Facts About North Korea in Hindi

1. पूरी दुनिया के लिये नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया दो अलग अलग देश है लेकिन नार्थ कोरिया इसे अपने मानचित्र में एक ही देश कोरिया दिखाता है।2. नार्थ कोरिया का अपना अलग कैलेंडर है जिसे Juche कैलेंडर कहा जाता है और यह  Kim Il-Sung के जन्म 15 अप्रैल, 1912 से शुरू हुआ था। पूरी दुनिया में इस समय 21वीं सदी चली हुई है लेकिन नार्थ कोरिया के लोगों के लिए Juche का 106वां साल चल रहा है।
3. पूरे नार्थ कोरिया में 1948 से एक ही परिवार शासन कर रहा है। और यहाँ पर किसी भी प्रकार का चुनाव हो और किसी भी जिले में हो तो चुनाव में केवल 1 ही उम्मीदवार होता है और लोग उसी एक उम्मीदवार को वोट देते है और सभी नागरिकों का वोट देना अनिवार्य होता है।
4. नार्थ कोरिया के लोगों को केवल 28 ही वेबसाइट्स इस्तेमाल करने की अनुमति है। जो कि लगभग सभी सरकारी ही है। यहाँ बाकी दुनिया के मुकाबले कंप्यूटर खरीदना बहुत ही महंगा होता है और अगर कोई खरीदना भी चाहता है तो उसे सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है।
5. नार्थ कोरिया के लोगों को देखने के लिए सिर्फ तीन (राजधानी में 4) ही टीवी चैनल मिलते है और ये सभी सरकार द्वारा ही नियंत्रित किये जाते है जिनमें अधिकतर सरकार के गुणगान ही दिखाए जाते है।
6. वेबसाइटस व टीवी चैनल्स की तरह ही नार्थ कोरियाई सरकार द्वारा लड़कों को सिर्फ 28 तरह के हेयर-स्टाइल्स की मंजूरी दी गयी है और अगर कोई लड़का इन हेयर स्टाइल्स के अलावा कोई और स्टाइल रखता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। और यहां महिलाओं के लिए 14 तरह के हेयर स्टाइल्स रखे गए है जिनमे से एक उन्हें छाँटना होता है।नॉर्थ कोरिया के बारे में रोचक तथ्य | Facts About North Korea in Hindi
7. नार्थ कोरिया में जो भी माँ बाप अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं उन्हें बच्चों के लिए डेस्क व कुर्सी भी घर से ही भजनी पड़ती है क्योंकि स्कूल व सरकार द्वारा ये सब बच्चों को नहीं दिया जाता
8. नार्थ कोरिया के अमेरिका के साथ रिश्ते सही ना होने के कारण ही यहाँ ब्लू जीन्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। क्योंकि यहाँ  जीन्स को अमेरिका की वेशभूषा माना जाता है।
9. नार्थ कोरिया एक नास्तिक देश है औऱ यहाँ किसी को भी धर्म की आजादी नहीं है।
10. नार्थ कोरिया के वैसे तो लगभग सभी कानून अजीबोगरीब है लेकिन सबसे अजीब और शायद बेकार कानून है एक अपराध की सजा अपराधी के तीन पीढ़ियों को देना। यदि कोई भी व्यक्ति कोई अपराध करता है तो उसकी सजा उसके पिता, दादा या बच्चे को दी जाती है और उन्हें जेल भेजा जाता है। यही कारण भी है कि कोई भी नागरिक Kim Jong Un के खिलाफ आवाज उठाने से डरता है।
11. 2008 में जब साउथ कोरिया ने नार्थ कोरिया को खाद भेजना बंद कर दिया था तो खाद की कमी को पूरा करने के लिये नार्थ कोरिया ने यह कानून बनाया की देश के सभी नागरिक अपना मल प्रधकरियों को देंगे जिससे खाद बनाया जा सकते।
12. नार्थ कोरिया में चरस गांजा भाँग आदि पर कोई भी प्रतिबंध नहीं है। यहां इन सबको लोग आसानी से किसी भी सड़क के किनारे से खरीद सकते हैं।
13. नार्थ कोरिया में बास्केटबॉल खेला तो जाता है लेकिन यहाँ इस गेम के नियम दुनिया से अलग होते है और ये अपने तरीके से ही खेलते हैं।
14. जिस प्रकार नार्थ कोरिया की जनता का सब कुछ सरकार द्वारा ही तय किया जाता है उसी प्रकार सरकार ही तय करती है कि नार्थ कोरिया की राजधानी में कौन कौन रह सकते है। राजधानी में अधिकांश सरकारी काम करने वाले लोग ही रहते हैं जो Kim Jong Un के लिए काम करते हैं।

15. नार्थ कोरिया में Kim Jong-Il के कब्र को अभी भी शीशे में रखा गया है और लोगों को इसे देखने की अनुमति भी है पर उन्हें उसके सामने घुटने के बल बैठना होगा।
16. नार्थ कोरिया में हर रात सबकी बिजली काट दी जाती है और उन्हें हर रात अंधेरे में ही रहना पड़ता है, यह बात दुनिया के सामने तब आयी थी तब सैटेलाइट द्वारा खींची गई फ़ोटो में रात के समय नार्थ कोरिया पूरा अंधेरा दिख रहा था।
नॉर्थ कोरिया के बारे में रोचक तथ्य | Facts About North Korea in Hindi

17. नार्थ कोरिया में पोर्न देखने और बाइबिल पड़ते हुए पकड़े जाने पर मौत ही सजा भी हो सकती है।
18. इस देश मे 2 प्रकार की अर्थव्यवस्था है और इसी वजह से हर सामान की 2 कीमत होती है।
19. Kim Jong Un के पिता Kim Jong Il फिल्मों के बहुत शौकीन थे जिनके पास 20,000 फिल्मों के कैसेट्स थे, और अगर 1 फ़िल्म का 90 मिनट के हिसाब से औसत निकाले तो 20,000 फिल्मों को देखने मे 137 साल लगा जाएंगे।
20. देश की गरीबी के कारण यहाँ एक चौथाई लगभग 33% बच्चे कुपोषण के शिकार है।
21. नार्थ कोरिया भले की छोटा औऱ ज्यादा अमीर देश ना हो लेकिन इसकी आर्मी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्मी है। और कुछ साल पहले इसने हाइड्रोजन बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था जो बताया जाता है कि नागासाकी में गिराए गए परमाणु बम से भी हजारों गुना ज्यादा शक्तिशाली है जो किसी पूरे देश को खत्म कर सकता है।

22. नार्थ कोरिया में 25,554 km सड़क बनी हुई है लेकिन उसमें से सिर्फ 2.83% यानी 724km सड़क ही पक्की है।

23. नार्थ कोरिया की GDP दुनिया के सबसे अमीर आदमी के मुकाबले आधी है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की GDP 79.9 बिलियन डॉलर्स है जबकि नॉर्थ कोरिया की सिर्फ 40 बिलियन डॉलर्स है।
24. इस देश मे इतने सख्त कानून होने के बावजूद भी एक अध्ययन में यह दुनिया के सबसे अधिक भ्र्ष्टाचार वाले देशों में से एक है।
25. नार्थ कोरिया के कानून गरीबी व अन्य सभी चीजों के मुकाबले एकमात्र चीज जो यहाँ की सही है वह है यहाँ की साक्षरता दर जो कि 100% है।नॉर्थ कोरिया के बारे में रोचक तथ्य | Facts About North Korea in HindiAmazing World Records of Animals