त को स्वीकार नहीं करता है।
2. सांख्य की मान्यता है कि आत्म-ज्ञान ही मोक्ष की ओर ले जाता है न कि कोई बाह्य प्रभाव अथवा कारक ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 2
(b) केवल 1
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
Answer- a

Q.महरौली में जंग रहित लौह-स्तंभ किसने स्थापित किया?
(a) स्कंदगुप्त
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त-II
(d) कुमार गुप्त
Answer- c 
Q. दिल्ली के महरौली के कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के प्रांगण में स्थित प्रसिद्ध लौह स्तंभ किसकी स्मृति में है?
(a) अशोक
(b) राजा चंद्र
(c) हर्ष
(d) अनंगपाल
Answer- b 
Q. महरौली (दिल्ली) स्थित लौह-स्तंभ का निर्माण किस सदी में हुआ?
(a) चतुर्थ सदी ई.
(b) सप्तम सदी ई.
(c) तृतीय सदी ई.
(d) द्वितीय सदी ई.
Answer- a 
Q.गुप्त राजवंश के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. कुमारामात्य सबसे महत्वपूर्ण अधिकारी थे तथा घरेलू प्रान्तों में वे राजा द्वारा प्रत्यक्ष रूप से नियुक्त किए जाते थे।
2. गाँव के मुखिया का महत्व खत्म हो गया तथा उसकी सहमति के बिना भूमि का लेन-देन शुरू हो गया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) केवल 2
(b) केवल 1
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
Answer- b 
Q. फाहियान किसके शासनकाल के दौरान भारत आया था?
(a)चंद्रगुप्त द्वितीय
(b)समुद्रगुप्त
(c)रामगुप्त
(d)कुमारगुप्त
Answer- a 
Q. निम्न में किनके सिक्के संगीत के प्रति उनका प्रेम दर्शाते हैं?
(a) मौर्यों के
(b) नंदों के
(c) गुप्तों के
(d) चोलों के
Answer- c 
Q.गुप्त सम्राट, जिसने ‘हूणों’ को पराजित किया, थे-
(a) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(b) समुद्रगुप्त
(c) स्कन्दगुप्त
(d) रामगुप्त
Answer- c 
Q. पहला गुप्त शासक जिसने सिक्के जारी किये थे-
(a) चन्द्रगुप्त प्रथम था
(b) श्रीगुप्त था
(c) समुद्रगुप्त था
(4) चन्द्रगुप्त द्वितीय था
Answer- a
Q.चंद्रगुप्त द्वितीय और किस नाम से जाना जाता था?
(a) समुद्रगुप्त
(b) स्कंदगुप्त
(c) विक्रमादित्य
(d) राणा गुप्त
Answer- c 
Q.प्रथम गुप्त शासक के बारे में निम्न में कौन जानकारी देता है।
(a) फाहियान
(b) ह्वेन-सांग
(c) इत्सिंग
(d) वांग ह्यारुन से
Answer- c
Q. निम्न में किस शासक ने गुप्त-मुद्रा व्यवस्था की शुरुआत की?
(a) चन्द्रगुप्त I
(b) श्रीगुप्त
(c) समुद्रगुप्त
(d) चन्द्रगुप्त II
Answer- a 
Q.गुप्तकाल में, निम्न में कौन एक ‘कृषि-कर’ नहीं था?
(a) कर
(b) भाग
(c) शुल्क
(d) हालीवाकर
Answer- a
Q.गुप्त- पूर्व काल में निम्न में कौन ऊनी वस्त्र उत्पादन का एक प्रमुख केन्द्र था?
(a) उज्जैन
(b) वाराणसी
(c) मथुरा
(d) गांधार
Answer- d 
Q.त्रिमूर्ति की अवधारणा का उदय हुआ-
(a) मौर्योत्तर काल में
(b) मौर्य काल में
(c) गुप्तकाल में
(d) गुप्तोत्तर काल में
Answer- c
Q. निम्न में कौन एक अभिलेख लौह-स्तम्भ पर पाया गया है?
(a) मेहरौली प्रशस्ति
(b) प्रयाग प्रशस्ति
(c) ऐरन प्रशस्ति
(d) जूनागढ़ प्रशस्ति
Answer- a 
Q. निम्न में किसने अपने बारबरा गुफा अभिलेख में अपने पिता को सामन्त-चूड़ामणि के नाम से उद्धृत किया है?
(a) प्रवरसेन II
(b) भानगा
(c) प्रभाकरबर्द्धन
(d) अनन्तवर्मन
Answer- d
Q. निम्नलिखित में से किस गुप्त राजा का एक अन्य नाम देवगुप्त था?
(a) चन्द्रगुप्त II
(b) समुद्रगुप्त
(c) कुमारगुप्त
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer- a 
Q. निम्नलिखित में से कौन सा गुप्त राजा गुप्त संवत् के वर्ष 56 में सिंहासनारूढ़ हुआ था?
(a) चन्द्रगुप्त II
(b) समुद्रगुप्त
(c) कुमारगुप्त I
(d) स्कंदगुप्त
Answer- a
Q. निम्नलिखित में से कौन सी निधि गुप्त सिक्कों की सबसे बड़ी निधि थी?
(a) बयाना निधि
(b) बस्ती निधि
(c) हाजीपुर निधि
(d) कोटवा निधि
Answer- a 
Q.उत्तर गुप्तवंश के निम्नलिखित राजाओं में कौन हर्ष का समकालीन था?
