Interesting Facts about China in Hindi

1.चीन रूस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। चीन दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भी है, दुनिया की 20% आबादी चीन में ही बसी है। 2018 की जनगणना के अनुसार चीन की जनसँख्या 1.3 बिलियन से भी ज्यादा थी।

2. चीन की कुल आबादी में से 35 मिलियन लोग अभी भी गुफाओं में रहते हैं।
3. दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से 4 चीन में ही मौजूद है।
4. Winnie The Pooh नाम का कार्टून कैरेक्टर को चीन में प्रतिबन्ध लगाया लगाया है क्योंकि चीन के लोग कहते थे कि इसकी शक्ल राष्ट्रपति Xi Jinping से मिलती है और दोनो की तुलना करते थे।
5. दुनिया मे कागज के पैसे सबसे पहले 1400 साल पहले चीन ने ही बनाये थे।

चीन के बारे में  रोचक जानकारी | Interesting Facts about China

6. गूगल, फेसबुक व ट्विटर समेत बहुत से एप्प्स चीन में प्रतिबंधित है।
7. चीन में 13 नंबर को अशुभ माना जाता है। यहाँ के मंज़िलो के लिफ्ट में आपको 13 नंबर देखने को नही मिलेगा। यहां तक कि लोग अपने फ़ोन नम्बर व गाड़ी के नंबर में भी नम्बर 13 लगाने से कतराते हैं। और 8 नम्बर को यहाँ लकी माना जाता है।
8. अगर आप वीडियो गेम्स के शौकीन हैं तो आपको बता दे कि प्लेस्टेशन गेमों पर चीन में प्रतिबन्ध लगाया गया है।
9. हमारे हर 3 में से 1 जुराब चीन के दातानग (Datang) व ज़हूजी (Zhuji) जिले में बना हुआ होता है। यही कारण है कि इन जिलों को ‘Socks City’ का नाम दिया गया है।
10. चीन में इंटरनेट की लत को छुड़ाने के लिए उपचार केंद्र बनाए गए है।
11. लाल रंग चीन में भाग्यशाली माना माना जाता है यही कारण है की किसी भी खास मौकों पर लाल रंग के कपड़े पहने जाते है। और सफेद रंग को चीन में मौत से जोड़ कर देखा जाता है।
12. 10वीं शताब्दी में चीन में छोटे पैर वाली महिलाओं को खूबसूरत माना जाता था यही कारण है कि वहाँ बचपन से ही लड़कियों को दर्दनाक व बहुत तंग जूते पहनाये जाते थे ताकि उनके पैर ज्यादा बड़े ना हो और इसे Lotus Feet कहा जाता था। हालाँकि 20वीं शताब्दी में इसपर रोक लगा दी गयी।
13. चीन में नया साल बाकी देशों की तरह 1 जनवरी को नहीं मनाया जाता। चीन में नया साल 21 जनवरी से 20 फरबरी के बीच किसी एक दिन मनाया जाता है जो हर साल बदलता रखता है। और यहाँ नए साल का जश्न 15 दिनों तक चलता है।
14. चीन के पास किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा आर्मी है। इसके बाद भारत दूसरे नम्बर पर है।
15. वांग (Wang) ली(Li) जहां (Zhan) चीन में सबसे ज्यादा रखे जाने वाला नाम है। मतलब चीन में हर 5 में से 1 व्यक्ति ये नाम वाले होते हैं।

चीन के बारे में  रोचक जानकारी | Interesting Facts about China

16. चीन का राष्ट्रीय खेल टेबल टेनिस है और राष्ट्रीय पशु जायंट पांडा है।
17. दुनिया के अलग अलग देशों के चिडियाघरों में आपको जितने भी जायंट पांडा दिखाई दे वे सभी चीन की सम्पति है। औऱ ये सभी चीन द्वारा दुुसरे देशों को किराये पर दिए गए है।
18. चीन में आपको अगर जेल हो जाती है तो आप अपने बदले किसी ओर को पैसे देकर जेल भेज सकते हो।
19. एक स्टडी के अनुसार अमेरिका ने 20वीं शताब्दी में जितने सीमेंट का उपयोग किया उससे ज्यादा चीन ने 2011 से 2013 के बीच 2 सालों मे ही कर दिया जिससे चीन में कारोबार व फैक्टरियों के तेजी से बढ़ने का अनुमान लगाया जा सकता है।
20. चीन में दिवाली व क्रिसमस दोनो त्योहार नहीं मनाए जाते फिर भी इन त्यौहारो में इस्तेमाल होने वाली 70-80% वस्तुएं चीन में ही तैयार होती है।

चीन के बारे में  रोचक जानकारी | Interesting Facts about China