दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कानून | Interesting and Funny Laws around the World
Most Interesting and Funny Laws around the world in Hindi
1. Samoa
सामोआ में अपनी बीवी का जन्मदिन भूल जाना अपराध माना जाता है।
2. Japan
आप सुनकर चौंक जाओगे की जापान में आपका मोटा होना अपराध माना जाता है। जापान में 45 से 76 वर्ष के पुरुषों के लिए 85 cm (33.5 in) तथा महिलाओं के लिए 90 cm (35 in) कमर तय की गई है।
3. Canada
कनाडा के एक कानून के अनुसार वहाँ के सभी रेडियो स्टेशन पर 35% गाने कनाडियन गायकों के ही होने चाहिए। खासतौर पर सुबह के 6 बजे ओर शाम के 6 बजे।
4. Poland
पोलैंड में खेल के मैदानों और स्कूलों में Winnie The Pooh बने हुए शर्ट्स लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। क्योंकि इस कार्टून कैरेक्टर ने पेंट या पजामा नहीं पहना है।
5. Sri Lanka
श्रीलंका में आप बुद्ध(Buddha) की मूर्ति के आगे सेल्फी नही खींच सकते क्योंकि बुद्ध की तरफ पीठ करना उनका अपमान माना जाता है और आप मूर्ति की तरह ऊँगली का इशारा करके भी फ़ोटो नही खींचा सकते। तो अगली बार जब आप श्रीलंका जाएं तो यह ज़रूर याद रखें।
6. Denmark
डेनमार्क में अगस्त 2018 में एक कानून लागू किया गया था जिसके अनुसार आप सार्वजनिक स्थानों पर मास्क, स्कार्फ़, नकली दाढ़ी, हेलमेट यहां तक कि बुरका भी नहीं पहन सकते। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि यदि कुछ भी गलत होता है तो अपराधी को आसानी से पहचाना जा सके।
दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कानून | Interesting and Funny Laws around the World7. Barcelona
बार्सेलोना के समुंद्री तटों(Beaches) के सड़कों पर महिलाओं को बिकिनी ओर मर्दों को बिना शर्ट के घूमना मना है ऐसा करने पर भारी जुर्माना वसूला जाता है। ये सब लगाने की इजाजत सिर्फ पूल व समुद्र तटों में ही है
8. Singapore
सिंगापुर में च्युइंगगम (Chewing Gum) खाने व बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
9. Cambodia
कंबोडिया में दुकानदार नए साल के समय ‘पानी की पिचकारी वाली बंदूक’ नहीं बेच सकते। क्योंकि लोग नए साल का जश्न मनाते समय कभी ये गाड़ी के ऊपर मारते हैं जिससे कि एक्सीडेंट होने का खतरा रहता है। हालांकि साल के बाकी समय में आप यह खिलौना खरीद व बेच सकते हैं।
10. UAE
UAE में धारा 373 के अनुसार यहां किसी भी व्यक्ति का कसम खाना मना है। ऐसा करने पर व्यक्ति को जुर्माना या जेल तक हो सकती है। इस धारा के अनुसार ”शपथ ग्रहण करना व्यक्ति के सम्मान को अपमानित करता है।”
11. Russia
रूस में 2014 के कानून के बाद कजाखस्तान व बेलारूस में महिलाओं व पुरुषों को जाली वाले अंडरगारमेंट्स(Lacy Undies) पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है, और कानून के अनुसार अंडरगारमेंट्स में 6% तक कॉटन होना चाहिए क्योंकि ये नमी को सोखते है जिससे बीमारी होने का खतरा कम होता है।
12. China
तिब्बत के बौद्धिस्ट साधुओं को पुनर्जन्म लेने के लिए भी चीन की सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है।
13. Bolivia