“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

Objective Questions on Buddha Dharma Part-2

 

(1)बुद्ध की मृत्यु किस वर्ष में हुई-
(a)483 ईसा पूर्व
(b)438 ईसा पूर्व
(c)453 ईसा पूर्व
(d)468 ईसा पूर्व
Ans-a
(2)बुद्ध ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था?
(a)कुशीनगर में
(b)कपिलवस्तु में
(c)पावा में
(d)कुंडग्राम में
Ans-a
(3)बुद्ध की मृत्यु के बाद प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की थी?
(a)महाकश्यप
(b)धर्मसेन
(c)अजातशत्रु
(d)नागसेन
Ans-a
(4)बौद्ध शिक्षा का केंद्र था-
(a)विक्रमशिला
(b)वाराणसी
(c)गिरनार
(d)उज्जैन
Ans-a
(5)किस शासक ने बौद्धों के लिए विख्यात विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?
(a)महिपाल
(b)देवपाल
(c)गोपाल
(d)धर्मपाल
Ans-d
(6)किस शासक के शासनकाल में नेपाल में बौद्ध धर्म का गमन हुआ था?
(a)समुद्रगुप्त
(b)अशोक
(c)चंद्रगुप्त
(d)हर्षवर्धन
Ans-b
(7)बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला कौन थी?
(a)यशोधरा
(b)महामाया
(c)महाप्रजापति गौतमी
(d)बिम्बा
Ans-c
(8)बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहां दिए?
(a)श्रावस्ती
(b)पावा
(c)गांधार
(d)उज्जैन
Ans-a
(9)बुद्ध, धम्म और संघ मिलकर कहलाते हैं-
(a)त्रिरत्न
(b)त्रिवर्ग
(c)त्रिसर्ग
(d)त्रिमूर्ति
Ans-a
(10)बौद्धों के विश्वास अनुसार गौतम बुद्ध का अगला अवतार किसे माना जाता है?
(a)अत्रेय
(b)मैत्रेय
(c)नागार्जुन
(d)कल्कि
Ans-b
(11)निम्नलिखित में से कौन-सा बौद्ध पवित्र स्थल निरंजना नदी पर स्थित था?
(a)बोधगया
(b)कुशीनगर
(c)लुम्बिनी
(d)ऋषिपत्तन
Ans-a
(12)वह आद्यतम बौद्ध साहित्य जो बुद्ध के विभिन्न जन्मों की कथाओं के विषय में है, क्या है?
(a)विनय पिटक
(b)सुत्त पिटक
(c)अभिधम्म पिटक
(d)जातक
Ans-d
(13)सर्वप्रथम शून्यवाद (शून्यता का सिद्धांत) का प्रतिपादन करने वाले बौद्ध दार्शनिक का नाम है-
(a)असंग
(b)वसुबंधु
(c)नागार्जुन
(d)दिड्नाग
Ans-c
(14)किन्हें ‘एशिया का प्रकाश’ भी कहा जाता है?
(a)गौतम बुद्ध
(b)ईसा मसीह
(c)पैगंबर मुहम्मद
(d)स्वामी विवेकानंद
Ans-a
(15)धातु से बने सिक्के सबसे पहले प्रकट हुए थे-
(a)हड़प्पा सभ्यता में
(b)उत्तर वैदिक काल में
(c)बुद्ध के काल में
(d)मौर्य के काल में
Ans-c
(16)भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहां स्थित है?
(a)सारनाथ
(b)सांची
(c)गया
(d)अजन्ता
Ans-b
(17)महायान बौद्ध धर्म में बोधिसत्व अवलोकितेश्वर को और किस अन्य नाम से जानते हैं?
(a)वज्रपाणि
(b)मंजुश्री
(c)पद्मपाणि
(d)मैत्रेय
Ans-c
(18)बौद्ध धर्म ने समाज के निम्न वर्गों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला-
(a)व्यापारी और पुजारी
(b)साहूकार और गुलाम
(c)योद्धा और व्यवसायी
(d)महिला और शूद्र
Ans-d
(19)“इच्छा सब कष्टों का कारण है” इसका प्रचार करने वाला धर्म कौन-सा है?
(a)बौद्ध धर्म
(b)जैन धर्म
(c)सिख धर्म
(d)हिंदू धर्म
Ans-a
(20)भारतीय इतिहास के निम्नलिखित युगों में से किसके दौरान क्षत्रिय एक विशिष्ट पहचान रखते थे?
(a)बुद्ध के युग में
(b)मौर्य काल में
(c)पश्च-मौर्य काल में
(d)गुप्त काल में
Ans-a
(21)बौद्धों के पवित्र अवशेषों पर निर्मित गुंबदाकार छत वाली अर्ध-गोलाकार संरचना को क्या कहते हैं?
(a)स्तूप
(b)धर्मादेश
(c)स्तंभ
(d)एकाश्मक
Ans-a
(22)मिलिंदपान्हो क्या है?
(a)बौद्ध स्थल
(b)बुद्ध का एक नाम
(c)कला का बौद्ध नाम
(d)बौद्ध पाठ
Ans-d
(23)किसके शासनकाल के दौरान अजंता की गुफाएं निर्मित की गई?
(a)गुप्त
(b)कुषाण
(c)मौर्य
(d)चालुक्य
Ans-a
(24)अजंता की चित्रकारी में क्या निरूपित किया गया?
(a)रामायण
(b)महाभारत
(c)जातक
(d)पंचतंत्र
Ans-c
(25)अजंता चित्रकारी की विषय-वस्तु निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(a)जैन धर्म
(b)बौद्ध धर्म
(c)वैष्णव धर्म
(d)शैव मत
Ans-b

Also Read  Objective Questions on Mughal Emperor Aurangzeb (मुगल सम्राट औरंगजेब)

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!