1. जिस प्रकार इंसानो को सांप सबसे खतरनाक जानवरों में से एक लगता है और इससे बहुत डरते है उसी प्रकार सांप भी सबसे ज्यादा इंसानो से ही डरते है।

2. पृथ्वी में 3000 के करीब साँपो की प्रजातियां है जिनमें से 750 की ऐसी प्रजाति है जो जहरीली यही और सिर्फ 250 ऐसी प्रजाति है जिनके जहर से आदमी की मौत हो सकती है।
3. साँपो का सिर काट देने के बाद भी वे तुरंत नही मरते वे लगभग 1 घण्टे तक आपको काट सकते है सकते है और अपना जहर आपके अंदर डाल सकते है।
4. शार्क्स के कारण हर साल दुनिया में औसतन 5-6 लोगों की की जान जाती है जबकि साँपो की वजह से हर साल पूरी दुनिया मे 40000 से भी ज्यादा लोग मरते है।
5. साँपो की पांच प्रजातियां ऐसी भी है जो हवा में 100 मीटर तक उड़ (उछल) सकते है।
6. किसी साँपो के 200 के करीब दांत होते है जो पीछे की तरफ घूमे हुए होते हैं, और ये दांत चबाने के लिए नहीं बल्कि शिकार को निगलने के लिए होता है।
7. साँप अपने मुँह को 150° तक खोल सकते हैं, यही कारण है कि वे अपने वे दोगुने आकार के जीवों को भी आसानी से निगल लेते है
8. साँपो को अपना खाना पचाने में 5 दिनों तक का समय लगता है जबकि एनाकोंडा जैसे बड़े साँपो को कई हफ़्तों का समय लग जाता है।

साँपो के बारे में रोचक जानकारियां | Interesting Facts About Snakes in Hindi

9. न्यूज़ीलैंड, आइसलैंड, आयरलैंड, नार्थ पोल औऱ साउथ पोल धरती की ऐसी जगह है जहाँ आपको साँप देखने को नही मिलेंगे।
10. पुराने साँपो के अवशेष मिलने से पता चला है कि पुराने जमाने में साँपो के पैर हुआ करते थे पर समय व वातावरण के साथ साथ ये गायब हो गए। हालांकि अभी भी कुछ साँपो के शरीर में पैर के अवशेष देखे जा सकते हैं।
11. अभी धरती और मौजूद साँपो की प्रजाति में से एनाकोंडा सबसे बड़ी प्रजाति है ये 30 फ़ीट तक लम्बे और 250 किलो वजन तक के हो सकते हैं। हालांकि धरती पर सबसे बड़ा साँप Titanoboa को माना जाता है जोकि विलुप्त हो चुके हैं।
12. कभी कभी साँप इतना ज्यादा या बड़ा शिकार निगल लेते है कि उनका शरीर फट जाता है। इसका सबूत तब मिला था जब एक 13 फुट के अजगर ने 6 फुट के मगरमच्छ को निगल लिया था।

साँपो के बारे में रोचक जानकारियां | Interesting Facts About Snakes in Hindi

13. साँपो के कान नही होते फिर भी वे अपनी खाल व जीभ की मदद से जमीन में होने वाली हलचल और हवा में होने वाले बदलाव का पता लगा लेते हैं।
14. Arafura File Snake नाम के साँप बहुत ही कम खाना खाते है यही कारण है कि ये हर 10 साल में सिर्फ एक ही अंडा देते हैं।
15. 2 सिर वाले साँप चमत्कार नहीं होते बल्कि ये जुड़वा साँप होते है और ये अकसर खाने के लिए आपस मे लड़ते रहते है इसीलिए अधिक साल तक जिंदा भी नहीं रहते।
16. सिर्फ 70 प्रतिशत साँप ही अंडे देते हैं, बाकी के सांप बच्चों को जन्म देते है।

17. साँपो का बढ़ना पूरी जिंदगी तक चलता रहता है, हालांकि उम्र बढ़ने के साथ साथ इनके बढ़ने की गति धीमी हो जाती है।

18. Rattlesnake के रेटल उसी पदार्थ से बने होते है जिनसे इंसानो के बाल व नाखून बने होते हैं।
19. कोबरा जो कि सबसे जहरीले साँपो में से एक है और यह अपने जहर को 8 फुट दूर थूक(spit) या फेंक सकता है, और इसका जहर इतना जहरीला होता है कि इससे एक हाथी तक की मौत हो सकती है।

20. कोबरा को साँपो की प्रजातियों में सबसे बुद्धिमान साँप भी माना जाता है क्योंकि ये अपने अंडों को छोड़कर कहीं नही जाते और अंडों की रक्षा करते रहते है।

21. ठंडे मौसम में साँप कमजोर पड़ जाते है और उनका शरीर काम करना बंद कर देता है यही कारण है कि साँप हमेशा अपने शरीर को फुर्तीले बनाये रखने के लिए गर्म जगह ढूंढते है।

22. Death Adder सांप सबसे तेज़ हमला करता है, यह सिर्फ 0.15 सेकंड्स में ही किसी पर हमला करके फिरसे हमले की स्थिति में आ जाता है,और यह सब हमारे पलक झपकाने से भी तेज होता है।

23. साँपो के दाँत सिर्फ 6 से 10 हफ़्तों तक ही रहते है, हालांकि पुराने दांत के जाने के तुरंत बाद नये दांत आ जाते हैं।

24. सभी प्रजाति के साँप मांसाहारी होते है चाहे व जहरीला हो या ना हो।

25. Black Mamba दुनिया का सबसे तेज़ साँप होने के साथ साथ सबसे जहरीले साँपो में से भी एक है। यह 4.3 से 5.5 मीटर प्रति सेकंड की गति से चलता है और यह किसी व्यक्ति को काट ले तो इलाज ना मिलने पर 30-45 मिनट के अंदर व्यक्ति की मौत हो जाती है।

साँपो के बारे में रोचक जानकारियां | Interesting Facts About Snakes in Hindi

Interesting Facts in Hindi