“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

 

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

विश्व की प्रमुख नदियां

1. नील नदी ➜

नील नदी विक्टोरिया झील से निकलती है। यह विश्व की सबसे लम्बी नदी है, नील नदी पर असवान बांध तथा नासिर झील स्थित है। यह नदी अफ्रीका महाद्वीप में बहती है।

 

2. अमेजन नदी ➜

अमेजन नदी जल-आयतन की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी है, यह दक्षिण अमेरिका में बहती है। लंबाई की दृष्टि से नील नदी के बाद अमेजन नदी का दूसरा स्थान है।

 

3. मिसीसिपी-मिसौरी नदी

मिसिसिपी और मिसौरी दो अलग-अलग नदियां है, किंतु यह एक साथ मिलकर विश्व का सबसे बड़ा नदी तंत्र बनाती है। इस नदी का डेल्टा ‘पक्षी के पंजे’ के समान बनता है। यह उत्तरी अमेरिका में बहती है।

 

4. रियो ग्रांडे नदी➜

यह नदी संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको के बीच सीमा बनाती है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की नदी है।

 

5. सेंट लॉरेंस नदी➜

सेंट लॉरेंस नदी उत्तर अमेरिका महाद्वीप में बहती है। इस नदी की खास बात यह है कि यह विश्व का व्यस्ततम आंतरिक जल परिवहन मार्ग बनाती है। विश्व प्रसिद्ध ‘नियाग्रा जलप्रपात’ सेंट लॉरेंस नदी पर ही स्थित है।

 

6. कोलोरेडो नदी➜

कोलोरेडो नदी उत्तर अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी हिस्से में बहती है। विश्व विख्यात ‘ग्रैंड कैनयन’ तथा ‘हूबर बांध’ कोलोरेडो नदी पर ही स्थित है।

 

7. राइन नदी➜

राइन नदी यूरोप में बहती है, यह यूरोप का सबसे व्यस्ततम आंतरिक जल परिवहन मार्ग बनाती है। इस नदी को ‘कोयला नदी’ भी कहते हैं। यूरोप का प्रसिद्ध बंदरगाह है ‘रॉटरडम’ राइन नदी पर स्थित है।

 

8. डेन्यूब नदी➜

Also Read  Largest, Longest, Tallest

डेन्यूब नदी जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से निकलती है, तथा यह कई यूरोपीय देशों की राजधानियों से गुजरते हुए काला सागर में गिरती है। डेन्यूब नदी के तट पर स्थित यूरोपियन देश और उनकी राजधानियां निम्नलिखित है।

युगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड, स्लोवेनिया की राजधानी ब्राटिस्लावा, रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट, हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट, ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना डेन्यूब नदी के किनारे स्थित है।

 

9. वोल्गा नदी➜

यह नदी यूरोप की सबसे लंबी नदी है। वोल्गा वल्दाई पहाड़ी से निकलकर कैस्पियन सागर में गिर जाती है।

10. नाइजर नदी➜

नाइजर नदी अफ्रीका में बहती है। यह नदी गिनी की खाड़ी में गिरती है, तथा ‘तेल नदी’ के नाम से विख्यात है।

 

11.जांबेजी नदी➜

जांबेजी नदी अफ्रीकी नदी है, विक्टोरिया जलप्रपात और करीबा बांध इसी नदी पर स्थित है।

 

12. कांगो अथवा जायरे नदी➜

यह नदी अफ्रीका में बहती है। इस नदी की खास बात यह है कि यह ‘विषुवत रेखा को दो बार पार’ करती है। विश्व प्रसिद्ध स्टैनले तथा लिविंगस्टोन जलप्रपात इसी नदी पर स्थित है।

 

13. लिंपोपो नदी➜

लिंपोपो नदी दक्षिण अफ्रीका के हाइवेल्ड से निकलती है। यह नदी मकर रेखा को दो बार पार करती है।

 

14. अमूर नदी➜

अमूर नदी रूस और चीन की सीमा निर्धारित करती है।

 

15. मेकांग नदी➜

यह नदी दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे लंबी नदी है।

 

16. मर्रे-डार्लिंग नदी➜

मर्रे और डार्लिंग दो नदियां हैं, लेकिन संयुक्त तौर पर मिलकर ये बड़ा नदी तंत्र बनाती है। यह नदी तंत्र ऑस्ट्रेलिया में स्थित है तथा यह कोशियुस्को पर्वत से निकलती है।

Also Read  World GK Questions with Answers

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!