“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

Latest Post -:

प्रेरक प्रसंग  !! दर्जी की सीख !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! वास्तविक चरित्र !!🌸प्रेरक प्रसंग !! प्रकृति की नियति !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! दया पर संदेह !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! चूहे दानी !!🌸प्रेरणा प्रसंग अविद्या क्या है!🌸प्रेरक प्रसंग  !! राजा की चिंता !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! दूसरों के पीछे मत भागो !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! बुद्धिमत्ता की परीक्षा !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! तीन मूर्तियाँ !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! मधुर व्यवहार !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! समस्या !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! एक रुपये का सिक्का !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! पेड़ों की समस्या !!🌸 प्रेरक प्रसंग  !! बूढ़े गिद्ध की सलाह !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! मानव चरित्र !!🌸प्रेरक प्रसंग  : परख !!🌸प्रेरणा प्रसंग : जैसा खाओ अन्न, वैसा होवे मन🌸प्रेरक प्रसंग !! किसान और लोमड़ी !!🌸 प्रेरक प्रसंग : वास्तविक मूल्य

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

 

An Initiative by: Kausik Chakraborty.
प्रेरक प्रसंग  !! दर्जी की सीख !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! वास्तविक चरित्र !!🌸प्रेरक प्रसंग !! प्रकृति की नियति !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! दया पर संदेह !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! चूहे दानी !!🌸प्रेरणा प्रसंग अविद्या क्या है!🌸प्रेरक प्रसंग  !! राजा की चिंता !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! दूसरों के पीछे मत भागो !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! बुद्धिमत्ता की परीक्षा !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! तीन मूर्तियाँ !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! मधुर व्यवहार !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! समस्या !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! एक रुपये का सिक्का !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! पेड़ों की समस्या !!🌸 प्रेरक प्रसंग  !! बूढ़े गिद्ध की सलाह !!🌸प्रेरक प्रसंग  !! मानव चरित्र !!🌸प्रेरक प्रसंग  : परख !!🌸प्रेरणा प्रसंग : जैसा खाओ अन्न, वैसा होवे मन🌸प्रेरक प्रसंग !! किसान और लोमड़ी !!🌸 प्रेरक प्रसंग : वास्तविक मूल्य

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

नागालैंड सामान्य ज्ञान Nagaland General Knowledge

स्थापना दिवस – 1 दिसम्बर 1963
राजधानी – कोहिमा
सबसे बड़ा शहर – दीमापुर
उच्च न्यायालय – गुवाहाटी (कोहिमा खंडपीठ)
राजभाषा – अंग्रेज़ी
जनसंख्या – 19,78,502
जनसंख्या घनत्व – 119 /किमी
क्षेत्रफल – 16,579 किमी
जिलों की संख्या – 11
साक्षरता दर – 79.6%
लिंगानुपात – 1000/931
राजकीय पशु – मिथुन
राजकीय पक्षी – ट्रोगोपैन
राजकीय पुष्प – बुरांस
राजकीय वृक्ष – एल्डर
विधान सभा में सीटों की संख्या – 60
राज्य सभा में सीटों की संख्या – 1
लोक सभा में सीटों की संख्या – 1
डाक सूचक संख्या – 797 और 798
वाहन अक्षर – NL

