“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

राजस्थान सामान्य ज्ञान Rajasthan General Knowledge

स्थापना दिवस – 1 नवंबर, 1956
राजधानी – जयपुर
सबसे बड़ा शहर – जयपुर
उच्च न्यायालय – राजस्थान
राजभाषा – हिन्दी
जनसंख्या – 6,85,48,437
जनसंख्या घनत्व – 200 /किमी
क्षेत्रफल – 3,42,239 वर्ग किमी
साक्षरता दर – 66.1%
लिंगानुपात – 1000/928
जिलों की संख्या – 33
राजकीय पशु – चिंकारा
राजकीय पुष्प – रोहिड़ा
राजकीय वृक्ष – खेजड़ी
राजकीय पक्षी – गोडवान
विधान सभा में सीटों की संख्या – 200
राज्य सभा में सीटों की संख्या – 10
लोक सभा में सीटों की संख्या – 25
डाक सूचक संख्या – 30 से 34
वाहन अक्षर – RJ

1. राजस्थान की सीमाएं इस प्रकार है – पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है।
2. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान का कुल छेत्रफल भारत के 10.41% भू-भाग के बराबर है।
3. भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है
4. राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य (वन), विश्व प्रसिद्ध रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है।
5. राजस्थान एक कृषि और पशुपालन प्रधान राज्य है, जो अनाज और सब्जियों का निर्यात करता है। बहुत कम वर्षा के बावजूद, यहाँ लगभग सभी प्रकार की फ़सलें उगाई जाती हैं।
6. राजस्थान में बड़ी संख्या में पालतू पशु हैं व राजस्थान सर्वाधिक ऊन का उत्पादन करने वाला राज्य है। ऊँटों व शुष्क इलाकों के पशुओं की विभिन्न नस्लों पर राजस्थान का एकाधिकार है।
7. राजस्थान की प्रमुख फ़सलें हैं- चावल, जौ, ज्वार, बाजरा, मक्का, चना, गेहूँ, तिलहन, दालें ,कपास और तंबाकू अदि है। इसके अलावा और भी फसले उगाई जाती है।
8. राज्य के प्रमुख प्रतिष्ठानों में देबरी, उदयपुर में जस्ता गलाने का संयंत्र, खेतड़ी, झुंझुनू में तांबा परियोजना और कोटा में सूक्ष्म उपकरणों का कारख़ाना शामिल है।
9. राजस्थान का प्रमुख त्यौहार में होली, दीपावली और विजयदशमी अदि त्यौहार यहाँ मनाय जाता है।
10. राजस्थान के प्रमुख नदियों में माहि, सोम, जखम, साबरमती, चम्बल, बनास, काली, बाणगंगा, के लावा डीडवाना, लूनकरनसर, पिछोला, पुष्कर जैसे प्रसिद्ध झीले हैं।
11. यहाँ खनिज संसाधन बहुतायत में मिलता है। सीमेंट, ताम्बा, ब्लू पोटरी, ;मसूरिया साडी उद्दोग के लिए प्रसिद्ध है।
12. राजस्थान में भील, मीणा, गरसिया, सांसी, कालबेलिया नमक जनजातियां पाई जाती है। राजस्थान के कालबेलिया नृत्य को यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया है।
13. राजस्थान छेत्र की संस्कृति काफी समृद्ध है। यहाँ प्रमुख मेले में रानी साथी का मेला, अजमेर शरीफ एवं गलिक फोट के उर्स, गणगौर, लकठपुतली नृत्य प्रमुख है।
14. राजस्थान का जंतर मंतर, जल महल, हवा महल, सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट, जयगढ़ फोर्ट प्रमुख पर्यटक स्थान में आता है। यह स्थान पुरे भारत भर में प्रसिद्ध है।
15. राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में भ्रमण करना है तो ऊँट सफारी से क़तई अछूते न रहें। रेगिस्तान के इस जहाज पर हिचकोले ले-लेकर की गई यात्रा आप क़तई भुला नहीं पाएंगे क्योंकि रेगिस्तान का मजा उसके महारथी की पीठ पर बैठकर कुछ अलग ही आता है।

राजस्थान का प्रमुख शिक्षण संस्थान
* वनस्थली विद्यापीठ (मानद विश्वविद्यालय)
* बिरला प्रौद्योगिकी और संस्थान संस्थान (मानद विश्वविद्यालय)
आई. आई. एस. विश्वविद्यालय (मानद विश्वविद्यालय)
* जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय (मानद विश्वविद्यालय)
एलएनएम सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (मानद विश्वविद्यालय)
* मालवीया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मानद विश्वविद्यालय)
मोहन लाल सुखादिया विश्वविद्यालय
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय
* राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय
* राजस्थान आर्युवैद विश्वविद्यालय
राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय
* बीकानेर विश्वविद्यालय
कोटा विश्वविद्यालय
राजस्थान विश्वविद्यालय।

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post