20 अप्रैल इतिहास के पन्नों में – आज के दिन – Today in History
आज का इतिहास
20 अप्रैल को इतिहास में घटित महत्वपूर्ण घटनाएँ :
-
सन 1712 मे जहांदर शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
-
सन 1777 में न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।
-
जर्मनी ने एडोल्फ हिटलर के 50वें जन्मदिन को सन 1939 में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
-
सन 1940 में आरसीए द्वारा पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप दिखाया गया।
-
एयर इंडिया के बेड़े में सन 1960 में पहला जेट विमान बोईंग 707 शामिल हुआ।
-
भारत ने सन 1971 में अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता।
-
अपोलो-16 अभियान सन 1972 में छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चंद्रमा पर उतरने वाली इतिहास की पाँचवीं टीम बनी।
-
कनाडा का “एएमआईके ए-2” सन 1973 में पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।
-
सोवियत वायुसेना ने सन 1978 में दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिराया।
-
दुनिया का सबसे बड़ा मेला सन 1992 में एक्सपो ’92, सेविले, स्पेन में खोला गया।
-
श्री इन्द्र कुमार गुजराल सन 1997 में भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
-
जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल को सन 1999 में अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल आफ फ़्रीडम’ से सम्मानित किया गया।
-
भारत ने सन 2006 में अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
-
महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने सन 2008 में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
-
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद सन 2008 में पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
-
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने सन 2011 में तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
-
अमेरिकी मीडिया ने 2012 में भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।
20 अप्रैल को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति
- प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जन्म सन 1950 में हुआ।
- सन 1952 मे भारतीय राजनीतिज्ञ नारायण राणे का जन्म हुआ।
- मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का जन्म 1965 में हुआ
- अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन एलियट का जन्म सन 1592 में हुआ।
- उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक का जन्म सन 1878 में हुआ।
- जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म सन 1889 में हुआ।
- उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का जन्म सन 1914 में हुआ।
- प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉय का जन्म सन 1920 में हुआ।
- एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ट कोटि के अनुवादक चन्द्रबली सिंह का जन्म सन 1924 में हुआ।
- भारतीय अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का जन्म सन 1972 में हुआ।
Also Read The Brahmin And The Cobra Panchatantra Story In Hindi ~ ब्राह्मण और सर्प की कथा ~ पंचतंत्र
20 अप्रैल को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति
- प्रसिद्ध भारतीय बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन सन 1911 में हुआ।
- सन 1912 में आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा का निधन 1947 में हुआ।
- भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का निधन 1970 में हुआ।
- राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित कोमल कोठारी का निधन 2004 में हुआ।
20 अप्रैल इतिहास के पन्नों में – आज के दिन – Today in History
|
|
![]() |
![]() |
Join Our Facebook Page for Regular Updates… |
Post Views: 219


