Colored Dots on Food Packs : खाने के पैकेट के रंगीन निशान क्या हैं बताते, हरा,लाल,पीला या काला जानिए इन रंगों का
मतलब
ये रंगीन निशान क्या हैं?
जब आप किसी भी खाने की चीज का पैकेट उठाते हैं, तो उस पर आपको एक छोटा सा गोल रंगीन चिन्ह दिखता है। कई बार ये हरा होता है, कई बार लाल, कभी पीला या नीला, और कुछ मामलों में काला भी। ये सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं होते, बल्कि ये बताते हैं कि आपके हाथ में जो चीज है, वो आपके खान-पान के नियमों के हिसाब से सही है या नहीं।
अगर खाने की पैकिंग पर हरा रंग का गोला बना है, तो समझ लीजिए कि वह प्रोडक्ट पूरी तरह से शाकाहारी है। इसमें न तो अंडा होता है, न मांस, न मछली और न ही कोई भी जानवरों से बनी चीज। यह संकेत खासतौर पर उन लोगों के लिए जरूरी है जो सख्त वेजिटेरियन हैं या धार्मिक कारणों से मांसाहार नहीं करते।
लाल निशान – नॉन वेज आइटम
अगर पैकेट पर लाल रंग का गोला बना है, तो वह प्रोडक्ट मांसाहारी है। इसमें मांस, मछली या अंडा जैसी चीज़ें हो सकती हैं। ऐसे में यदि आप शुद्ध शाकाहारी हैं, तो इस पर खास ध्यान दें और प्रोडक्ट को खरीदने से पहले दो बार सोचें।
पीला, नीला और काला निशान क्या बताते हैं?
अब लोग सिर्फ हरा और लाल ही नहीं, बल्कि पीला, नीला और काला रंग भी खाने की चीजों पर देखने लगे हैं।
पीला निशान – ये अलर्ट करता है कि प्रोडक्ट में कुछ एलर्जी पैदा करने वाले तत्व हो सकते हैं जैसे नट्स, ग्लूटन या सोया।
नीला निशान – यह बताता है कि प्रोडक्ट विशेष रूप से डेयरी-फ्री या Vegan हो सकता है।
काला निशान – यह सबसे अहम होता है। ये बताता है कि प्रोडक्ट में बहुत ज्यादा फैट, नमक या शुगर है। इसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।