“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

चिया बीज (Aalsi)

चिया बीज क्या है ? (What is chia seed)

इस बीज का रासायनिक नाम ‘साल्विया हिस्पैलिका’ है। यह छोटे-छोटे काले रंग के दाने होते है। यह मुख्यत: मैक्सिको में मिलते है। इनमें ऑमेगा-3 फैटी अम्ल, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट तथा कैल्शियम तत्व आदि पाये जाते हैं। इन्ही तत्वों के कारण इसे superfood कहा जाता है। वैज्ञानिको के अनुसार इस सुपरफूड को हमारी अच्छी सेहत का आधार बनाया जा सकता हैं। इसका कारण निम्न लिखित हैं।

चिया बीज के रोचक (interesting facts) तथ्य

इस बीज के निम्नलिखित रोचक तथ्य है :
* इन बीजों की खेती आसानी से होती हैं क्योंकि कीड़े को चिया बीज के पौधे पसंद नहीं होते हैं।
* यह पानी को अवशोषित करके कुछ समय के लिए जेल जैसे पदार्थ में बदल जाते हैं।
* अविश्वसनीय पोषक तत्वों का भंडार है।
* चिया बीज के खुद का कोई स्वाद नहीं है। अत: इसे किसी भी भोजन के साथ उपयोग में ले सकते हैं।
* सन् 1990 में डॉ. वेन कोट्स ने इन बीजों को खोजा था। जो किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं।

बीज का रासायनिक संगठन

सिर्फ 100 ग्राम चिया बीज के रासायनिक संगठन में प्रोटीन (4g), फाइबर (11g), फैट (9g), कैल्शियम (18% RDI), मैंग्नीज (32% RDI), मैग्नीशियम (30% RDI), तथा फॉस्फोरस (27% RDI) पाये जाते हैं। इसके अलावा चिया बीज में Iron, Calcium, Thymine, Manganese, Magnesium, Zink, Cooper, Energy, Carbohydrate, Lipids, Phosphorus, Vitamin (A,E,C,B), Riboflavin etc. तत्व मिलते हैं। यह हमारे शरीर के मेटाबोलिज्म तथा प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाते हैं। और साथ ही अनेक बिमारीयों से रक्षा भी करते हैं।

चीया बीज की कीमत

इसकी कीमत ज्यादा नहीं हैं। भारत में इसकी कीमत लगभग 200 ग्रा. के लिए 195 रूपये के आस- पास हैं।

चिया बीज के फायदे क्या हैं – Advantages / benefits in Hindi

चिया बीज औषधीय गुणों से भरपुर हैं। जिसके फायदे निम्न प्रकार हैं :

1. वजन की समस्या का हल

न्यूट्रिशन रिसर्च एंड प्रैक्टिस के शोध के अनुसार चिया बीज में भरपूर प्रोटीन पाया जाता हैं जो भूख की तृप्ति को कम करता हैं। और हमारे वजन को घटाने में योगदान देता हैं। तथा NCBI के आधार पर यह चर्बी को भी कम करता हैं। इस तरह यह मोटापे को कम करने में अच्छा सहयोगी है।

2. हृद्यरोगी के लिए लाभदायक

यह हृद्य रोगी के लिए अत्यंत लाभदायक है। क्योंकि NCBI (national Center for biotechnology information) ने अपने शोध में बताया कि चिया बीज फाइबर का समृद्ध स्रोत हैं। जो हृद्य के लिए लाभदायक हैं। इसमें मौजुद ओमेगा-3 फैटी एसिड Calcium और Sodium की अधिकता को नियंत्रि करके ब्लड प्रेशर को कम करता हैं। इसके अलावा यह अम्ल हृद्य की गति में सुधार लाता हैं।

3. डायबिटीज के लिए – इन बीजों में पचने वाले कार्ब्स कम तथा एंटी ऑक्सीडेंट्स ज्यादा होते हैं। इसी कारण यह इंसुलिन स्तर को सही करके डायबिटीज को नियंत्रित करते हैं।

4. कब्ज की समस्या में लाभदायक

चिया बीज पानी अवशोषित करके जैल में परिवर्तित हो जाते हैं। जो आपके स्टूल्स को मूलायम बना देते हैं। जिससे स्टूल्स की गठन को कम हो जाती हैं। और आपको कब्ज समस्या में राहत मिलती हैं। इसके अलावा यह डिसाल्वोबल फाइबर के कारण पाचन शक्ति को अच्छा बनाता हैं।