(a) दामोदर गुप्त
(b) हर्ष गुप्त
(c) माधव गुप्त
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer- c 
Q. निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक ने सर्वप्रथम सिक्के जारी किए?
(a) घटोत्कच ने
(b) चन्द्रगुप्त प्रथम ने
(c) समुद्रगुप्त ने
(d) श्रीगुप्त ने
Answer- b 
Q. गुप्तकाल में, सती प्रथा का प्रथम अभिलेखिक साक्ष्य प्राप्त हुआ है-
(a) जूनागढ़ से
(b) एरण से
(c) मंदसौर से
(d) सांची से
Answer- b
Q. ‘शक-विजेता’ किसे जाना जाता है?
(a) समुद्रगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त प्रथम
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(d) कुमारगुप्त
Answer- c 
Q. सारनाथ की भूमि स्पर्श मुद्रा वाली बुद्ध प्रतिमा कालांकित है-
(a) गुप्त काल से
(b) कुषाण काल से
(c) वर्द्धन काल से
(d) राजपूत काल से
Answer- a
Q. रजत सिक्के जारी करने वाला प्रथम गुप्त शासक था-
(a) समुद्रगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त प्रथम
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(d) कुमारगुप्त
Answer- b
Q. चंद्रगुप्त द्वितीय ने अपनी बेटी प्रभावती का विवाह इससे किया-
(a) रुद्रसेन द्वितीय
(b) रुद्रसेन प्रथम
(c) आग्निमित्र
(d) नागसेन
Answer- a
Q. पूर्व गुप्तकाल में कहापण क्या था?
(a) विलास की वस्तु
(b) एक अधिकारी
(c) एक सिक्का
(d) बंदरगाह
Answer- c 
Q. गुप्तकाल में, सती का सर्वप्रथम कालांकित स्मारक किस स्थान पर मिला है?
(a) सुपिक
(b) मास्की
(c) कांची
(d) एरण
Answer- d 
Q. गुप्तकाल में गुजरात, बंगाल, दक्कन एवं तमिल राष्ट्र में स्थित केन्द्र किससे सम्बन्धित थे?
(a) बहुमूल्य मणि एवं रत्न
(b) वस्त्र उत्पादन
(c) हस्तशिल्प
(d) अफीम खेती
Answer- b
Q. इनमें से कौन गुप्तकालीन स्थानीय नगर प्रशासन समिति के अधिकारी और सदस्य थे?
(a) पुरुपाल, सार्थवाह, द्वारपाल, कर्णिक
(b) पुरुपाल, सार्थवाह, प्रथम कुलिक, प्रथम कायस्थ
(c) सार्थवाह, प्रथम कुलिक, प्रथम कायस्थ
(d) पुरुपाल, प्रथम कुलिक, प्रथम कायस्थ
Answer- c 
Q.अग्रहार भूमिदान के संदर्भ में इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह कर-मुक्त ग्राम के रूप में ब्राह्मणों को दी जाती थी
(b) राजा इसे किसी को भी दे सकता था
(c) दान-ग्रहीता के आचरण पर आपत्ति होने पर राजा इसे वापस ले सकता था।
(4) यह ब्राह्मणों के विशेषाधिकार को दर्शाता था।
Answer- c 
Q. किस गुप्त सम्राट को ‘लिच्छवी दौहित्र’ बताया गया है?
(a) चन्द्रगुप्त प्रथम
(b) श्रीगुप्त
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(d) समुद्रगुप्त
Answer- d 
Q.निम्नलिखित में से किस अभिलेख में हूणों के उन्मूलन का उल्लेख हुआ है?
(a) भीतरी अभिलेख
(b) प्रयाग-प्रशस्ति
(c) जूनागढ़ अभिलेख
(d) मन्दसोर अभिलेख
Answer- a 
Q. गुप्त काल में वैदेशिक व्यापार का कौन-सा नया मार्ग जोड़ा गया?
(a) एलेक्जेण्ड्रिया जाने वाला सामुद्रिक मार्ग
(b) दक्षिणी अफ्रीका जाने का सामुद्रिक मार्ग
(c) चीन जाने वाला स्थल मार्ग
(d) उत्तरी रुस जाने वाला स्थल मार्ग
Answer- d
Q.निम्नलिखित में से किसे ‘भारत का नेपोलियन’ कहा जाता है?
