“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

भारतीय भूगोल से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

भारतीय भूगोल से सम्बन्धित टॉप महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

● भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना है? -2.4%

● आकार की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है? -7वाँ

● विश्व की कुल जनसंख्या का कितने प्रतिशत भारत में निवास करता है-16.7%

● भारत का क्षेत्रफल कितना है? -32,87,263 वर्ग किमी

● भारत की उत्तर से दक्षिण तक कितनी लम्बाई है? -3,214 किमी

● भारत की पूर्व से पश्चिम तक कितनी लम्बाई है? -2,933 किमी

● भारत की स्थल सीमा की लम्बाई कितनी है? -15,200 किमी

● भारत की तट रेखा की लम्बाई कितनी है?-6,100 किमी

● द्वीपों सहित भारत की तट रेखा की लम्बाई कितनी है? -7,516.5 किमी

● भारत का धुर दक्षिणी भाग भूमध्य रेखा से कितनी दूर है -876 किमी

● भारत में कितने राज्य समुद्र तट रेखा में हैं?-9

● भारत के किस राज्य की तट रेखा सबसे लम्बी है? -गुजरात

● भारत के किस राज्य की तट रेखा सबसे छोटी है? -गोवा

● कौन-सी अक्षांश रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती है? -कर्क रेखा

● कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है । 8

● भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणी नोक क्या है? -केप केमोरिन

● भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु है। -इन्दिरा प्वाइण्ट

● भारतीय भूमि का सर्वाधिक उत्तरी भाग है -इन्दिरा कॉल

● आदम का पुल किन देशों के मध्य स्थित है? -भारत एवं श्रीलंका

● डंकन पास किसके बीच स्थित है? -दक्षिणी अंडमान और छोटा अंडमान

● दीव एक द्वीप है, वह कहाँ स्थित है? -गुजरात के तट पर

● श्रीलंका को भारत से कौन अलग करती है? -मन्नार की खाड़ी

● भारत का कौन-सा भूभाग प्राचीनतम है? -प्रायद्वीपीय पठार

● भारत का पूर्वी समुद्री तट किस नाम से जाना जाता है? -कोरोमण्डल तट

● लक्षद्वीप समूह के द्वीपों की उत्पत्ति किस प्रकार हुई? -प्रवाल से

● न्यूमूर द्वीप कहाँ स्थित है? -बंगाल की खाड़ी में

● लक्षद्वीप समूह कहाँ स्थित है? -अरब सागर में

● लक्षद्वीप समूह में द्वीपों की संख्या कितनी है? -36

● भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?-उत्तरी और पूर्वी

● भारत का सुदूर पश्चिम का बिन्दु कौन-सा है? -687’पूर्व गुजरात में

● शिवसमुद्रम किस नदी द्वारा बनाया गया द्वीप है? -कावेरी

● दस डिग्री चैनल किसके मध्य स्थित है?-छोटा अंडमान और कार निकोबार

● भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश के साथ है? -बांग्लादेश

● भारत की सबसे छोटी स्थलीय सीमा किस देश के साथ है?-अफगानिस्तान

● भारत के कुल भूभाग का कितने प्रतिशत पर्वतीय है? -11%

● भारत के कुल भूभाग का कितने प्रतिशत मैदानी है?-43%

● भारत का दक्षिणतम बिन्दु (Point) कहाँ स्थित है? -अण्डमान निकोबार द्वीप समूह

● भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम् द्वीप से कौन अलग करता है? -पम्बन चैनल

● भारत के पश्चिमी समुद्री तट का उत्तरी भाग किस नाम से जाना जाता है? -कोंकण तट

● भारत के पश्चिमी समुद्र तट का दक्षिणी भाग किस नाम से जाना जाता है? -मालाबार तट

● भारत की प्रादेशिक जल-सीमा समुद्र तट से कितने समुद्री मील की दूरी तक-12 मील

● भारत तथा पाकिस्तान के मध्य अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का नाम क्या है?-रेडक्लिफ रेखा

● भारत तथा चीन के बीच सीमा बनाने वाली रेखा का क्या नाम है?-मैकमोहन रेखा

● भारत और अफगानिस्तान के बीच स्थित अन्तर्राष्ट्रीय सीमा को किस नाम . से जाना जाता है?-डूरण्ड रेखा

Read More: उपकरण और उनके उपयोग

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Also Read  दैनिक सामान्य ज्ञान  सभी परिक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

Share this post

error: Content is protected !!