“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

Facts about Hindi language

Interesting Facts about Hindi Language | हिंदी भाषा के बारे में मजेदार फैक्ट्स

Facts about Hindi language in Hindi

1. भारत भाषाओं का देश है और हर राज्य की अपनी अलग भाषा है लेकिन हिंदी भाषा को पूरे भारत में लगभग 77% लोग पढ़, लिख, बोल या समझ सकते है।
2. हिंदी भाषा को पूरी दुनिया में 400 मिलियन से ज्यादा लोग उनकी पहली भाषा के तौर पर इस्तेमाल करते है।
3. हिंदी भाषा पूरी दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। Mandarin, English और Spanish के बाद चौथा स्थान हिंदी भाषा का आता है।

4. हिंदी भाषा का इस्तेमाल भारत के अलावा नेपालमौरीशियसफिजी और गुयाना जैसे देशों में भी भारी मात्रा में किया जाता है।

5. हिंदी को अपना नाम फ़ारसी भाषा से मिला है। ईरानी लोग स का उच्चारण ह में करते थे इसीलिए वे सिंध नदी के आसपास के इलाके को हिन्द कहा करते थे, लेकिन कुछ समय बाद इसे हिंदीक कहा जाने लगा और बाद में क हटा कर इसे हिंदी नाम दिया गया।
6. आज के समय में बोले जाने वाली हिंदी भाषा को मानक हिंदी कहा जाता है।
7. हिंदी भाषा प्राचीन संस्कृत भाषा से ही प्रेरित होकर बना है और संस्कृत का ही सरल रूप है।
8. अगर आप हिंदी बोल या समझ सकते है तो आप नेपाली और उर्दू भाषा को भी समझ सकते है।
9. हिंदी और उर्दू भाषा बोलने में लगभग एक जैसी होती है, हिंदी, नेपाली और संस्कृत को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है जबकि उर्दू को फ़ारसी (Persian) लिपि में लिखा जाता है।

10. हिंदी के शब्दों की तालिका को वर्णमाला कहा जाता है जिसका मतलब होता है फूलों की माला। हिंदी वर्णमाला में 11 स्वर और 33 व्यंजन है जिन्हें इस प्रकार तुक से मिलाकर रखा गया है कि इन्हें पढ़ने में मजा आता है और ये जल्दी याद हो जाते है।
11. हिंदी भाषा को सीखना सबसे आसान माना जाता है क्यूंकि ये इकलौती ऐसी भाषा है जिन्हें जैसे बोला जाता है वैसे ही लिखा भी जाता है।
12. हिंदी भाषा को विश्व के 176 यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाती है जिनमें से 45 यूनिवर्सिटी अमेरिका में ही मौजूद है।
13. हिंदी भले ही पूरे भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हो लेकिन यह भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है। भारत की कोई भी राष्ट्रीय भाषा नहीं है और हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा है।

Facts about Hindi language in Hindi

14. 14 सितंबर 1949 में हिंदी को भारत का आधिकारिक भाषा बनाया गया था और हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
15. बिहार भारत का पहला ऐसा राज्य था जिसने हिंदी भाषा को सबसे पहले आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। 1881 में बिहार ने हिंदी भाषा को आधिकारिक हिंदी भाषा बनाया था।
16. सबसे पहली हिंदी फ़िल्म राजा हरिश्चन्द्र थी जिसे 1913 में दादासाहेब फालके जी ने निर्मित किया था।
17. 1805 में लालू लाल जी द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘प्रेम सागर’ हिंदी भाषा में लिखी गयी पहली पुस्तक थी।
18. अंग्रेजी भाषा के ऐसे बहुत से शब्द है जिन्हें हिंदी भाषा से लिया गया है। उदाहरण के लिए Yoga, Jungle, Karma, Avatar, Pyjama और Mantra जैसे अंग्रेजी शब्द हिंदी भाषा से ही लिए गए है।

19. Fiji प्रशांत महासागर के पास मौजूद एक देश है जहाँ पर हिंदी बोली जाती है और हिंदी यहाँ की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यहाँ पर हिंदी को Fiji Hindi का नाम दिया गया है।

20. हिंदी भाषा में दुनिया लिए बहुत से लोगरूचि दिखा रहे है यहीं कारण है कि ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में बहुत से हिंदी शब्दों को जगह दी गयी है। Gully, Natak, Shaadi, Sevak, Sevika, Chup, Surya Namaskar, Desh, Diya इत्यादि ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में शामिल किये गए हिंदी शब्दों के कुछ उदाहरण है।

Facts about Hindi language in Hindi

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!