(a) समुद्रगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त मौर्य
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(d) हर्षवर्द्धन
Answer- a 
Q. समुद्रगुप्त के समय कांची का राजा कौन था?
(a) मंटराज
(b) हस्तिवर्मन
(c) नीलराज
(d) विष्णुगोप
Answer- d 
Q. पर्णदत्त को किसने सौराष्ट्र का प्रान्तपति बनाया था?
(a) रुद्रदामन्
(b) चन्द्रगुप्त मौर्य
(c) चन्द्रगुप्त II
(d) स्कन्दगुप्त
Answer- d 
Q. भूमि स्पर्श मुद्रा की सारनाथ बुद्ध मूर्ति सम्बन्धित है-
(a) शुंग काल से
(b) मौर्य काल से
(c) कुषाण काल से
(d) गुप्त काल से
Answer- d 
Q. निम्नलिखित साहित्य की शार्घीय पुस्तकों में से कौन गुप्त काल में लिखी गई थी?
1. अमरकोश
2. कामसूत्र
3. मेघदूत
4. मुद्राराक्षस
नीचे दिये गये कुट से सही उत्तर चुनिये:
(a) केवल 2 तथा 3
(b) केवल 1 तथा 2
(c) केवल 1, 2 तथा 3
(d) 1, 2, 3 तथा 4
Answer- d 
Q. मथुरा स्तंभ शिलालेख के अनुसार, उदिताचार्य ने दो शिव लिगों को किन नामों से प्रतिष्ठापित किया?
(a) नागेश्वर एवं नागनाथ
(b) गट्टेश्वर एवं कदम्बेश्वर
(c) कपिलेश्वर एवं उपमितेश्वर
(d) नंजुन्देश्वर एवं श्रीशैलेश्वर
Answer- c
Q. गुप्त राजवंश के शासनकाल के दौरान समाज के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. उस समय सती प्रथा, किसी स्त्री का उसके पति की चिता के साथ दाह, अविदित थी।
2. उस समय पान चबाना लोक प्रचलित था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा से सही है।
(a) केवल 2
(b) केवल 1
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
Answer- a 

Q.चीनी यात्री फाहियान किस गुप्त शासक के शासनकाल के दौरान भारत आया था?
(a) चंद्रगुप्त प्रथम
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त द्वितीय
(d) कुमार गुप्त
Answer- c 
Q. गुप्त काल में किस धातु के सर्वाधिक सिक्के जारी किए गए?
(a) सोना
(b) चांदी
(c) तांबा
(d) लोहा
Answer- a 
Q. प्रसिद्ध गुप्त संवत् निम्नलिखित में से किस वर्ष से शुरू किया गया था?
(a) 319 ईस्वी
(b) 600 ईस्वी
(c) 78 ईस्वी
(d) 57 ई.पू.
Answer- a 
Q.इलाहाबाद स्तंभ के शिलालेख में किसकी उपलब्धियां वर्णित है?
(a) हर्ष
(b) अशोक
(c) समुद्रगुप्त
(d) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
Answer- c
Q. गुप्तवंश के शासकों का सही क्रम क्या था?
(a) घटोत्कचगुप्त – चन्द्रगुप्त – समुद्रगुप्त – श्रीगुप्त
(b) श्रीगुप्त – घटोत्कचगुप्त – चन्द्रगुप्त – समुद्रगुप्त
(c) चन्द्रगुप्त – समुद्रगुप्त – श्रीगुप्त – घटोत्कचगुप्त
(d) घटोत्कचगुप्त – श्रीगुप्त – चन्द्रगुप्त – समुद्रगुप्त
Answer- b 
Q. गुप्तकाल के संदर्भ में कौन-सा वक्तव्य सही नहीं है?
(a) गुप्तकाल में कौड़ी द्वारा विनिमय का प्रमाण है
(b) गुप्त शासकों ने प्रचलित स्वर्ण मानक को और ऊंचा कर सिक्के निर्मित किए
(c) गुप्त शासक रोम से व्यापार करते थे
(d) गुप्तकाल के अभिलेख में ‘दीनार’ का उल्लेख प्राप्त है
Answer- b 
Q. मध्य प्रदेश में स्थित किस स्थान से प्राप्त अभिलेख में सती होने की घटना का उल्लेख है?
(a) एरण
(b) विदिशा
(c) मन्दसौर
(d) ग्वालियर
Answer-
Q.चीनी यात्री फाह्यान की भारत यात्रा के समय गुप्त वंश में शासक कौन था?
(a) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(b) समुद्रगुप्त
(c) कुमारगुप्त
(d) स्कन्दगुप्त
Answer- a 
Q.‘प्राचीन भारत का नेपोलियन’ किसे कहा जाता है?
(a) पुष्यमित्र
(b) चन्द्रगुप्त मौर्य
(c) कनिष्क
(d) समुद्रगुप्त
Answer- d 
Q.समुद्र गुप्त को “भारत का नेपोलियन” किसने कहा?
