Amazing World Records of Animals in Hindi

1. टेक्सास की मिलर परिवार के Golden Retriever प्रजाति के Augie नाम के कुत्ते के पास मुँह इस एक साथ 6 टेनिस बॉल पकड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। और यह बॉल कोई और उसके मुंह मे डाल के नहीं देता बल्कि यह खुद ही 6 गेंदों को अपने मुँह से उठा सकता है।

2. Anastasia नाम के कुत्ते के नाम सबसे तेज 100 गुब्बारे फोड़ने का रिकॉर्ड है। लास एंजेल्स के Regis and Kelly शो में इस कुत्ते ने 44.49 सेकंड्स में 100 गुब्बारे फोड़ दिए थे।

3. KneeHi नाम का गधा अब तक का सबसे छोटा गधा है जिसकी लम्बाई सिर्फ 64.2 cm (25.29 in) और इसे अमेरिका के जेम्स, फ्रैंकी और रायन ली पालते हैं।

4. गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया की सबसे खतरनाक चींटी Bulldog चींटिया है  इनका यह नाम इनके आक्रामक और निडर स्वभाव के कारण रखा गया है, जो एक बार हमला करने पर एक साथ बहुत सारे डंक मारती यही औऱ हर डंक के साथ शिकार पर अपना जहर छोड़ देती है।

5. जोनाथन नाम का कछुआ भूमि पर रहने वाले जीवों में सबसे लम्बी उम्र वाला जीव है जो 1832 में पैदा हुआ था और 2020 में 188 साल का हो गया है। यह कछुआ विश्व युद्ध 1 और 2 दोनों के समय मे जिंदा था।

जानवरो के अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स | Amazing World Records of Animals

6. खारे पानी के मगरमच्छ (Saltwater Crocodile) के जबड़े की ताकत दुनिया मे किसी भी जानवर से सबसे ज्यादा है। इसके बाईट की ताकत 3700 पाउंड/स्क्वायर इंच है जबकि इंसानो की सिर्फ चबाने की ताकत सिर्फ 890 पाउंड/स्क्वायर इंच होती है। यह मगरमच्छ किसी लोहे के खम्बे जो भी एक बार मे कुचल सकता है।

7. स्पर्म व्हेल की आवाज़ इस पृथ्वी की किसी भी जानवर के मुकाबले सबसे ऊँची ही। इसके आवाज़ की क्षमता 200 decibels मापी गयी है जबकि 150 decibels आवाज़ औसतन इंजनों के कानों के पर्दे फाड़ने के लिए काफी होते है।

8. Franchesca नाम के खरगोश के नाम सबसे लंबे फर (बालों) का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके फर की लंबाई 14.37 inches थी।

9. Box Jellyfish का जहर दुनिया मे मौजूद किसी भी जानवरों से सबसे ज्यादा जानलेवा माना जाता है। इसका जहर इंसानो के दिल और नर्वस सिस्टम पर असर करता है जिससे कई बार इंसानो के किनारों में आने से पहले ही उनकी मौत हो जाती है।

10. Hercules नाम का बाघ बिल्लियों की प्रजाति में अब तक का सबसे सदस्य है जिसकी लम्बाई 131 इंच और वजन 922 पाउंड है। इस बाघ को नेटफ्लिक्स के एक शो Tiger King में भी लिया गया है।

1. Norman नाम के कुत्ते के पास स्कूटर में सबसे तेज 30 मीटर की दूरी तय करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो कि 2013 में बनाया गया था, और 30 मीटर की दूरी पूरा करने में Norman को 20.77 सेकण्ड्स का समय लगा था।

जानवरो के अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स | Amazing World Records of Animals

12. एक बकरी द्वारा सबसे दूर 36 मीटर की दूरी तक स्केटबोर्ड करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अमेरिका की Happie नाम की एक बकरी के नाम है। इस बकरी ने यह दूरी 25 सेकंड में ही पूरी कर ली थी।

13. अभी की जीवित साँपो की प्रजातियों में सबसे बड़े साँप का वर्ल्ड रिकॉर्ड Medusa नाम के Reticulated Python के नाम है। इसकी लंबाई 7.67 m (25 ft 2 in) थी।

14. Big Jake नाम का घोड़ा दुनिया का सबसे ऊँचा घोड़ा है। इसकी ऊँचाई 210.19 cm (82.75 inch) मापी गयी थी।

15. Horned Dung Beetle हमारी पृथ्वी का सबसे ताकतवर जीव है जो अपने शरीर के भार से 1160 गुना ज्यादा भार को धकेल सकता है, जो कि एक इंसान द्वारा 8 बसों को धकेलने के बराबर है।

16. Telegraph के अनुसार अफ्रीकन हाथियों के सूंघने की क्षमता पृथ्वी पर किसी भी जीव के मुक़ाबले सबसे अच्छी होती है। इनके सूंघने की क्षमता कुत्तों से भी दोगुना ज्यादा होती है।

17. Arctic Tern प्रवासी पक्षियां दुनिया की सबसे ज्यादा या लम्बे सफर तय करने वाली पक्षियां है। यह अपने प्रवास के समय मे पूर्वी आर्कटिक भागों से दक्षिणी अंटार्कटिका तक लगभग 50,000 मील का सफर तय करते हैं।

18. जीवित पक्षियों की प्रजातियों में सबसे बड़े अंडे का वजन  2.589 kg है। जो कि 2008 में स्वीडन के Kerstin और Gunnar Sahlin के फार्म में एक शुतुरमुर्गी ने दिया था।

19. Colossal Squid की आँखे धरती पर मौजूद किसी भी जीव से सबसे बड़ी होती है। इसकी आँखों का व्यास 11 इंच तक होता है जो कि लगभग एक फुटबॉल के जितना बड़ा होता है

20. National Geographic के 2014 के रिसर्च के अनुसार Cuvier’s Beaked Whale को समुद्र में 9,874 फुट तक कि गहराई तक जाते हुए पाया गया था जो कि किसी की जानवर द्वारा सबसे गहरी डुबकी है। और इतनी गहराई तक पहुंचने में इसे 2 घण्टे 17 मिनट का समय लगा था जो कि अब तक की रिकॉर्ड की गयी सबसे लंबी डुबकी है।

जानवरो के अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स | Amazing World Records of Animals

What will happen if oxygen disappeared for 5 seconds?