Facts about Japan in Hindi
1. जापान दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जिसपर परमाणु बम का हमला हुआ है। यह हमला अमेरिका द्वारा विश्व युद्ध 2 के समय 6 और 9 अगस्त 1945 में जापान के दो शहरों हिरोशिमा व नागासाकी में हुआ था।
2. जापान दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। यहाँ पर बहुत ही कम अपराध होते हैं और यहाँ के बसों व मेट्रो में आपको लोग अपने हाथों में फ़ोन लिए बेफ्रिक होकर सोते हुए नजर आएंगे।
3. जापान के बच्चों को बचपन से ही साफ सुथरा रहना सिखाया जाता है, यही कारण है कि यहाँ के अधिकतर स्कूलों में काम करने वाले स्टाफ नहीं होते बल्कि बच्चे मिलकर ही स्कूल, टॉयलेट सभी की सफाई करते है।
जापान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां | Interesting Facts about Japan in Hindi
4. जापान में यदि आप काम करते हुए अपने ऑफिस में सो जाते है जो इसकी भी इजाजत आपको मिल जाती है, क्योंकि जापान दुनिया के सबसे मेहनती देशों में से एक है और यहाँ के लोग ज्यादा समय तक काम करते है इसीलिए यदि वह काम के बीच मे सो जाता है तो यही माना जाता है कि वह ज्यादा काम करने की वजह से थक गया होगा।
5. जापान के लोगों द्वारा बहुत सारा काम करने के कारण बहुत से लोग अपनी निजी जिंदगी खुल कर जी नहीं पाते और अकेलापन महसूस करते हैं ऐसे लोगों के लिए बहुत से ऐसे कैफ़े है जिनमें आप पैसे देकर दूसरों को गले लगाकर अपना अकेलापन दूर करने की कोशिश कर सकते हैं।
6. अगर आप टैटू के शौकीन है तो आपको बता दे कि जापान में टैटू को बुरा व असुभ माना जाता है साथ ही इसे अपराध के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। अगर आपके शरीर मे टैटू है तो आपके वहाँ के पूल में भी नहाने नही दिया जाएगा क्योंकि उनका मानना है कि इससे पानी गन्दा हो जाएगा। पर
आधुनिक समय में बहुत से बाहर के लोग जापान घूमने आते है और आजकल की जापान की पीढ़ी भी यह सब ज्यादा नहीं मानती।
7. जापान में बच्चों से ज्यादा जनसंख्या बुजुर्गों की है इसका कारण जापान का बहुत कम जन्म दर का होना है क्यूंकि जापान के लोगों के पास या तो वक्त नहीं है या फिर पैसा जिसके कारण वे अपना परिवार बढ़ाना नहीं चाहते।
8. जापान के बहुत कम जन्म दर के कारण यहाँ बच्चों से अधिक आपको पालतू जानवर दिख जाएंगे और यहाँ बच्चों के डायपर से अधिक बूढों के डायपर बिकते हैं।
9. जापान देश छोटे छोटे द्वीपों से मिल कर बना हैं। जापान में 6800 से भी अधिक द्वीप मौजूद है।
10. जापान की राजधानी टोक्यो दुनिया केे सबसे बड़े शहरों में से एक है।
11. कभी कभी जापान की मेट्रो में इतने यात्री भर जाते है कि उन्हें धक्का देने के लिए अलग से स्टाफ नौकरी पर रखे होते है।
जापान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां | Interesting Facts about Japan in Hindi
12. जापान अमेरिका के बाद दूसरा देश है जहां पर सबसे ज्यादा मैकडॉनल्ड्स (Mcdonald’s) के रेस्टॉरेंट है। जापान में 3000 से भी ज्यादा मैकडॉनल्ड्स के रेस्टॉरेंट है।
13. जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकम्प आने वाले देशों में से एक है। यहां हर साल औसतन 1500 से भी अधिक भूकम्प आते हैं पर राहत की बात ये है कि अधिकतर भूकम्पों की क्षमता बहुत ही कम होती है जिससे कि बड़ा नुकसान नहीं होता, और अलग कोई नुकसान हो भी जाता है तो जापान ने खुदको इस काबिल बना दिया है कि उन नुकसान की भरपाई जापान 24 घण्टे के अंदर ही कर लेता है।
14. अगर आप जापान के किसी रेस्टोरेंट में या किसी के घर मे नूडल्स खाते हैं तो चुपचाप ना खायें बल्कि ‘slurpp’ आवाज निकालकर ही खाये क्योंकि इससे उन्हें लगता है कि आपको नूडल्स पसंद आ रहें है।
15. जापान में आपको चौकोर तरबूज देखने को मिल जायेंगे क्योंकि यह रखने में गोल तरबूज के मुकाबले ज्यादा आसान होता है।
16. जापान के लोग सबसे लम्बी उम्र के लिए जाने जाते हैं। जापान के लोग औसतन 83 सालों तक जीते हैं और यहाँ की आबादी में 50000 से अधिक ऐसे लोग भी है जिनकी उम्र 100 साल से भी अधिक है।
17. जापान की ट्रेन दुनिया की सबसे ज्यादा समय की पक्की मानी जाती है, यहां की ट्रेन औसतन 18 सेकण्ड्स देर होती है।
18. जापान अनिमे ओर कार्टून्स की दुनिया का सबसे बड़ा निर्माता है। विश्व के प्रसिद्ध कार्टून्स जैसे कि ड्रैगन बॉल जी, डोरेमोन, पोकीमोन व शिनचैन आदि भी जापान की ही देन है। जापान की अनिमे इंडस्ट्री कितनी बड़ी है इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते है की यह सालाना भारत की बॉलीवुड से भी ज्यादा कमाई करती है।
19. जापान के अधिकांश लोग सुबह की बजाय रात को नहाना पसन्द करते हैं क्योंकि वहां के लोगों का मानना है कि इससे पूरे दिन की थकान खत्म होती है और नींद अच्छी आती है।
जापान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां | Interesting Facts about Japan in Hindi
20. जापान में खाना पका कर बहुत ही कम खाते है वहाँ के लोग अकसर रेडीमेड खाना खरीदते है जो या तो पहले से पके होते है या गर्म पानी डालने से पक जाते है।
21. जापान में हर साल अप्रैल महीने के पहले रविवार को Kanamara Matsuri नाम का अजीबोगरीब त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में मर्दों के लिंग के आकार की वस्तुओं की झांकियां निकाली जाती है। इस त्योहार में शामिल होने देश विदेश से लोग आते हैं, जापान सरकार इस त्योहार में कमाए गए पैसे को HIV के रिसर्च के लिए खर्च करती है।
22. जापान विश्व के सबसे विकासशील देशों में से एक है। दुनिया के कुछ बहुत ही प्रसिद्ध कंपनियां जैसे कि टोयोटा, हौंडा, निसान, सोनी, कैनन, पैनासोनिक और यामाहा इत्यादि सभी जापान की ही है।
23. बहुत से देशों में जहाँ काले बिल्लियों को अशुभ माना जाता है वहीं जापान में इसके विपरीत इन्हें शुभ माना जाता है।
24. जापान में एक आइलैंड है जिसका नाम Ōkunoshima Island है यह द्वीप पूरी तरह से खरगोशों से भरा हुआ है इसलिए इसे खरगोशों का द्वीप भी कहा जाता है। यहाँ पर इतने सारे खरगोश विश्व युद्ध 2 के समय लाये गए थे।
25. जापान के लोग दूसरों से मिलते समय हाथ मिलाने की बजाय झुक तक सम्मान देना पसदं करते है व्यक्ति जितना ज्यादा झुकता है उतना ही ज्यादा सम्मान माना जाता है।
जापान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां | Interesting Facts about Japan in Hindi
Interesting Facts about China