“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

सार्थक शब्द

वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द

1. हाथी हाँकने का छोटा भाला = अंकुश
2. जिसका कथन न हो सके = अकथनीय
3. जिसे क्षमा न किया जा सके = अक्षम्य
4. जिस स्थान पर कोई न जा सके = अगम्य
5. जो कभी बूढ़ा ना हो = अजर
6. जिसका कोई शत्रु न हो = अजातशत्रु
7. जो जीता न जा सके = अजेय
8. जो दिखाई न पड़े = अदृश्य
9. जिसके समान कोई न हो = अद्वितीय
10. हृदय की बात जानने वाला = अन्तर्यामी
11. पृथ्वी, ग्रहों और तारों आदि का स्थान = अन्तरिक्ष
12. विनयपूर्वक किया गया हठ = आग्रह
13. दोपहर बाद का समय = अपराह्न
14. जो सामान्य नियम के विरुद्ध हो = अपवाद
15. जिस पर मुकदमा चल रहा हो / अभियोग लगाया गया हो= अभियुक्त
16. जो पहले कभी नहीं हुआ हो = अभूतपूर्व
17. फेंक कर चलाया जाने वाला हथियार = अस्त्र
18. हाथ में लेकर चलाया जाने वाला हथियार = शस्त्र
19. जिसकी गिनती न हो सके = अगणित/अगण
20. जो पहले पढ़ा हुआ न हो = अपठित
21. जिसके आने की तिथि निश्चित न हो =अतिथि
22. कमर के नीचे पहने जाने वाला वस्त्र =अधोवस्त्र
23. जिसके बारे में कोई निश्चय न हो = अनिश्चित
24. जिसका भाषा द्वारा वर्णन असंभव हो = अनिर्वचनीय
25. अत्यधिक बढ़ा-चढ़ा कर कही गई बात = अतिशयोक्ति

Read More: हिंदी साहित्य के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Also Read  विलोम शब्द 

Share this post

error: Content is protected !!