(a) आर. सी. दत्त
(b) आर. के. मुखर्जी
(c) आर. एस. शर्मा
(d) वी. ए. स्मिथ
Answer- d
Q.गुप्त नरेश चन्द्रगुप्त II की दूसरी राजधानी थी-
(a) मालवा
(b) उज्जैन
(c) सौराष्ट्र
(d) मेहरौली
Answer- b 
Q.चन्द्रगुप्त के नौ रत्नों में से निम्न में से कौन फलित-ज्योतिष से सम्बन्धित था?
(a) शंकु
(b) वररुचि
(c) क्षपणक
(d) अमरसिंह
Answer- c 
Q. गुप्त अभिलेखों में सोने के सिक्कों के लिये प्रयुक्त ‘दीनार’ शब्द निम्नलिखित में से किससे निकला है?
(A) ग्रीक
(b) संस्कृत
(c) चीनी
(d) लौटिन
Answer- d 
Q. निम्नलिखित में से किस अभिलेख से प्रकट होता है कि प्राचीन श्रेणियाँ, बैंक का भी काम करती थी?
(a) कुमारगुप्त का मन्दसौर अभिलेख
(b) हुविष्क के काल का मथुरा अभिलेख
(c) बुधगुप्त का एरण अभिलेख
(d) मिहिर भोज का ग्वालियर अभिलेख
Answer- a 
Q. निम्नलिखित में से कौन उद्रंग कर चुकाते थे?
(a) व्यापारी
(b) पराजित राजा
(c) किसान
(d) विदेशी
Answer- c
Q. कुमारगुप्त के मन्दसोर अभिलेख में वर्णित श्रेणी संगठन का नाम था-
(a) दन्तकार
(b) तन्तुवाय
(c) कुलिक
(d) तैलिक
Answer- b 
Q. निम्न को सुमेलित कीजिए :
A. देवपुत्र 1. भूमिमापक इकाई
B. गौल्मिक 2. प्रशासकीय इकाई
C. कुल्यवाप 3. राजकीय उपाधि
D. आहार 4. राज्य कर्मचारी
नीचे दिये हुए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) A-3, B-4, C-1, D-2
(b) A-4, B-2, C-3, D-1
(c) A-2, B-1, C-4, D-3
(d) A-1, B-3, C-2, D-4
Answer- a 
Q. निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िये-
1. गुप्त सम्राट स्वयं के लिए दैवीय अधिकारों का दावा करते थे|
2. उनका प्रशासन नितान्त केन्द्रीकृत था
3. उन्होंने भूमिदान की परम्परा को विस्तारित किया।
उत्तर निम्न कूटों के आधार पर दीजिए-
(a) 1 एवं 2 सही
(b) 1, 2 एवं 3 सही है
(c) 1 एवं 3 सही है
(d) 2 एवं 3 सही है
Answer- c 
Q. गुप्त काल के चाँदी के सिक्कों को कहते थे-
(a) दीनार
(b) रुप्यक
(c) शतमान
(d) कर्षापण
Answer- b 
Q. चन्द्रगुप्त द्वितीय के समय पाशुपतों का एक प्रबल केन्द्र था-
(a) कौशाम्बी में
(b) मथुरा में
(c) त्रिपुरी में
(d) उदयगिरि में
Answer- b 
Q.निम्नलिखित में से कौन प्रभावती गुप्ता की माता थी?
(a) कुबेरनागा
(b) कुमारदेवी
(c) ध्रुवदेवी
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer- a
Q. निम्नलिखित उपाधियों में से कौन-सी एक समुद्रगुप्त से सम्बन्धित नहीं है?
(a) सर्वराजोच्छेत्ता
(b) लिच्छवि दौहित्र
(c) अश्वमेघ पराक्रम
(d) विक्रमादित्य
Answer- d
Q. निम्नलिखित में से किस गुप्त राजा का एक अन्य नाम देवगुप्त था?
(a) चन्द्रगुप्त II
(b) समुद्रगुप्त
(c) कुमारगुप्त
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer- a 
Q. दामोदरपुर ताम्रपत्र लेख, जो स्थानीय प्रशासन का विवरण देता है, किसके शासन काल से संबद्ध है?
(a) समुद्रगुप्त
(b) रामगुप्त
(c) कुमारगुप्त प्रथम
(d) स्कन्दगुप्त
Answer- c
Q. कथन (A) : गुप्तकाल के संस्कृत नाटकों में एक विशेष लक्षण यह था कि ऊँचे सामाजिक स्तर से संबंधित पात्र संस्कृत बोलते थे जबकि निम्न सामाजिक स्तर से संबंधित पात्र प्राकृत बोलते थे। कारण (R): एक भाषा के रूप में प्राकृत संस्कृति के शास्त्रीय रूप की तुलना में, तत्कालीन बोलचाल की भाषा थी।
कूट:
(a) A और R दोनों सही है, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(b) A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है
Answer- b 

Q. ‘गुप्त’ राजा जिसने ‘विक्रमादित्य’ की पदवी ग्रहण की थी, वह था-
(a) स्कंदगुप्त
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त II
(d) कुमार गुप्त
Answer- c
Q.हरिसेन निम्नलिखित राजाओं में से किसका राजकवि था?
