“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

 

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

दिल को स्वस्थ कैसे रखें?

 दिल को स्वस्थ कैसे रखें?

दिल को स्वस्थ रखने के लिए योग/एक्सरसाइज

अपने दिन की शुरुआत योग और व्यायाम से करें। अगर आप योग या व्यायाम नहीं कर सकते तो सुबह जोगिंग या वॉक पर जरूर जाएं। आपके दिनचर्या का ये छोटा सा बदलाव आपके दिल को स्वस्थ रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ साथ हफ्ते में कम से कम तीन बार एरोबिक्स को भी शामिल करना चाहिए। 20 से 25 मिनट का एरोबिक्स सेशन आपके दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाता है।

दिल को स्वस्थ रखने वाले योग-  ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणास, वीरभद्रासन, उत्कटासन, मार्जर्यासन, अधोमुख स्वशासन, भस्त्रिका प्राणायाम और अनुलोम विलोम।

योग और एक्सरसाइज के फायदे-

    • वजन नियंत्रित रहता है।

    • दिल के दौरे की संभावना कम हो जाती है।

    • आपके शरीर का कार्डियोवस्कुलर सिस्टम मजबूत रहता है।

    • शरीर में रक्त का संचार सुचारू रूप से होता है।

    • आप दिनभर अपने शरीर में एनर्जी महसूस करते हैं।

    • तनाव कम करता है। ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

    • फेफड़े मजबूत बनते हैं।

    • बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

      दिल को स्वस्थ रखने के लिए दिनचर्या

      यदि आपके मन में सवाल है की दिल को स्वस्थ कैसे रखें? तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप सुबह जल्दी उठें और रात को समय पर सोएं। यह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद आवश्यक है। इसी के साथ ही रोज सुबह हेल्दी नाश्ता जरूर लें। अपने नाश्ते को नजरअंदाज कभी ना करें। रोज समय पर और संतुलित खाना खाएं। आप पूरा दिन निष्क्रिय रहते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इसलिए जरूरी है कि छोटे-छोटे कामों में हमेशा अपने आप को व्यस्त रखें। 8 घंटे की नींद जरूर लें।

      दिल को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा इन बातों का ध्यान रखें-

    • देर रात तक ना जागें।

    • धूम्रपान ना करें।

    • पूरा दिन निष्क्रिय ना रहे।

    • खाने में नमक की मात्रा कम रखें। सादा नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करें।

    • तनाव मुक्त रहें।

    • नियमित रूप से वॉक योगा या एक्सरसाइज करें।

    • ऐसे प्राणायाम करें जो आपके फेफड़ों को मजबूत बनाएं।

    • अपने शुगर लेवल का हमेशा ध्यान रखें।

    • ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच करवाते रहें।

    • गाना सुनने की आदत डालिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि गानें सुनने से हमारे स्वास्थ्य को एक नहीं अनेक फायदे होते हैं। जैसे खराब मूड बेहतर होता है। तनाव और डिप्रेशन कम होता है। गाना सुनने से ऐसे हारमोंस रिलीज होते हैं जो हमारे शरीर को आराम पहुंचाते हैं। गाने हमारे दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

      दिल को स्वस्थ रखने के लिए आहार

      हम क्या, कैसा और कितना खाते हैं इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि हम सबसे पहले अपने खान-पान पर ध्यान दें। खानपान की बुरी आदतें ही हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाती है। जिसके कारण हार्ट संबंधी बीमारियों की संभावनाओं भी बढ़ती है। इसलिए ये जानना बेहद जरूरी है कि अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए हमें क्या-क्या खाना चाहिए?

    • साबुत अनाज (होल ग्रेन)- ओटमील, होल व्हीट आटा, मक्का जैसे साबुत अनाज।

    • फल- वैसे तो सभी फल हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं।अगर आप अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो अनार, सेब, बैरीस, केला इस तरह के साइट्रस फल को अपने डाइट में शामिल करें।

    • सब्जियां- भिंडी, बींस, बैगन, टमाटर और हरी पत्तेदार सब्जियां ये हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

    • मछली- अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के रिसर्च से यह बात सामने आई है कि सार्डीन, सैमन, मैकरल जैसी मछलियों को हफ्ते में दो बार खाने की आदत आपके दिल को स्वस्थ रखती है

    • डार्क चॉकलेट- एक अच्छी क्वालिटी की डार्क चॉकलेट आपके दिल को स्वस्थ रखने के बेहद काम आती है। यह चॉकलेट हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करता है। इसके साथ ही रक्त की धमनियों का ख्याल रखता है।

    • ग्रीन टी- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी की रोज एक प्याली वजन कम करने के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ रखती है।

    • सोया– अगर आप अपने दिल के लिए थोड़ा भी चिंतित है तो सोया को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद विटामिंस और मिनरल्स हार्ट को हेल्दी रखते हैं। आप बींस, दूध या टोफू किसी भी रूप में सोया को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

      हार्ट को हेल्दी रखने के आयुर्वेदिक उपाय

    • तुलसी (holy basil)- तुलसी एक गुणकारी औषधि है।जो कि हम सभी भारतीय घरों में आसानी से मिल जाती है। ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। साथ में आपके दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाती है। इसलिए रोज तुलसी के 5 पत्ते खाने की आदत डाल लें।

      ध्यान रखें- अगर आप शुगर पेशेंट है तो आप एक दिन में तीन से चार चम्मच ही अनार के दाने खाएं।

    • अर्जुन छाल और दालचीनी- अर्जुन की छाल हार्ट संबंधी समस्या को दूर करने का रामबाण इलाज है। अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा तैयार करें और इसका सेवन रोज थोड़ी थोड़ी मात्रा में करें। ये हार्ट की ब्लॉकेज को साफ करता है। केलोस्ट्रोल के लेवल को नियंत्रित रखता है। इस काढ़े की कितनी मात्रा आपके लिए सही रहेगी इसके लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    • अलसी ( Flax – सन ) – अलसी में वो बहुत सारे विटामिंस और मिनरल्स होते हैं जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। इसके साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसलिए अलसी का रोजाना सेवन दिल को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

दिल को इनसे पहुँचता है नुकसान- 

  • सभी तरह के एनर्जी और सॉफ्ट ड्रिंक।

  • सभी तरह के फास्ट फूड।

  • पैकेज फूड्स।

  • रेड मीट।

  • सोडा।

  • मैदे से बनी हुई चीजें।

  • फ्राइड चिकन।

  • बहुत ज्यादा तेल मसाले वाली चीजें।

इन बातों को नजरअंदाज ना करें-

  • सांस लेने में तकलीफ।

  • सीने में दर्द।

  • गले और जबड़े का दर्द।

  • बहुत ज्यादा पसीना आना।

  • हमेशा उल्टी मतली या गैस की समस्या बनी रहना।

  • चक्कर आना।

  • पैरों में सूजन।

अगर इस तरह की कोई भी समस्या आपके शरीर में दिखाई दे तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अगर समय रहते आप लक्षणों का पता लगा लेंगे तो आप हार्ट संबंधी बड़ी बीमारी से बच सकते हैं।

 दिल को स्वस्थ कैसे रखें?

हार्ट अटैक – लक्षण, कारण, उपचार एवं सावधानियाँ

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!