“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

Objective Questions on Vedic Culture Part-3

 

(1)‘मनुस्मृति’ मुख्यतया संबंधित है-
(a)समाज व्यवस्था से
(b)कानून से
(c)राज्य कार्य पद्धति से
(d)अर्थशास्त्र से
Ans-a
(2)न्यायदर्शन को प्रचारित किया था-
(a)चार्वाक ने
(b)गौतम ने
(c)कपिल ने
(d)जैमिनी ने
Ans-b
(3)किस काल में अछूत की अवधारणा स्पष्ट रुप से उदित हुई?
(a)ऋग्वेदिक काल में
(b)उत्तर-वैदिक काल में
(c)उत्तर-गुप्त काल में
(d)धर्मशास्त्र के काल में
Ans-d
(4)प्राचीन भारत में ‘निष्क’ से जाने जाते थे-
(a)स्वर्ण आभूषण
(b)गायें
(c)तांबे के सिक्के
(d)चांदी के सिक्के
Ans-a
(5)धर्मशास्त्रों में भूराजस्व की दर क्या है?
(a)1/3
(b)1/4
(c)1/6
(d)1/8
Ans-c
(6)800 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व का काल किस युग से जुड़ा है?
(a)ब्राह्मण युग
(b)सूत्र युग
(c)रामायण युग
(d)महाभारत युग
Ans-a
(7)पतंजलि कौन था?
(a)योगाचार संप्रदाय का एक दार्शनिक
(b)आयुर्वेद पर एक पुस्तक का लेखक
(c)माध्यमिका संप्रदाय का एक दार्शनिक
(d)पाणिनि के संस्कृत व्याकरण का एक टीकाकार
Ans-d
(8)शतपथ ब्राह्मण से संबंधित राजा विदेद्य माधव से संबंधित ऋषि थे-
(a)ऋषि भारद्वाज
(b)ऋषि वशिष्ठ
(c)ऋषि विश्वामित्र
(d)ऋषि गौतम रहुगण
Ans-d
(9)प्राचीनतम व्याकरण ‘अष्टाध्यायी’ के रचनाकार है-
(a)गौतम
(b)कपिल
(c)पतंजलि
(d)पाणिनी
Ans-d
(10)कौन सा वेद धार्मिक अनुष्ठानों से संबंध रखता है?
(a)ऋग्वेद
(b)यजुर्वेद
(c)सामवेद
(d)अथर्ववेद
Ans-b(यजुर्वेद)
(11)‘ऋग्वेद में सबसे प्रमुख देवता कौन है?
(a)इंद्र
(b)अग्नि
(c)पशुपति
(d)विष्णु
Ans-a(इंद्र)
(12)निम्नलिखित में से कौन सा वेद वेदत्रयी का भाग नहीं है?
(a)ऋग्वेद
(b)यजुर्वेद
(c)सामवेद
(d)अथर्ववेद
Ans-d
(13)प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध-दाशराज युद्ध-किस नदी के तट पर लड़ा गया?
(a)गंगा
(b)ब्रह्मपुत्र
(c)कावेरी
(d)परुष्णी
Ans-d
(14)भारत के राज्य चिन्ह में प्रयुक्त होने वाले शब्द ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद से लिए गए हैं?
(a)मुंडक उपनिषद
(b)कठ उपनिषद
(c)ईश उपनिषद
(d)बृहदारण्यक उपनिषद
Ans-a
(15)ऋग्वेद के किस मंडल में शुद्र का उल्लेख पहली बार मिलता है ?
(a)7वें
(b)8वें
(c)9वें
(d)10वें
Ans-d

Also Read  Objective Questions on Mughal Empire (मुगल साम्राज्य)

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!