(a) अशोक
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त
(d) हर्षवर्धन
Answer- b
Q.प्राचीन भारत के विख्यात चिकित्सक धन्वंतरि ने अपना परामर्श किसके दरबार में दिया था?
(a) समुद्रगुप्त
(b) अशोक
(c) चंद्रगुप्त द्वितीय
(d) कनिष्क
Answer- c
Q.437-38 ई. के मंदसौर अभिलेख में निम्नलिखित में से किस श्रेणी द्वारा एक भव्य सूर्य मंदिर के निर्माण का उल्लेख मिलता है?
(a) तेलियों की
(b) बढ़इयों की
(c) रेशम बुनकरों की
(d) शिल्पियों की
Answer- c
Q.फाह्यान ने किसके व्यक्तित्व का विस्तृत विवरण दिया है?
(a) काचगुप्त
(b) समुद्रगुप्त
(c) चन्द्रगुप्त
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer- d
Q. फाह्यान के यात्रा विवरण का नाम है :
(a) येन-तु
(b) सि-यू-की
(c) फो-क्यो की
(d) फा-चिएन
Answer- c 
Q. ‘न्यूटन के सिद्धांत’ से बहुत पहले किसने ‘गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत’ को घोषित किया था?
(a) ब्रह्मगुप्त
(b) आर्यभट्ट
(c) वाराहमिहिर
(d) पृथुयशस्
Answer- b 
Q. हूणों ने भारत पर आक्रमण किया था –
(a) कुमारगुप्त प्रथम के शासन काल में
(b) चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासन काल में
(c) स्कन्दगुप्त के शासन काल में
(d) बुधगुप्त के शासन काल में
Answer- c 
Q.निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द बाजार केन्द्र को संकेतित करता है?
(a) निगम
(b) प्रासाद
(c) ग्राम
(d) नदी
Answer- a
Q. पहला ज्ञात गुप्त शासक कौन था?
(a) श्री गुप्त
(b) चंद्रगुप्त प्रथम
(c) घटोत्कच
(d) कुमारगुप्त प्रथम
Answer- b
Q. ‘मेघदूत’ का लेखक कौन है?
(a) हिमायूं कबीर
(b) खुशवंत सिंह
(c) बाणभट्ट
(d) कालिदास
Answer- d 
Q. निम्नलिखित में से कौन-सी साहित्यिक रचना, शास्त्रीय संस्कृत साहित्य से संबंधित है?
(a) ‘धम्मपद’
(b) ‘वेद’
(c) ‘मेघदूतम’
(d) ‘दीर्घनिकाय’
Answer- c 
Q.भारतीय संस्कृति का ‘स्वर्णयुग’ था-
(a) मौर्य काल
(b) राजपूत काल
(c) चोल काल
(d) गुप्त काल
Answer- d 
Q. एरण अभिलेख का संबंध किस शासक से है?
(a) ब्रह्मगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त I
(c) चन्द्रगुप्त I
(d) भानुगुप्त
Answer- d 
Q. स्कंदगुप्त को किस स्तंभ लेख में ‘शक्रोपम’ कहा गया है?
(a) प्रयाग प्रशस्ति
(b) मंदसौर लेख
(c) जूनागढ़ अभिलेख
(d) कहौम स्तंभ लेख
Answer- d 
Q.निम्नलिखित में कौन-सा नाटक कालिदास ने नहीं लिखा था?
(a)मालविकाग्निमित्र
(b)अभिज्ञानशाकुंतलम्
(c)विक्रमोर्वशीयम्
(d)जानकी हरण
Answer- d 
Q. “भारतीय नेपोलियन” की उपाधि किसे दी गई है?
(a) चंद्रगुप्त मौर्य
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त प्रथम
(d) हर्षवर्धन
Answer- b 
Q. फाह्यान कहां का निवासी था?
(a) भूटान
(b) अमेरिका
(c) चीन
(d) बर्मा
Answer- c
Q. फाह्यान द्वारा रचित ग्रंथ ‘फो-कुओ-की’ में निम्न में से किसका विवरण नहीं मिलता है?
(a) बौद्ध धर्म के सिद्धांतों
(b) बौद्ध राज्यों का
(c) गौतम बुद्ध के उपदेशों का
(d) बौद्ध मंदिरों, स्तूपों एवं विहारों का
Answer- a 
Q. फाह्यान और ह्येनत्सांग ने______के राज्यों को देखा-
(a) चंद्रगुप्त मौर्य एवं हर्ष क्रमशः
(b) हर्ष एवं चंद्रगुप्त विक्रमादित्य क्रमशः
(c) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं कृष्णदेवराय क्रमशः
(d) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं हर्षवर्धन क्रमशः
Answer- d 
Q.प्रयाग प्रशस्ति किसके सैन्य अभियान के बारे में जानकारी देती है?
