3 अगस्त इतिहास के पन्नों में – आज के दिन
-
1347 – अलाउद्दीन बहमन शाह ने बहमनी सल्तनत (1317-1518) की स्थापना की थी।
-
1492 – इटली के नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस तीन जहाज़ों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ था।
-
1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया था।
-
1749 – चन्दा साहिब ने कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया था।
-
1780 – मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टन ब्रुस ने ग्वालियर पर कब्ज़ा किया था।
-
1900 – फ़र्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई थी।
-
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
-
1914 – पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा था।
-
1923 – अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
-
1933 – 3 अगस्त का इतिहास मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई थी।
-
1934 – एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया था।
-
1949 – इंडोनेशिया ने युद्ध विराम की घोषणा की थी।
-
1957 – अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था। जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की थी।
-
1960 – पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की थी।
-
1979 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
-
1981 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया था।
-
1985 – बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।
-
2003 – अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी थी।
-
2001 – अमेरिका में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये 2004 को दोबारा खोला गया था।
-
2004 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ था।
-
2007 – इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा था।
-
2009 – एरिक एमर्सन श्मिट ने गूगल में बने रहने के लिए एप्पल इंक से इस्तीफ़ा दिया था।
-
2010 – सूर्य में हुए कोरोनल मास इजेक्शन के कारण उत्पन्न हुई आवेशित चुंबकीय गैसीय बादलों की सोनामी पृथ्वी की कक्षा की ओर बढ़ रही है।
-
2006 – इजराइल और लेबनान के बीच हुए युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सीमा संघर्ष हुआ।
-
2012 – महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ कार्य स्थल पर सुरक्षा विधेयक, 2010 पारित किया गया था।
03 August In The Pages of History