Q3. हूँ काल की दासी, तेरे रक्त की हूँ मैं प्यासी।
रह कई दिन अज्ञातवास में, निकलूं बनके विनाशी।।
Q4. वह कौनसी चीज है जो खींचने पर खुद तो छोटी होती है आपकी उम्र को भी साथ में कर देती है ?
Q5. कहाँ पर यदि 100 जायेंगे तो 101 वापिस आएंगे –
Q6. वह कौनसी जगह है जहाँ यदि 100 लोग जाते हैं तो 99 लौटकर आते हैं।
Q7. पप्पू अपने सिर के साथ कंधे पर भी शेम्पू लगाता है। आखिर क्यों ?
Q8. वह कौनसी गाड़ी है जिसका आगे का हिस्सा भगवान ने बनाया और पीछे का इंसान ने ?
Q9. नाम के आगे ताला, नाम के पीछे चाबी बताओ कौनसी है यह सब्जी ?
Q10. रंग – बिरंगा प्यारा, फट जाये तो सील ना पाए बेचारा
Q11. जिसे खाते हैं लेकिन देख नहीं सकते। फिर भी कुछ लोग तो तोड़-तोड़ कर खाते हैं।
Q12. बिना वेतन के भी निभाता जिम्मेदारी, बिना कुछ खाये करता पहरेदारी –
Q13. छोटा हूं पर बड़ा कहलाता हूं दही के तालाब में नहाता हूं बताओ मैं क्या हूं?
Q14. वह क्या है जिसे आप एक बार खा कर दोबारा नहीं खाना चाहते हैं ?
Q15. ऐसी कौन सी चीज है जिसे लड़की पहनती भी है और खाती भी है?
Q16. ऐसा क्या है जिसे हम देख सकते हैं लेकिन छू नहीं सकते ?
Q17. एक लड़का और एक डॉक्टर शॉपिंग कर रहे थे लड़का डॉक्टर का बेटा था लेकिन डॉक्टर लड़के का पिता नहीं था तो बताओ डॉक्टर कौन था?
Q18. कौन सा फल मीठा होने के बावजूद बिकता नहीं है ?
Q19. लोग मुझे खाने के लिए खरीदते हैं पर खाते नहीं बताओ क्या?
Q20. ऐसी कौन सी चीज है जिसे जितना खींचो वह उतनी ही छोटी होती जाती है?
Q21. वह कौन सी चीज है जिसे काटने पर लोग गाना गाते हैं ?
Q22. ₹10 में ऐसा क्या खरीदोगे की पूरा कमरा रोशनी से भर जाए ?
Q23. वह क्या है जो आपके पास जितना ज्यादा होगा आपको उतना ही कम दिखाई देगा ?
Q24. एक आदमी ने अपने हाथ पानी से धोए फिर भी उसके हाथ भीगे नहीं बताओ कैसे?
Q25. ऐसी कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है ?
Q26. ऐसी कौन सी चीज है जिसे तोड़ने पर कोई आवाज नहीं आती है?
Q27. ना भोजन खाता न वेतन लेता फिर भी पहरा डटकर देता बताओ क्या?
Q28. वह कौन सी कली है जो बागों में नहीं खिलती पर घर की दीवारों पर खिलती है?
Q29. ऐसा कौनसा ड्राइवर है जिसे लाइसेंस की जरूरत ही नहीं होती है?
Q30. ऐसी कौन सी चीज है जो सभी रात को निकाल कर सोते हैं?
Q31. वह क्या है जिसे आप जितना भी खा लो आपका पेट नहीं भरता है?
Q32. वह क्या है जो हमारे पास ही होती है हम उसे देख सकते हैं लेकिन पकड़ नहीं सकते?
Q33. ऐसी कौन सी चीज है जो खरीदते समय हरी होती है लेकिन इस्तेमाल करने पर लाल हो जाती है?
Q34. वह कौन सी चीज है जो जितनी ज्यादा बढ़ती है उतनी ही कम होती जाती है?
Q35. वह क्या है जो लड़की का नाम भी है और लड़की का सिंगार भी है?
Q36. ऐसी कौन सी भाषा है जो खाने के काम भी आती है?
मजेदार पहेलियाँ के जवाब निचे दिए गए है |
Ans 3. तलवार, Ans 4. सिगरेट या बीड़ी, Ans 5. बारात में, Ans 6. श्मशान या कब्रिस्तान,
Ans 7. क्योंकि शैम्पू है Head & Shoulder, Ans 8. बैलगाड़ी , ऊंटगाड़ी या घोडा गाड़ी, Ans 9. लौकी, Ans 10 गुब्बारा, Ans 11. कसम,
Ans 12. ताला, Ans 13. दही बड़ा, Ans 14. धोखा, Ans 15. लॉन्ग, Ans 16. सपना, Ans 17. लड़के की मां, Ans 18. मेहनत का फल, Ans 19. चम्मच (Spoon),
Ans 20. सिगरेट, Ans 21. Cake, Ans 22. मोमबत्ती (जिसकी मदद से पूरा कमरा रोशनी से भर जाएगा), Ans 23. अंधेरा,
Ans 24. क्योंकि उसने दस्ताने पहन रखे थे, Ans 25. प्यास, Ans 26. कसम, Ans 27. ताला, Ans 28. छिपकली, Ans 29. स्क्रुड्राइवर (Screw-Driver),
Ans 30. चप्पल जूते, Ans 31. कसम, Ans 32. परछाई, Ans 33. मेहंदी, Ans 34. उम्र, Ans 35. पायल, Ans 36. चीनी भाषा