(a) समुद्रगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त प्रथम
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(4) कुमारगुप्त
Answer- a 
Q. प्राचीन भारत में किस वंश का शासनकाल ‘स्वर्ण युग’ कहा जाता है?
(a) शुंग
(b) मौर्य
(c) गुप्त
(d) मगध
Answer- c 
Q. निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक ने हूणों पर विजय प्राप्त की?
(a) कुमारगुप्त प्रथम
(b) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(c) स्कन्दगुप्त
(d) भानुगुप्त
Answer- c
Q. ‘प्राचीन भारत का नेपोलियन’ किसे कहा जाता है?
(a) पुष्यमित्र
(b) चन्द्रगुप्त मौर्य
(c) कनिष्क
(d) समुद्रगुप्त
Answer- d 

Q. अजंता चित्रकारी की विषय-वस्तु निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(a) जैन धर्म
(b) बौद्ध धर्म
(c) वैष्णव धर्म
(d) शैव मत
Answer- b 
Q.अजंता की चित्रकारी में क्या निरूपित किया गया?
(a) रामायण
(b) महाभारत
(c) जातक
(d) पंचतंत्र
Answer- c 
Q.मंदिर निर्माण कला का जन्म सर्वप्रथम कब हुआ?
(a) मौर्य काल में
(b) गुप्त काल में
(c) कुषाण काल में
(d) सैंधव काल में
Answer- b 
Q. गुप्त काल में सर्वाधिक लोकप्रिय देवता कौन थे?
(a) शिव
(b) विष्णु
(c) बुद्ध
(d) सूर्य
Answer- b

Q. गुप्तवंश ने __ अवधि में शासन किया।
(a) 319-324 ई.
(b) 319-500 ई.
(c) 325-375 ई.
(d) 566-597 ई.
Answer- b
Q. किसके शासन काल में हूणों ने भारत पर हमला किया?
(a) समुद्रगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त प्रथम
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(d) स्कन्दगुप्त
Answer- d
Q.गुप्त तशा गुप्तोत्तर अभिलेख में वर्णित ‘नल’ शब्द का आशय है-
(a) भूमि का माप
(b) सिंचाई का साधन
(c) जलनिकास व्यवस्था
(d) अनाज की माप
Answer- a 
Q. गुप्तकाल में प्रान्तपति किस नाम से जाने जाते थे?
(a) कुमारमात्य
(b) उपरिक महाराज
(c) विषयपति
(d) राजस्थानीय
Answer- b 
Q. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची-I सूची-II
(A) कुमारगुप्त प्रथम 1. महादेवी कुबेरनामा
(B) चन्द्रगुप्त प्रथम 2. महादेवी कुमार देवी
(C) चन्द्रगुप्त द्वितीय 3. महादेवी अनन्तदेवी
कूट:
(a) A-2, B-1, C-3
(b) A-1, B-2, C-3
(c) A-3, B-2, C-1
(d) A-1, B-3, C-2
Answer- c
Q.गुप्त शासकों द्वारा क्षत्रप राज्य की विजय के पश्चात् जारी किये गए-सिक्कों का भार स्तर था-
(a) 32 ग्रेन
(b) 35 ग्रेन
(c) 42 ग्रेन
(d) 20 ग्रेन
Answer- a 
Q. गुप्तकालीन शासन प्रणाली किस प्रकार की थी?
(a) राजतंत्रात्मक
(b) लोकतंत्रात्मक
(c) गणतंत्रात्मक
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer- a 
Q. दिल्ली के महरौली के कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के प्रांगण में स्थित प्रसिद्ध लौह स्तंभ किसकी स्मृति में है?
(a)अशोक
(b)राजा चंद्र
(c)हर्ष
(d)अनंगपाल
Ans-b
Q.गुप्त राजवंश किसलिए प्रसिद्ध था?
