“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

सेब खाने का सही समय Best Time to Eat Apple

सेब खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है और हर दिन Apple खाने से आप कई बीमारियों से भी बचे रह सकते है. सेब फाइबर का एक अच्छा स्रोत है जो आपकी बॉडी में fiber की उचित मात्रा बनाये रखता है.

वैसे तो सेब खाने से अनेक लाभ मिलते हैं, लेकिन सेब सही समय पर खाने से इसके अच्छे लाभ मिलते हैं। इसके अलावा सेब को सही समय पर न खाने से इसके नुकसान भी होते है। मतलब उचित समय पर सेवन करने से पूरे पोषक तत्वों को ग्रहण किया जा सकता है। यह समय कुछ इस प्रकार हैं :

1. खाली पेट सेब (एप्पल) खाए – इसका सर्वाधिक फायदा सुबह खाली पेट खाने से मिलता है। क्योंकि इससे आपके शरीर को सेब के सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं। और साथ में दुध का भी सेवन कर सकते है।

2. भोजन या नाश्ते के बाद – सेब को भोजन के दौरान और भोजन के बाद खाया जा सकता है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में कैलोरिड और खरिज तत्व मिलते हैं।

3. न करे, सोते समय सेब का सेवन – सोने से पहले सेब के उपयोग से इंसुलिन और शक्कर की मात्रा बढ़ जाती है और इससे नींद का संतुलन बिगड़ता है। जो शरीर के लिए हानिकारक है।

4. खाने के तुरंत पहले और बाद न खाये – खाना खाने के पहले और बाद के बीच कम से कम आपको 30 मिनट का समय लेना चाहिए ।

सेब खाने के फायदे और नुकसान Apple Benefits Disadvantage

सेब में सोडियम 1mg,सुगर 10g,फाइबर 2.4g,विटामिन A,कार्बोहायड्रेट 14g,पोटैशियम 107mg और प्रोटीन 0.3g तथा कैल्सियम जैसे पौष्टिक गुण पाए जाते है. शोधकर्ताओ का मानना है यदि हम रोज 1 सेब खाते है तो हमें कभी चिकित्सक के पास जाने की जरुरत नहीं पड़ती अर्थात कहने का तात्पर्य यह है कि हम कभी बीमार नहीं पड़ते .

Also Read  Why Do You Blink?

भारत में सबसे ज्यादा सेब किस राज्य में उत्पादित किया जाता है ?

सेब को पूरे विश्व में पसंद किया जाता है क्योकि यह पोष्टिकता से भरा होता है, विश्व की बात की जाय तो सेब का उत्पादन सबसे ज्यादा यूरोप में होता है और भारत की बात करे तो सबसे ज्यादा सेब का उत्पादन जम्मू और कश्मीर में होता है और उसके बाद दूसरे राज्य में हिमांचल में सबसे ज्यादा सेब का उत्पादन किया जाता है. जो पूरे भारत में और विश्व में प्रसिद्ध है .

सेब खाने के फायदे :

हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है सेब – सेब में कैल्सियम की मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है, इसमें एंटीओक्सिडेंट होने की वजह से यह हमारे हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और साथ ही उन्हें टूटने से भी बचाता है |

लीवर को स्वस्थ रखता है – सेब खाने का एक फायदा यह भी है कि इससे हमारा लीवर स्वस्थ रहता है, यदि हम सप्ताह में 3-4 दिन सेब के रस का नियमित सेवन करते है तो इससे हमारा लीवर काफी मजबूत होता है साथ ही बहुत अच्छे से काम भी करता है |

कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करता है – सेब खाने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहता है ,यह हमारे शरीर से बुरे कोलेस्ट्रोल (L.D.L) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रोल ( H.D.L) को बढाता है . इससे हमारी हृदयगति भी अच्छे से धड़कती है और साथ ही यह हमें दिल की बीमारियों से भी बचाता है |

पाचनशक्ति मजबूत करने में असरदार : सेब में सोडियम,विटामिन,फाइबर,प्रोटीन,पोटैशियम,कार्बोहाइड्रेट व प्राकृतिक सुगर की मात्रा एक उचित अनुपात में पाई जाती है जो हमारे पाचन को ठीक रखने में कारगर शाबित होती है, इसलिए डॉक्टर हम सभी को रोजाना सेब खाने की नसीहत देते है सेब को यदि सुबह खाया जाए तो यह पाचनशक्ति बढाने के लिए उत्तम माना जाता है |

Also Read  Medicine Is Not Always Found In Bottles, Tablets, or Vaccines

दीमाग तेज करता है सेब : सेब खाने से हमारी स्मरण शक्ति तेज होती है साथ ही सेब खाने से हमारे दिमाग की कोशिकाए स्वस्थ रहती है और हमें हर चीज अच्छे से याद रहती है |

कैंसर का रोग ठीक करता है : सेब में एंटीओक्सिडेंट और फैटो केमिकल मौजूद होता है जो कैंसर जैसी बीमारी को दूर करता है उससे लड़ने में मददगार शाबित होता है |

सेब खाने के अन्य फायदे :

*  सेब में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो हमारे आँखों के नीचे काले घेरो को ठीक करता है और शरीर में आयरन की कमी को भी दूर करता है |

*  रोजाना एक सेब खाने से मुंह के कैंसर और स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है |

सेब खाने में सावधानी :

* सेब खाने के तुरंत बाद कभी भी दही नहीं खाना चाहिए क्योकि दही की तासीर ठंडी होती है जिससे हमें सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है इसलिए आप दही को हमेशा सेब खाने के 1 घंटा बाद ही खाए .

* सेब खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए .

* सेब खाने के बाद कभी भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए इससे आपको त्वचा सम्बंधित रोग हो सकते है, आपकी त्वचा में दाग हो सकते है और स्किन एलर्जी भी हो सकती है .

* सेब खाने के बाद कभी भी खट्टे फल न खाए .

* अस्थमा के मरीजो को सेब रात में कभी नहीं खाना चाहिए .

सेब को कैसे खाना चाहिए ?

*  सेब को हमेशा बिना छिलके के अच्छी तरह से धो के खाना चाहिए, क्योकि सेब के छिलकों में फायबर और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है .

Also Read  What Makes Your Teeth Whiter?

* सेब यदि आपको खाना पसंद नहीं है तो आप उसका जूस बनाकर भी पी सकते है .

* सेब को टुकड़ो में काट कर के धूप में शूखा कर भी खाया जाता है जिससे उसके पोषक तत्व उसमे बरकरार रहते है और इसके टुकड़े खाने में भी स्वादिष्ट होते है .

* सेब को हमेशा सुबह के समय खाना चाहिए और यदि खाली पेट खाए तो यह शरीर के लिए और लाभदायक माना जाता है .

* सेब का मुरब्बा बनाकर भी खाया जा सकता है जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है.

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!