1. नागालैंड राज्य के पूर्व में म्यांमार (पहले नाम बर्मा था), उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है। नागालैंड को ‘पूरब का स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है।
2. नागालैंड 1 दिसंबर, 1963 को भारतीय संघ का 16वां राज्य बना। इस राज्य का इतिहास बर्मा और असम से मिलता-जुलता है लेकिन कुछ का मानना इस राज्य का नाम अंग्रेज़ों ने नागा रखा था।
3. नागालैंड के पूर्व में 98 सेल्सियस तथा 96 सेल्सियस देशांतर तथा भूमध्य रेखा के उत्तर में 26.6 सेल्सियस तथा 27.4 सेल्सियस अक्षांश के बीच बसा हुआ है।
4. इसकी सबसे ऊंची पहाड़ी सरमती है जिसकी ऊंचाई 3,840 मीटर है और यह पर्वत श्रृंखला नागालैंड और म्यांमार के बीच एक प्राकृतिक सीमा रेखा खींच देती है।
5. प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रज़ो ने बहुत से नागा लोगों को युद्ध में लड़ने के लिए फ्रांस और यूरोप भेजा। जो लोग युद्ध में लड़ने बाहर गये और जब वे लोग भारत वापस आए तो उन्होने नागा नॅश्नलिस्ट मूवमेंट की स्थापना की थी।
6. नागालैंड राज्य में ईसाई धर्म के लोग सबसे अधिक निवास कर रहे लगभल आधे से भी कही ज्यादा है, उसके बाद हिंदू धर्म के लोग हैं और मुस्लिम धर्म के लोग निवास करते हैं। नागालैंड में ईसाई धर्म 88.1 प्रतिशत, हिन्दू धर्म 8.74 प्रतिशत, मुस्लिम धर्म 2.44 प्रतिशित और अन्य 0.5 प्रतिशत लोग निवास करते हैं।
7. नागालैंड मे 16 जनजातियाँ पाई जाती है। इस राज्य का क्षेत्र अधिकांशत: पहाड़ी है। इसकी सबसे ऊंची पहाड़ी का नाम सरमती है जिसकी ऊंचाई 3,840 मीटर है।
8. यहां लगभग 36 अलग अलग भाषाएं और बोलियां बोली जाती। है। नागालैंड की प्रमुख भाषा में अंग्रेज़ी, सेमा, चांग अंगामी, कुकी कोन्यक,आओ, अंगमी और आदि प्रमुख भाषा में आता हैं।
9. नागालैंड के प्रमुख लोक नृत्य में युद्ध नृृत्य, चुमिके, चोंंग नोगकेम और दोहई आदि प्रमुख लोक नृत्य में आता हैं।
10. नागालैंड की प्रमुख नदीयॉ में धन श्री नदि, दोयांग नदि, टिजू नदी और बराक अदि नदियां है।
11. नागालैंड कृषि की भूमि है। लगभग 70 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर है। कुल क्षेत्र के 70 प्रतिशत में धान की खेती होती है और राज्य के कुल खाद्यान्न उत्पादन का 75 प्रतिशत चावल है। चावल यहां का मुख्य भोजन है।
12. यहां मुख्यत: ‘स्लेश’ और ‘बर्न’ खेती प्रचलित है, जिसे स्थानिय तौर पर झूम के नाम से जाना जाता है। करीब 1,01,400 हेक्टेयर क्षेत्र में झूम खेती और हेक्टेयर क्षेत्र में सीढीदार खेती की गई।
13. 16,57,587 हेक्टेयर के कुल भूमिक्षेत्र में से करीब 8,35,436 हेक्टेयर क्षेत्र में वन है। कोहिमा जिले में इंतंकी तथा पुलीबादजे, तुएनसांग में फाकिम और दीमापुर में रंगापहाड नामक वन्यजीव अभयारण्य तथा राष्ट्रीय उद्यान है।
14. नागालैंड में क्रोमियम, निकल, कोबाल्ट, लौह अयस्क और चूना-पत्थर पाए जाते हैं। पश्चिमी ज़िले वोखा में खनिज तेल मिला है।
15. नागालैंड के सभी गांवों में 1981 में बिजली दी गई थी। नागालैंड में अब तक सभी गांवों को बिजली दी गई है। नागालैंड की बिजली का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा असम में उत्पादन होता है।

नागालैंड की सड़क मार्ग
* नागालैंड राज्य में सड़कों की कुल लंबाई 9,860 किलोमीटर है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रांतीय राजमार्ग, ज़िला और ग्रामीण सड़कें शामिल हैं।
कुल 900 से अधिक गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है। राज्य में 2,356 किलोमीटर पक्की सड़कें हैं।
* दीमापुर से कोहिमा और फिर मणिपुर में इंफाल तक एक राष्ट्रीय राजमार्ग है।
* अन्य सड़क मार्ग मोकोकंचुग को असम के आमगुरी से जोड़ता है।
नागालैंड की रेल मार्ग
* असम से दीमापुर से होकर गुज़रने वाली नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे शेष भारत के साथ इस राज्य का एक मात्र रेल संबंध है।
नागालैंड में दीमापुर एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां रेल और विमान सेवाएँ उपलब्ध हैं।
* कोलकाता से दीमापुर को जोड़ने के लिए सप्ताह में तीन दिन इंडियन एयरलाइंस की उड़ान सेवाएँ उपलब्ध हैं।
नागालैंड की हवाई मार्ग
* दीमापुर से असम के गुवाहाटी और पश्चिम बंगाल के कोलकाता के लिए हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं।

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post