(a) कला एवं स्थापत्य
(b) साम्राज्यवाद
(c) राजस्व एवं भूमि सुधार
(d) साहित्यिक कार्यो का संरक्षण
Answer- a
Q. गुप्त युग का प्रवर्तक कौन था?
(a) घटोत्कच
(b) श्रीगुप्त
(c) चन्द्रगुप्त-I
(d) समुद्रगुप्त
Answer- c 
Q. अजंता कलाकृतियाँ किससे संबंधित है?
(a) हड़प्पा काल से
(b) मौर्य काल से
(c) बुद्ध काल से
(d) गुप्त काल से
Answer- d 
Q. निम्नलिखित में से किसने बोधगया में सिंहली भिक्षुओं के लिए बिहार बनाने की अनुमति दी थी?
(a) हर्षवर्द्धन
(b) धर्मपाल
(c) कनिष्क
(d) समुद्रगुप्त
Answer- d 
Q. चीनी यात्री फाहियान के यात्रा विवरण के संबंध में यह उल्लेखनीय है कि वह-
(a) गुप्त वंश का सविस्तार विवरण देता है
(b) गुप्त वंश के शासकों का कोई उल्लेख नहीं करता है
(c) गुप्त प्रशासन की आलोचना करता है
(d) हिन्दू स्थापत्य और मूर्ति कला की प्रशंसा करता है
Answer- b 

Q. कवि कालिदास किसके राजकवि थे?
(a) चंद्रगुप्त मौर्य
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
(d) हर्ष
Answer- c 
Q. ‘कुमारसंभव’ महाकाव्य किस कवि ने लिखा?
(a) बाणभट्ट
(b) चंदबरदाई
(c) हरिषेण
(d) कालिदास
Answer- d 
Q.नालन्दा विश्वविद्यालय के स्थापना का युग है –
(a) कुषाण
(b) मौर्य
(c) गुप्त
(d) पाल
Answer- c
Q. बाल विवाह की प्रथा आरम्भ है-
(a) कुषाण काल में
(b) मौर्यकाल में
(c) गुप्त काल में
(d) हर्षवर्धन के काल में
Answer- c 
Q.अजंता गुफाओं के सरीखी जैसी गुफाएं मध्य प्रदेश में कहां है?
(a) बाघ(धार)
(b) उदयगिरी(विदिशा)
(c) मांडू
(d) कहीं नहीं
Answer- a 
Q. गुप्तकाल में उत्तर भारतीय व्यापार निमलिखित में से किस एक पत्तन से संचालित होता था?
(a) भड़ौच
(b) ताम्रलिप्ति
(c) कल्याण
(d) काम्बे
Answer- b 
Q. कालिदास द्वारा रचित ‘मालविकाग्निमित्र’ नामक का गायक था-
(a) गौतमीपुत्र शातकर्णि
(b) पुष्यमित्र शुंग
(c) अग्निमित्र
(d) चन्द्रगुप्त द्वितीय
Answer- c 
Q. किसके सोने के सिक्कों में हीन धातु के मिश्रण का प्रतिशत सर्वाधिक है?
(a) काच
(b) चन्द्रगुप्त प्रथम
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(d) स्कन्दगुप्त
Answer- d 
Q. गुप्त अभिलेखों में सोने के सिक्कों के लिये प्रयुक्त ‘दीनार’ शब्द निम्नलिखित में से किससे निकला है?
(A) ग्रीक
(b) संस्कृत
(c) चीनी
(d) लौटिन
Answer- d
Q.गुप्त युग में भू-राजस्व की दर थी-
(a) उपज का चौथा भाग
(b) उपज का छठा भाग
(c) उपज का आठवां भाग
(d) उपज का आधा भाग
Answer- b
Q.शक एवं गुप्त संवतों के बीच लगभग कितना अन्तर है?
(a) 242 वर्ष
(b) 28 वर्ष
(c) 320 वर्ष
(d) 377 वर्ष
Answer- a 
Q. वह श्रेणी जो कुमारगुप्त प्रथम के काल में लाट से आकर दशपुर में बस गई थी किस वस्तु के व्यापार में संलग्न थी?
(a) तैल
(b) रत्न
(c) लवण
(d) पटवस्त्र
Answer- d 
Q. गुप्त युग में भूमि राजस्व की दर क्या थी?
(a) उपज का छठा भाग
(b) उपज का चौथा भाग
(c) उपज का आठवां भाग
(d) उपज का आधा भाग
Answer- a 
Q. गुप्त शासकों द्वारा जारी किए गए चाँदी के सिक्के कहलाते थे-
(a) कर्षापण
(b) रूपक
(c) दीनार
(d) पण
Answer- b 
Q. ‘भाग’ और ‘बलि’ थे-
(a) राजस्व के स्रोत
(b) सैनिक विभाग
(c) धार्मिक अनुष्ठान
(d) प्रशासकीय विभाग
Answer- a
Q.नगरों का क्रमिक पतन किस काल की एक महत्वपूर्ण विशेषता थी?