5. प्रतिरक्षा बढ़ानें में उपयोगी

एंटीऑक्सिडेंट तथा ऑमेगा- 3 फैटी अम्ल के कारण प्रतिरक्षा में सुधार होता हैं। और हमारा शरीर स्वस्थ रहता हैं। इन तत्वों के कारण सूजन या इंफ्लमैशन कम होता हैं। जिससे आप इन्फेक्शन से बच सकते है।

6. त्वचा के लिए लाभदायक

*. इसका फेस मास्क के रूप में नियमित उपयोग करने से मुहांसो को कम करता हैं।
*. बीज के तेल की मालिश से कोहनी तथा घुटनों की त्वचा को नम बना सकते हैं।
*. इसमें जिंक पाया जाता है जो त्वचा के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट का कार्य करता हैं तथा स्किन की मृत cells की मरम्मत करता हैं।
*. इसके सेवन से बुढ़ापे के लक्षण को कुछ हद तक रोका जा सकता हैं।

अन्य फायदे :

7. कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अत्यंत उपयोगी,
8. अच्छी नींद के लिए उपयोगी,
9. अच्छी मनोदशा बनाने में,
10. शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में,
11. बालों के लिए,
12. प्रेगनेंसी में महिलाओं की ताकत के लिए,
13. वर्कआउट के दौहरान ऊर्जा तथा उत्तको की मरम्मत के लिए उपयोगी,
14. प्रोटीन का बड़ा स्रोत होने के कारण यह भोजन की तृप्ति को कम करने में उपयोगी,
15. एंटीऑक्सीडेंट जो कोशिकाओं तथा त्वचा के लिए लाभदायक हैं।

चिया बीज के नुकसान क्या हैं या चीया बीज के Side effects क्या हैं ?

1. अधिक सेवन से एलर्जी (शरीर पर निशान, सांस में समस्या, खुजली आदि) हो सकती हैं। साथ ही उल्टी, सूजन जैसी समस्या भी हो सकती हैं।
2. फायबर युक्त बीजों का अधिक सेवन करने के कारण कुछ व्यक्तियों को कब्ज तथा दस्त की समस्या हो सकती हैं।
3. इसके अधिक सेवन से पेट दर्द की समस्या भी होती हैं। क्योंकि इससे फायबर की मात्रा अत्यंत हो जाती हैं।
4. ऑमेगा 3 फैटी अम्ल नेचुरल ब्ल़ड थिनर हैं। यह आपके ब्लड को पतला करता हैं। अत: इसका सेवन ध्यान से करें।

चिया बीज को कैसे खायें (इसके उपयोग / इस्तेमाल करने के तरीके)

इसका उपयोग दैनिक भोजन सिस्टम के साथ कर सकते हैं। जैसे –
1. चिया बीज के संपूर्ण लाभ के लिए चिया बीच को रातभर पानी में डूबाकर रखे। और इसके बाद जेली सदृश्य पदार्थ को protein shake के साथ मिलाकर सेवन करें।
2. चिया बीज का उपयोग आप पाउडर के रूप में कर सकते हैं। हालांकि यह पाउडर के रुप में चिपचिपा बन जाता हैं।
3. सबसे आसानी तरीका है कि आप सुबह दही के साथ mix करके इसका सेवन कर सकते हैं।
4. इसे दानेदार पीसकर सलाद के साथ खा सकते हैं।
5. डाइट के दौरान दलिया के साथ उपयोग।
6. आइस्क्रीम के साथ।
7. चाय के साथ आदि।

चिया बीज को अधिक समय के लिए सुरक्षित कैसे करें

*. इन्हे कमरे के ताप पर बंद जार में रखकर लम्बे समय के लिए सुरक्षित कर सकते हैं।
*. चिया बीज को जेल में बदलकर 2 हफ्ते तक फ्रिज में सुरक्षित रख सकते हैं।
*. नमी रहित प्लास्टिक में बीजों को पैक करके फ्रिज में रख दें तो यह 1 साल तक सुरक्षित रहेंगे।

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post