“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers…

An Initiative by: Kausik Chakraborty.

“The Knowledge Library”

Knowledge for All, without Barriers……….
An Initiative by: Kausik Chakraborty.

The Knowledge Library

गणतंत्र दिवस से जुड़े रोचक तथ्य – Interesting Facts About Republic Day

गणतंत्र दिवस से जुड़े रोचक तथ्य

गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Republic Day in Hindi) इस प्रकार हैं:-

  • भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा (Constituent Assembly) द्वारा अंगीकृत किया गया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर गणतंत्र बना था। 
  • प्रथम गणतंत्र दिवस समारोह में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया था।
  • भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 
  • भारतीय संविधान के अंतिम प्रारूप को पूरा करने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।  
  • डॉ. भीम राव अंबेडकर को भारतीय संविधान का मुख्य रचनाकार माना जाता है। 
  • क्या आप जानते हैं कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के संविधान पर हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ति थे। 
  • भारत का संविधान न तो मुद्रित है और न ही टंकित है। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हस्तलिखित और सुलेखित है।
  • भारत का संविधान ‘प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा’ (Prem Behari Narain Raizada) द्वारा हस्तलिखित किया गया था और उनके द्वारा देहरादून में प्रकाशित किया गया था। 
  • भारतीय संविधान के प्रत्येक पृष्ठ को शांतिनिकेतन के कलाकारों द्वारा सजाया गया, जिनमें ‘ब्योहार राम मनोहर सिन्हा’ और ‘नंदलाल बोस’ शामिल हैं।
  • भारत के राष्ट्रीय ध्वज को ‘पिंगली वेंकैया’ (Pingali Venkayya) ने डिजाइन किया था और इसे आजादी के कुछ ही दिन बाद 22 जुलाई, 1947 को अपना लिया गया था।
  • गणतंत्र दिवस तीन दिन राष्ट्रीय उत्सव है जिसका समापन 29 जनवरी को ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह  (Beating The Retreat) के साथ होता है।
  • भारत का पहला गणतंत्र दिवस इरविन स्टेडियम में मनाया गया था, जिसे अब मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के नाम से जाना जाता है।
  • भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले पहले मुख्य अतिथि 1950 में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुकर्णो थे।
  • गणतंत्र दिवस की परेड की दूरी 5 किलोमीटर से अधिक होती है।
  • कर्तव्यपथ पर पहली परेड 1955 में हुई थी, जिसे उस समय राजपथ के नाम से जाना जाता था।

FAQ’s

गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में गणतंत्र दिवस हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस का प्रमुख आयोजन कहां होता है?

गणतंत्र दिवस का प्रमुख आयोजन नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर होता है, जहां हर साल भव्य परेड और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, और इस दिन भारत एक संप्रभु गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। इसलिए यह दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस की परेड का नेतृत्व कौन करता है?

गणतंत्र दिवस की परेड का नेतृत्व भारत के राष्ट्रपति करते हैं। वह राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और परेड का निरीक्षण करते हैं।

गणतंत्र दिवस पर किसे विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाता है?

हर वर्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में एक विदेशी नेता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 

Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox, Frequently.

We don’t Spam!
Thank You for your Valuable Time

Share this post

error: Content is protected !!