(a) प्रतिहार युग
(b) गुप्तकाल
(c) राष्ट्रकूट
(d) सातवाहन युग
Answer- b 
Q. निम्नांकित में से किसने विक्रमादित्य की उपाधि ग्रहण की?
(a) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(b) चन्द्रगुप्त
(c) समुद्रगुप्त
(d) कनिष्क
Answer- a 
Q. चीनी यात्री, जिसने गुप्तकाल में भारत की दशा का वर्णन किया है-
(a) फाह्यान
(b) य्वानचाँग
(c) फन-ये
(d) इत्सिंग
Answer- a 
Q. चीनी यात्री फाह्यान की भारत यात्रा के समय गुप्त वंश में शासक कौन था?
(a) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(b) समुद्रगुप्त
(c) कुमारगुप्त
(d) स्कन्दगुप्त
Answer- a 
Q. निम्न में से किस काल में स्त्रियों की पुरुषों से बराबरी थी?
(a) गुप्त काल में
(b) मौर्य काल में
(c) चोल काल में
(d) इनमें से किसी में भी नहीं
Ans-a 
Q. किस अभिलेख से यह साबित होता है कि चन्द्रगुप्त का प्रभाव पश्चिमी भारत तक फैला हुआ था?
(a) अशोक का गिरनार अभिलेख
(b) कलिग अभिलेख
(c) रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
(d) अशोक का सोपरा अभिलेख
Answer- c 
Q. किस शासक वंश ने मंदिरों एवं ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिया था?
(a) पाल वंश
(b) गुप्तवंश
(c) राष्ट्रकूट
(d) प्रतिहार
Answer- b 
Q. मालवा काल गणना निम्नलिखित में से किस संवत् से अभिन्न थी?
(a) शक
(b) विक्रम
(c) गुप्त
(d) कलि
Answer- c
Q.प्राचीन भारत में कारीगरों की संस्था क्या कहलाती थी?
(a) श्रेणी
(b) विषय
(c) समिति
(d) संघ
Answer- a 
Q. कौन-सा राजवंश हूणों के आक्रमण से अत्यंत विचलित हुआ?
(a) कुषाण
(b) मौर्य
(c) गुप्त
(d) शुंग
Answer- c 
Q. नगर प्रशासन के प्रसंग में नगर श्रेष्ठी एवं सार्थवाह का उल्लेख निम्नांकित स्थान से प्राप्त गुप्त अभिलेखों में हुआ है-
(a) पुंड्रवर्धन
(b) मध्य प्रदेश
(c) अवन्ति
(d) सौराष्ट्र
Answer- a
Q. गुप्त स्वर्ण एवं रजत सिक्के मूलत: निम्नलिखित के सिक्कों पर आधारित थे-
(a) कुषाण और पौधेय
(b) रोमन और शक क्षत्रप
(c) कुषाण और शक क्षत्रप
(d) रोमन और कुषाण
Answer- c 
Q.सामन्त प्रथा प्राचीन भारत के किस युग में व्यापक रूप से फैली –
(a) कुषाण काल
(b) मौर्य
(c) सातवाहन युग
(d) गुप्तकात
Answer- d
Q. अधोलिखित में कौन गुप्तकालीन स्वर्ण मुद्रा है-
(a) दीनार
(b) कौड़ी
(c) निष्क
(d) पण
Answer- a 
Q. गुप्त संवत् की स्थापना किसने की-
(a) श्री गुप्त
(b) चन्द्रगुप्त प्रथम
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(d) घटोत्कच
Answer- b
Q. सती प्रथा का अभिलेखीय साक्ष्य कहाँ से मिलता है-
(a) एरण अभिलेख
(b) भितरी अभिलेख
(c) जूनागढ़ अभिलेख
(d) देवगाँव अभिलेख
Answer- a
Q. किस काल में भूमि अनुदान की प्रक्रिया तीव्र हो गई-
(a) गुप्तकाल
(b) सातवाहन
(c) गुप्तोत्तर
(d) मौर्यकाल
Answer- a [
Q.गुप्तकालीन समाज में ह्रास के कारण थे-
(a) शूद्रों का कृषि में संख्या कम होना
(b) जातियों की संख्या बढ़ जाना
(c) अछूतों की संख्या कम होना
(d) वाणिज्य व्यापार का ह्रास
Answer- d 
Q. प्राचीन काल में ‘अक्षयनीवी’ था-
(a) सैन्य संगठन
(b) राजस्व संगठन
(c) व्यापारिक संगठन
(d) उक्त में कोई नहीं
Answer- d 
Q. शकों को प्रथम बार हराने का दावा किसने किया-
(a) समुद्रगुप्त
(b) चन्द्रगुप्त मौर्य
(c) चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
(d) हर्ष
Answer- c 
Q.गुप्तकाल में निम्न में किसकी पूजा मुख्यतः होती थी-
(a) ब्रह्म एवं विष्णु
(b) विष्णु और लक्ष्मी
(c) राम और विष्णु
(d) विष्णु एवं शिव
Answer- d
Q. महान संस्कृत कवि कालिदास किस शासक के काल में थे-
(a) चन्द्रगुप्त II
(b) चन्द्रगुप्त मौर्य
(c) कुमार गुप्त II
(d) समुद्रगुप्त
Answer- a 
Q. निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक ने अपने सिक्कों पर अपने को वीणा बजाते हुए आकृति में अंकित करवाया है?
(a) चन्द्रगुप्त I
(b) समुद्रगुप्त
(c) चन्द्रगुप्त II
(d) श्री गुप्त
Answer- b 

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post