“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

Goods and Services Tax (GST) GK Questions in Hindi

  • विश्व में जीएसटी (GST) सर्वप्रथम फ्रांस में 1954 में लागू हुआ।
  • भारत में GST जुलाई, 2017 को लागू किया गया, यह दिन GST दिवस के रूप में मनाया जाता है
  • भारत का GST कनाडा देश के मॉडल पर आधारित है।
  • GST का पूरा नाम क्या है? – Goods & Service Tax (वस्तु और सेवा कर)
  • भारत में GST का प्रस्ताव 2000 में लाया गया था।
  • GST के लिए 122वाँ संविधान संशोधन बिल 2014 में संसद में प्रस्‍तुत किया गया था।
  • GST विधेयक के पक्ष में कुल 336 वोट तथा विपक्ष में कुल 11 वोट पड़े थे।
  • लोकसभा द्वारा जीएसटी बिल अगस्‍त, 2016 को तथा राज्‍यसभा द्वारा 8 अगस्‍त, 2016 को पास किया गया था।
  • GST बिल पर राष्ट्रपति ने अपनी मंजूरी सितम्‍बर, 2016 को दी थी।
  • 101वाँ संविधान संशोधन के तहत भारत में GST लागू किया गया।
  • GST अप्रत्यक्ष कर पर आधारित है।
  • भारत में GST लागू करने का सुझाव विजय केलकर समिति ने दिया था।
  • GST का ब्रांड एम्‍बेस्‍डर अमिताभ बच्‍चन है।
  • GST लागू करने वाला भारत का प्रथम राज्य असम है, जिसने 12 अगस्त, 2016 को लागू किया तथा अंतिम राज्य जम्मू और कश्मीर , जिसने 5 जुलाई, 2017 को लागू किया है।
  • GST के अंतर्गत 17 अप्रत्‍यक्ष कर और 23 अधिभार को शामिल किया गया है।
  • GST पंजीकरण संख्या में कुल 15 डिजिट है।
  • GST के अंतर्गत निर्धारित की गई दरें है – 0%, 5%, 12%, 18%, 28%
  • संविधान में जीएसटी परिषद् को एक नये Article-279A में रखा गया है, और इसी में इसके गठन का प्रावधान दिया गया है।
  • GST परिषद् की स्‍थापना 12 सितम्‍बर, 2016 को की गई थी।
  • GST परिषद् का अध्‍यक्ष वित्तमंत्री होता है।
  • GST परिषद का मुख्यालय दिल्ली में है।
  • GST परिषद् में सम्मिलित सदस्यों की कुल संख्‍या 33 है।
  • GST परिषद् में राज्यों को दो-तिहाई तथा केंद्र को एक-तिहाई वोट का अधिकार दिया गया है।
  • GST को तीन भागों में बांटा गया है – CGST, SGST और IGST
  • SGST का का पूरा नाम है – State Goods & Service Tax
  • CGST का पूरा नाम है – Central Goods & Service Tax
  • IGST का पूरा नाम है – Integrated Goods & Service Tax
  • IGST को संविधान के Article-269A में रखा गया है।
  • SGST राज्य सरकार तथा CGST केंद्र सरकार लगाती है।
  • शराब, पेट्रोलियम वस्तुयें, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को GST से बाहर रखा गया है।
  • वार्षिक टर्नओवर 20 लाख से ज्यादा होती है तो GST रजिस्‍ट्रेशन और भुगतान आवश्यक है। विशेष राज्यों में यह सीमा 10 लाख रखी गई है।
  • राज्यों को GST से होने वाले नुकसान की भरपाई केंद्र द्वारा 5 वर्षों तक की जाएगी।
  • भारत GST लागू करने वाला 161वाँ देश है।
  • सर्वप्रथम GST बिल का प्रारूप तैयार करने वाली समिति के अध्‍यक्ष असीम दास गुप्ता थे।
  • GST प्रशाशन के लिए GST पोर्टल नाम से पोर्टल तैयार किये गए है।
  • GST नेटवर्क के साथ जुडी भारत की दो IT कम्पनी INFOSYS और WIPRO है।
  • GST की चोरी करने में 5 वर्ष का कारावास रखा गया है।
Also Read   भारतीय वायु सेना दिवस 

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!