- विश्व में जीएसटी (GST) सर्वप्रथम फ्रांस में 1954 में लागू हुआ।
- भारत में GST 1 जुलाई, 2017 को लागू किया गया, यह दिन “GST दिवस” के रूप में मनाया जाता है
- भारत का GST कनाडा देश के मॉडल पर आधारित है।
- GST का पूरा नाम क्या है? – Goods & Service Tax (वस्तु और सेवा कर)
- भारत में GST का प्रस्ताव 2000 में लाया गया था।
- GST के लिए 122वाँ संविधान संशोधन बिल 2014 में संसद में प्रस्तुत किया गया था।
- GST विधेयक के पक्ष में कुल 336 वोट तथा विपक्ष में कुल 11 वोट पड़े थे।
- लोकसभा द्वारा जीएसटी बिल 3 अगस्त, 2016 को तथा राज्यसभा द्वारा 8 अगस्त, 2016 को पास किया गया था।
- GST बिल पर राष्ट्रपति ने अपनी मंजूरी 8 सितम्बर, 2016 को दी थी।
- 101वाँ संविधान संशोधन के तहत भारत में GST लागू किया गया।
- GST अप्रत्यक्ष कर पर आधारित है।
- भारत में GST लागू करने का सुझाव विजय केलकर समिति ने दिया था।
- GST का ब्रांड एम्बेस्डर अमिताभ बच्चन है।
- GST लागू करने वाला भारत का प्रथम राज्य असम है, जिसने 12 अगस्त, 2016 को लागू किया तथा अंतिम राज्य जम्मू और कश्मीर , जिसने 5 जुलाई, 2017 को लागू किया है।
- GST के अंतर्गत 17 अप्रत्यक्ष कर और 23 अधिभार को शामिल किया गया है।
- GST पंजीकरण संख्या में कुल 15 डिजिट है।
- GST के अंतर्गत निर्धारित की गई दरें है – 0%, 5%, 12%, 18%, 28%
- संविधान में जीएसटी परिषद् को एक नये Article-279A में रखा गया है, और इसी में इसके गठन का प्रावधान दिया गया है।
- GST परिषद् की स्थापना 12 सितम्बर, 2016 को की गई थी।
- GST परिषद् का अध्यक्ष वित्तमंत्री होता है।
- GST परिषद का मुख्यालय दिल्ली में है।
- GST परिषद् में सम्मिलित सदस्यों की कुल संख्या 33 है।
- GST परिषद् में राज्यों को दो-तिहाई तथा केंद्र को एक-तिहाई वोट का अधिकार दिया गया है।
- GST को तीन भागों में बांटा गया है – CGST, SGST और IGST
- SGST का का पूरा नाम है – State Goods & Service Tax
- CGST का पूरा नाम है – Central Goods & Service Tax
- IGST का पूरा नाम है – Integrated Goods & Service Tax
- IGST को संविधान के Article-269A में रखा गया है।
- SGST राज्य सरकार तथा CGST केंद्र सरकार लगाती है।
- शराब, पेट्रोलियम वस्तुयें, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को GST से बाहर रखा गया है।
- वार्षिक टर्नओवर 20 लाख से ज्यादा होती है तो GST रजिस्ट्रेशन और भुगतान आवश्यक है। विशेष राज्यों में यह सीमा 10 लाख रखी गई है।
- राज्यों को GST से होने वाले नुकसान की भरपाई केंद्र द्वारा 5 वर्षों तक की जाएगी।
- भारत GST लागू करने वाला 161वाँ देश है।
- सर्वप्रथम GST बिल का प्रारूप तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष असीम दास गुप्ता थे।
- GST प्रशाशन के लिए GST पोर्टल नाम से पोर्टल तैयार किये गए है।
- GST नेटवर्क के साथ जुडी भारत की दो IT कम्पनी INFOSYS और WIPRO है।
- GST की चोरी करने में 5 वर्ष का कारावास रखा गया है।